Breaking

Friday, March 4, 2022

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

यूक्रेन पर हमला बोलकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन चारो तरफ से घिरे नजर आ रहे हैं। अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देश जहां उनके खिलाफ हो गए हैं तो खुद रूस  के कई लोग भी पुतिन को बुरा बता रहे रहे हैं, उनका विरोध कर रहे हैं। लेकिन पुतिन के विरोध की इस कड़ी में अब तो हद ही हो गई है। पुतिन पर अब इनाम रख दिया है और कहा गया है कि पुतिन को जिंदा पकड़कर लाओ या मुर्दा... इनाम दिया जाएगा। 


दरअसल, रूस के रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन (अब अमेरिका में) जिसका नाम एलेक्स कोन्याखिन बताया जाता है, उसने पुतिन पर इनाम की घोषणा की है
 इनाम की रकम बहुत ही ज्यादा है। बिजनेसमैन ने पुतिन पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है यानि भारत के रूपए के हिसाब से 7.5 करोड़ रुपये के आसपास। 
*पोस्टर जारी किया....*

बतादें कि, बिजनेसमैन ने पुतिन पर इनाम की घोषणा करते हुए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया है । जिसमें पुतिन की फोटो लगी हुई है फोटो के ऊपर लिखा है-  'Wanted: Dead or Alive' इसके बाद फोटो के नीचे लिखा गया है - Vladimir Putin For Mass Murder' ... यानि सामूहिक हत्या के लिए पुतिन को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने पर इनाम दिया जाएगा। 

पुतिन का घोर विरोधी बिजनेसमैन ....

बिजनेसमैन पुतिन का घोर विरोधी है| बिजनेसमैन का कहना है कि पुतिन ने संवैधानिक दायरों का उल्लंघन किया है और सत्ता में जबरन अपनी धौंस जमा रहे हैं| बिजनेसमैन ने कहा कि यूक्रेन पर पुतिन द्वारा इस युद्ध के विरोध में अब मैं उसे 1,000,000 डॉलर का भुगतान करने का वादा करता हूं, जो अपने संवैधानिक कर्तव्य का पालन करते हुए पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित करके पकड़ेगा|

जंग का 9वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 9वां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है| लेकिन रूस का कहना है कि उसके 500 के आसपास सैनिकों की ही जान गई है|
यूक्रेन मामले में पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|

पुतिन की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर....

इसके साथ ही आपको बतादें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी परमाणु बम फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है| इसका साफ मतलब है कि अगर स्थिति बिगड़ी और पुतिन का दिमाग सनका तो पुतिन परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकेंगे| आपको बतादें कि, रूस के पास परमाणु बम शक्ति बहुत बड़े स्तर पर है| रूस की परमाणु शक्ति को बेहद खतरनाक माना जाता है।

No comments:

Post a Comment