Breaking

Thursday, April 21, 2022

काँग्रेस के इस नेता पर ताबड़तोड़ हमला, लड़की के चक्कर में हुआ खून-खराबा... किया मरणासन्न

काँग्रेस के इस नेता पर ताबड़तोड़ हमला, लड़की के चक्कर में हुआ खून-खराबा... किया मरणासन्न

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-52 से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| यहां खून-खराबा हुआ है। रवि नाम के एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमला किया गया| हमला ऐसा था कि रूह कांप जाए| इसके साथ ही उसके परिवार पर भी हमला बोला गया। फिलहाल, इस हमले में रवि की हालत ज्यादा खराब हुई| हमलावरों ने रवि को मारते-मारते मरणासन्न कर दिया। रवि को खून से लथपथ हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। रवि के पूरे शरीर में चोटें आईं हैं। खासकर सिर और दोनों हाथ-पैरों की काफी ज्यादा बुरी दशा है। 
इधर, रवि के परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल रवि का बयान दर्ज किया है और हमला करने वाले पक्ष को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर अपनी जांच पड़ताल के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है। 
*लड़की के चक्कर में हुआ यह सब...*

घायल रवि ने बयान देते हुए बताया कि वह यूथ कांग्रेस का महासचिव है। उसका एक छोटा भाई है। उसके छोटे भाई की हमला करने वाले पक्ष की एक लड़की के साथ करीबी दोस्ती है और दोनों ही अब साथ गायब हैं। रवि ने बताया कि इससे पहले भी दोनों जब नाबालिग थे तो साथ गायब हो गए थे। जिसके बाद उसने ढूढ़कर लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया था और भाई को समझाया था। लेकिन अब बालिग़ हो जाने के बाद फिर से दोनों फरार हो गए। जिसे लेकर लड़की के पक्ष वाले उससे और उसके परिवार पर लड़की भगाने का आरोप लगा रहे थे और इसी बीच सोमवार को वह बातचीत के बहाने उसके घर आये और उसके घर से बाहर निकलते ही उसपर हमला कर दिया।  
रवि ने बताया कि हमला करने वाले वाले काफी लोग थे। उन्होंने रॉड-डंडे से जानलेवा हमला किया और खून से लथपथ कर मरणासन्न कर दिया।

No comments:

Post a Comment