Breaking

Sunday, February 27, 2022

प्रोटीन के बिना जीवन की कल्पना असंभव – डॉ. राजेश भोला

*प्रोटीन के बिना जीवन की कल्पना असंभव – डॉ. राजेश भोला*
स्काईलार्क समूह ने राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया, सेमीनार का विषय- राईट टू प्रोटीन अर्थात सभी को प्रोटीन का अधिकार 
जींद : ( संजय कुमार ) - शहर के लोगों में प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता पैदा करने और प्रोटीनयुक्त भोजन लेने के लिए स्काईलार्क समूह ने रविवार को तीसरे राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस के अवसर पर सेमीनार का आयोजन किया। सेमीनार का विषय राईट टू प्रोटीन अर्थात हर व्यक्ति को प्रोटीन का अधिकार है। शहर के विख्यात सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच चांद चहल व डॉ रघुबीर पुनिया मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे।डा. राजेश भोला ने प्रोटीन से संबंधित अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मानव भोजन का मुख्य अवयव प्रोटीन है। वनस्पति तथा जन्तु प्रोटीन के स्रोत हैं। प्रोटीन मानव में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से बौनापन, बाल का झड़ना, वजन में कमी, मासपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं। बदलते परिवेश और संस्कृति के कारण हमारे रहने और खाने पीने पर काफी प्रभाव पड़ा है ,पश्चिमी देशों की भांति भारत में भी अब अंडे और मुर्गी को प्रोटीन का सर्वोतम स्त्रोत माना जाता है। 
कार्यक्रम आयोजक बलबीर ने बताया कि स्काईलार्क समूह ने लोगों को उचित दाम पर उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीनयुक्त चिकन अंटा लॉन्च किया है। यह बाजार में रेडी टू ईट व रेडी टू कुक दोनो तरह से उपलब्ध है और इसे हर वर्ग के चिकन प्रेमी तक पहुंचाने का प्रयास किया है। 
मुख्य वक्ता चांद चहल ने कहा कि चिकन प्रोटीन का खजाना है। यही कारण है कि दुनियाभर में फिटनेस के दीवानों में यह खूब पसंद किया जाता है। प्रोटीन शरीर में ऊतकों व कोशिकाओं का निर्माण करती है। प्रोटीन शरीर की वृद्धि व विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रोटीन की सर्वाधिक आवश्यकता शिशुओं, बच्चों व किशोरों, महिलाओं को गर्भावस्था एवं स्तनपान कराते समय होती है। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिषद ने पुरुषों के लिये 60 ग्राम और महिलाओं के लिये 50 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन सेवन की संस्तुति की है। 
सेमीनार में क्षेत्र के कई जिम संचालक, स्पोर्ट्स कोच व खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और प्रोटीन व पोषण संबंधित शंकाओं को दूर किया। इस मौके पर जीतेन्द्र, राहुल मिश्रा, मनीषा, हर्षित, सुरेन्द्र, अनिकेत, मोहन, दीपक, राम किशोर, सेवा सैनी, गौरव सिंहला इत्यादि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment