Breaking

Tuesday, April 12, 2022

इनेलो जिलाध्यक्ष की पत्नी के गले से चेन तोड़ी:रेवाड़ी के जड़थल में मेले में पहुंचे थे दंपती; भीड़ के बीच अज्ञात ने वारदात दी अंजाम

इनेलो जिलाध्यक्ष की पत्नी के गले से चेन तोड़ी:रेवाड़ी के जड़थल में मेले में पहुंचे थे दंपती; भीड़ के बीच अज्ञात ने वारदात दी अंजाम

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की पत्नी की बदमाशों ने सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के वक्त राजपाल यादव खुद अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से गांव आशियाकी निवासी डा. राजपाल शहर के बाइपास स्थित सनसिटी में रहते है। वह पिछले कई सालों से इनेलो के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष है। सोमवार को वह अपनी पत्नी कृष्णा यादव के साथ दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पड़ने वाले गांव जड़थल में माता के मेले में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। मेले में भीड़ काफी ज्यादा थी।
तभी किसी अज्ञात बदमाश ने कृष्णा यादव के गले से सोने की चैन तोड़ ली। तोड़ी गई सोने की चैन 2.5 तोला की थी। चैन टूटने के बाद जिला अध्यक्ष खुद अपनी पत्नी के साथ बदमाश को ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चला। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही चैन तोड़ने वाले आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

No comments:

Post a Comment