Breaking

Saturday, February 26, 2022

हरियाणा में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि:कृषि मंत्री के भिवानी समेत 5 से ज्यादा जिले में फसलों को नुकसान; जींद-सोनीपत में सुबह भी बरसे बदरा

हरियाणा में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि:कृषि मंत्री के भिवानी समेत 5 से ज्यादा जिले में फसलों को नुकसान; जींद-सोनीपत में सुबह भी बरसे बदरा
चंडीगढ़ : पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के करीब सक्रिय हुए बादलों के कारण शनिवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार रात भी कई जिलों में जबरदस्त ओलावृष्टि और बारिश हुई। रात 10 बजे के करीब मध्य हरियाणा के जींद में गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इसके बाद प्रदेशभर में बारिश होने की सूचना आई। कई जिलों में रात को शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही।भिवानी, रेवाड़ी क्षेत्र में जबरदस्त ओले गिरे। रात 8 बजे के बाद फतेहाबाद व सिरसा में भी ओलावृष्टि हुई। वहीं बारिश-ओलावृष्टि से 5 से ज्यादा जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

भिवानी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं।
भिवानी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं।
कृषि मंत्री के हलके में भारी नुकसान
इनके साथ ही चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर में भी ओले गिरने की सूचना है। फसलों को भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। ओलों से फसलों में ज्यादा नुकसान कृषि मंत्री जेपी दलाल के लोहारू और इसके आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। भिवानी के लोहारू हलके के गांव सिंघनी में तो ओले से सड़कों और खेतों की हालत पहाड़ पर होने वाली बर्फबारी का अहसास करा रही थी।
ओले गिरने से प्रदेश के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
ओले गिरने से प्रदेश के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
रात को तेज हवा के साथ ओलों का खतरा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज रात्रि से कल सुबह के बीच हरियाणा के अधिकतर जिलों में तेज़ बारिश, बादलों की गरज चमक, 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और कहीं कहीं तीव्र ओले गिरने की संभावना लगातार बनी हुई है। जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला सहित चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर रात को दिखाई पड़ सकता है। सोनीपत में भी रात 11 बजे के करीब मौसम खराब हो गया ओर बादल गरजने शुरू हो गए।

लोहारू हलके में ओलों से धरती सफेद हो गई।
लोहारू हलके में ओलों से धरती सफेद हो गई।
सिरसा में भी खूब गिरे ओले

हरियाणा के सिरसा में भी रात 8 बजे के बाद अचानक से मौसम बदल गया और बरसात के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। भावदीन गांव के निकट नेशनल हाईवे 9 पर हुई जमकर ओलावृष्टि हुई। यहां किसान फसलों को नुकसान की संभावना जता रहे हैं। क्षेत्र में कई दिनों से मौसम बिल्कुल साफ चल रहा था। शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव होना शुरू हुआ और रात होते होते ओलावृष्टि शुरू हो गई। भावदीन के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी ओले गिरने की सूचना है।

घरों में पड़े ओलों को लोगों ने वाइपर से एकत्र कर ऐसा रूप दिया।
घरों में पड़े ओलों को लोगों ने वाइपर से एकत्र कर ऐसा रूप दिया।
फसलों को नुकसान

सिरसा कृषि विभाग के अधिकारी बाबूलाल ने शुक्रवार रात टेलीफोन पर बताया कि ओलावृष्टि होने की जानकारी मिली है इस मौसम में ओलावृष्टि होने से गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मौसम अच्छा चल रहा था सुबह शाम की ठंड थी फसलों के लिए मौसम लाभदायक था लेकिन आज मौसम में एकाएक करवट बदली है बारिश व ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान की संभावना है।

खेतों में लहलहा रही फसलों पर ओलों का कहर इस प्रकार दिखाई दिया।
खेतों में लहलहा रही फसलों पर ओलों का कहर इस प्रकार दिखाई दिया।
फतेहाबाद के कुछ क्षेत्रों में ओले
शुक्रवार देर शाम को हरियाणा के फतेहाबाद में भी मौसम का मिजाज बदल गया और बरसात के साथ ही ओले गिरने शुरू हो गए। शाम को अचानक से बादक गरजने और चमकने शुरू हो गए। इसके बाद इन क्षेत्रों में खूब ओले गिरे। ओलों से गेहूं और अन्य प्रकार की खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं पक्षी भरी इनका शिकार बने। कई स्थानों पर खेतों में हर तरफ ओलों की सफेद चादर नजर आई।

रेवाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर हलके तो कई जगहों पर मोटे ओले गिरे हैं।
रेवाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर हलके तो कई जगहों पर मोटे ओले गिरे हैं।
सोनीपत में 11 बजे के बाद बरसात

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों और स्थानों पर शाम से ही बरसात हो रही है। सोनीपत में रात 11 बजे बादलों की तेज गरज के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। किसानों को यह चिंता सता रही थी कि कहीं ओले कहर बन कर उनकी फसलों पर न गिर जाएं। जीटी बेल्ट पर पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला में भी मौसम विभाग ने रात को बरसात की चेतावनी जारी की है।

No comments:

Post a Comment