Breaking

Tuesday, April 5, 2022

चंडीगढ़ मुद्दे पर गरजे गृह मंत्री अनिल विज, अंगद के पैर वाली कर दी बात

चंडीगढ़ मुद्दे पर गरजे गृह मंत्री अनिल विज, अंगद के पैर वाली कर दी बात

Home Minister Anil Vij roared on the Chandigarh issue, spoke about Angad's feet
चंडीगढ़ मुद्दे पर गरजे गृह मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़  : जबसे पंजाब ने चंडीगढ़ पर पूर्ण अधिकार जताते हुए उसे लेने की बात कही है तबसे चंडीगढ़ पर अपना भी हक जताने वाले हरियाणा में राजनीतिक स्थिति गर्म हो गई है। हरियाणा की तरफ से लगातार पंजाब के इस कथन का विरोध किया जा रहा है और अब तो इस मसले पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला लिया गया है। दरअसल, मंगलवर यानि आज हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। जहां चंडीगढ़ मसले पर चर्चा की गई। वहीं, चर्चा की इस कड़ी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज खूब गरजते नजर आये। विज ने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब ऐसे नहीं ले जा सकता है। चंडीगढ़ से हम पीछे नहीं हटेंगे। 

दरअसल, विज ने कहा- जबतक पंजाब के साथ हरियाणा के कुछ और मुद्दे हल नहीं हो जाते तब तक पंजाब, चंडीगढ़ ले जाने की बात न करे| विज ने कहा कि जबतक हरियाणा को SYL पानी नहीं मिलता, हिंदी भाषी क्षेत्र नहीं मिलते और नई राजधानी बनाने के लिए केंद्र से पैसा नहीं मिलता। तबतक चंडीगढ़ हमारा है। हरियाणा यहां डटा रहेगा। चंडीगढ़ से अपने कदम हरगिज पीछे नहीं लेगा। विज ने कहा कि हमने अंगद जैसा पैर चंडीगढ़ पर जमा रखा है। यह पैर कोई नहीं उखाड़ सकता। चंडीगढ़ हमारा है। 

आपको बतादें कि, हरियाणा का विपक्ष भी चंडीगढ़ मसले पर सत्ता पक्ष के साथ है। विपक्ष ने चंडीगढ़ मसले पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग थी और हरियाणा की तरफ से भी चंडीगढ़ पर प्रस्ताव पेश करने को कहा था।

No comments:

Post a Comment