Breaking

Monday, October 25, 2021

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल        
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ स्थानीय बस स्टैंड के पास एक कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन जींद के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आप पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने डॉक्टर सुशील गुप्ता हरियाणा के  सह प्रभारी  के निर्देशानुसार व  जिला जींद पार्टी अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू की अनुशंसा  से पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं को पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा  की इन सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल व डॉक्टर सुशील गुप्ता की जन हितेषी आम आदमी के कल्याणकारी नीतियों में अपनी आस्था जताई है ,पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। शामिल होने वालों में पवन रोहिल्ला , कृष्ण ,फिरोज, राजेंद्र सिंह ,धर्मपाल, सुमेर सिंह, बलजीत सिंह, सजंय, सोनू कुमार ,कृष्ण पूनिया, कुलविंदर आदि प्रमुख थे।

No comments:

Post a Comment