Breaking

Monday, October 4, 2021

आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर मनोहर लाल खट्टर का फूंकेगी पुतला

आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर मनोहर लाल खट्टर का फूंकेगी पुतला : लाभ सिंह सिद्धू
जींद ( संजय कुमार ) ÷आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रति जो भद्दी भाषा प्रयोग की है वह गलत व अशोभनीय है। 500-700 लोगों को तैयार कर उन्हें वॉलिंटियर्स बनाकर किसानों को  लठ म लठ लेना चाहिए। ऐसी भाषा का किसानों के लिए प्रयोग किया जाना सर्वथा गलत व निंदनीय है। आम आदमी पार्टी जिला जींद उसकी घोर निंदा करती है। मुख्यमंत्री ने ऐसी भाषा का प्रयोग करके प्रदेश में अराजकता का माहौल खुद ही बनाना चाहते हैं। किसानों के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और दिमागी खोखले पन से ग्रसित हो चुके हैं। जिला प्रेस प्रवक्ता वे मीडिया प्रभारी गणेश  कौशिक ने जानकारी देते हुए कहा पार्टी जिला जींद आज 5 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंकने का काम करेगी। जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment