Breaking

Sunday, February 27, 2022

यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए नागरिक प्रदर्शन किया

यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए नागरिक प्रदर्शन किया
जींद : ( संजय कुमार)- जींद में सामाजिक मुद्दों व धार्मिक सदभाव के लिए काम करने वाले सामाजिक सद्भावना मंच ने नागरिक प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसकी मुख्य मांग थी कि भारतीय नागरिकों को सरकार तुरंत प्रभाव से सुरक्षित वापिस लाया जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि युद्ध की स्थिति देखते हुए भारत सरकार को समय रहते सभी भारतीयों को वहां से निकाल लेना चाहिए था लेकिन ये अब साफ हो चुका है, इस मामले में ढिलाई बरती गई है। आज के प्रदर्शन में यूक्रेन में पढ़ रहे कुछ छात्रों के परिजन भी शामिल हुए। रामफल दहिया ने कहा कि हमें युद्ध नही शांति चाहिए है। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी बात का विकल्प नही हो सकता जबकि युद्ध के हजारों विकल्प है, जिनसे बड़े से बड़े मुद्दों को सुलझाया जा सकता है। युद्ध मानव सभ्यता को पीछे ले जाने का काम करता है। प्रदर्शन में मौजूद सभी लोगों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस वक्त सरकार की प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि किसी भी तरह से अपने नागरिकों को सुरक्षित वहां से निकाला जाए और शांति के पक्ष में खड़ी हो। प्रदर्शन में रणबीर मलिक, सोहनदास, आजाद पांचाल, पूजन आर्य, सुशील रोहिल्ला, अमरनाथ पारचा, नवाब अली, डॉ कामिनी आसरी, तरसेम गोयल, अतीक कुरैशी, आजाद पांचाल, कविता सरपंच, प्रियंका, सागर, अंकित आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment