शर्मनाक! हरियाणा में पुलिसवाले ने महिला की इज्जत लूटी, एक बच्चे की मां के साथ शारीरिक संबंध में सारी हदें पार कीं
पानीपत : आजकल महिलाओं की आबरू जी तोड़ नोची जा रही है। देश में अलग-अलग जगहों से खबरें आती रहती हैं कि यहां इसके साथ दुष्कर्म हो गया है, वहां उसके साथ दुष्कर्म हो गया। आखिर, कबतक? कब रुकेगा ये सब। शारीरिक हवस की आग में जलते इंसान के गंदे इरादे कब जलेंगे। फिलहाल, एक बेहद ही शर्मनाक मामला अब हरियाणा से सामने आया है। जहां एक पुलिसवाले पर एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिसवाले ने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। बरहाल, यह कितनी शर्म की बात है कि एक पुलिसवाला जिसे किसी महिला की आबरू की रक्षा करनी चाहिए।वह खुद महिला की इज्जत लूट रहा है।
*पानीपत का मामला...*
मिली जानकारी के अनुसार, खाकी को शर्मसार कर देने वाला यह पूरा मामला हरियाणा के पानीपत जिले का बताया जाता है। जिस पुलिसवाले पर दुष्कर्म का आरोप है, वह हरियाणा पुलिस में एक हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। फिलहाल, महिला की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अब हेड कांस्टेबल पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जाता है कि जाँच पूरी होने तक हेड कांस्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
*महिला ने सुनाई अपनी पूरी दास्तां....*
महिला ने शुरू से लेकर अंत तक अपनी पूरी दास्तां बताई है। महिला के अनुसार, वह एक छोटे बच्चे की मां है और उसकी कुछ महीनों पहले इस हेड कांस्टेबल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद कुछ काम के चलते हेड कांस्टेबल ने उसका नंबर ले लिया। वहीं, नंबर लेने के बाद हेड कांस्टेबल ने उसे अधिकतर फ़ोन करना शुरू कर दिया।
महिला ने बताया कि, एक दिन हेड कांस्टेबल का फ़ोन आया और उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। शादी करने की बात वह बार-बार कहने लगा। जहां वह उसके बहकावे में आ गई और उससे नजदीकियां बढ़ा लीं।
*शारीरिक संबंध में सारी हदें पार कीं.....*
महिला ने बताया कि शादी की बात क्या हुई और उसने उससे नजदीकियां क्या बढ़ाईं, वह शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगा। महिला के अनुसार, हेड कांस्टेबल ने शारीरिक संबंध में सारी हदें पार कर दीं। उसने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद भी वह नहीं माना। जहां अब जब वह शारीरिक संबंध बनाने से मना करने लगी और शादी कर लेने की बात कही तो हेड कांस्टेबल तैश में आ गया और उसके साथ मारपीट की और शादी करने से मना कर दिया।
*प्रेग्नेंट है महिला...*
महिला का कहना है कि, हेड कांस्टेबल द्वारा बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये जाने के चलते अब वह प्रेग्नेंट भी हो गई है। महिला के अनुसार, उसने जब हेड कांस्टेबल को प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी तो उसने गर्भपात न कराने पर जान से मारने की धमकी दी और साथ ही शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया।
No comments:
Post a Comment