Breaking

Friday, February 25, 2022

नेशनल हाईवे के पास कूड़े के ढेर में मृत मिली नवजात बच्ची

नेशनल हाईवे के पास कूड़े के ढेर में मृत मिली नवजात बच्ची

 जींद : गांव अहिरका के निकट जींद पटियाला नेशनल हाइवे के साथ गड्ढे में पड़े कूड़े के ढेर मेें कन्या भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने अपनी घिनौनी करतूत को छुपाने के लिए भ्रूण को गड्ढो में फैंका है। यह तो साफ है कि समय से पूर्व डिलीवरी करवाई गई है। जन्म के बाद बच्ची को जिंदा फेंका या डिलीवरी के दौरान मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम होने के बादही हो पाएगा। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कहसुन निवासी आशु अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से गांव की तरफ जा रहा था। गांव अहिरका के निकट जींद पटियाला नेशनल हाइवे पर लघूशंका के लिए रूक गए। उसी दौरान उन्हें गड्ढों मेें कुडे के ढेर में भ्रूण पडा दिखाई दिया।
उसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। भ्रूण को पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भ्रूण कन्या का था और उसके अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे। जिस तरह से भ्रूण को गड्ढो में फैंका, उससे साफ जाहिर था कि जन्म समय से पूर्व करवाया गया है और जन्म होने के कुछ समय बाद ही उसे कुडे के ढेर में आबादी से दूर गड्ढों में फैंक दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने घिनौनी करतूत को छुपाने के लिए समय से पूर्व डिलीवरी करवाकर भ्रूण को गड्ढों में फैंका है। सदर थाना पुलिस ने आशु की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि गांव अहिरका के निकट जींद पटियाला नेशनल हाइवे के साथ गड्ढों से कन्या का भ्रूण मिला है। जिसके अंग पूरी तरह विकसित है। समय से पूर्व जन्म करवाया गया है। भ्रूण की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment