Breaking

Monday, April 11, 2022

हरियाणा, दिल्ली- NCR के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार, इस दिन बारिश की संभावना !

हरियाणा, दिल्ली- NCR के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार, इस दिन बारिश की संभावना 

नारनौल :  हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही लोगों को जमकर परेशान करने लगी है। अनेकों स्थानों पर अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही चल रहा है। दोहपर के समय लू चलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगा है। गर्मी के कारण पावर कट भी लोगों को जमकर परेशान कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी एग्रीकल्चर फील्ड में बिजली की डिमांड नहीं है। यह डिमांड शुरू होने के बाद गर्मी के मौसम में लोगों को पावर कटों का ज्यादा सामना करना पड़ेगा। 12 अप्रैल की रात से बदलेगा मौसम राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दो दिनों में ये पसीना और उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बाद हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव और बढ़े हुए तापमान से राहत मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। 12 अप्रैल की रात से हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावनाएं बन रही हैं जिसकी वजह से पश्चिमी पाकिस्तान और पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है। इस कारण हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और पंजाब के साथ ही उत्तरी हरियाणा में पंचकूला, कालका, यमुनानगर, चंडीगढ़ और अम्बाला आदि के सिमित स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही हैं और हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी यानि विपरीत पवनों के मेल से शेष हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर अंधड़ आंधी चलने की संभावना बन रही है।  सबसे राहत की बात यह है कि राजस्थान और गुजरात पर बना प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन कमजोर पड़ने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में ( आंशिक रूप से ) कुछ समय के लिए आफ़त वाली प्रचंड गर्मी और हीट वेव से राहत मिलती नजर आ रही है और दिन और रात के तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस से 4.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जाएगी‌। प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन से सम्पूर्ण इलाके में नमी नदारद थी उसमें भी चक्रवात से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रविवार को भी सूबे में दिन भर हीट वेव लू और भीषण आग उगलती गर्मी का अहसास और आलम आमजन को रहा। इसके अलावा पश्चिमी दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर भीषण और प्रचण्ड गर्मी का तांडव के साथ गंभीर और तीव्र हीट वेव लू का कहर और प्रभाव देखने को मिला जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही इन इलाकों में रैड और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी थी। इसके अलावा रविवार को अनेकों स्थानों पर दिन और रात के तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पानीपत में न्यूनतम तापमान यानि रात्रि का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोनीपत का दिन का यानि अधिकतम तापमान 46.0 दर्ज किया गया।  हीट स्ट्रोक का खतरा डाक्टरों के अनुसार इस मौसम में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। लू की चपेट में आकर लोग बीमार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों के लिए सावधानी बरतना जरूरी होता है। ड्राई हीट के दौरान लोगों को व्यायाम करने से बचना चाहिए। अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय छाता साथ रखें। अधिक से अधिक पानी पीकर घर से बाहर निकलें। इससे डी-हाईड्रेशन की स्थिति से बचा जा सकता है। उल्टी या चक्कर आने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अत्यधिक बुखार को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। 
रविवार को हरियाणा के जिलों का तापतान सोनीपत 46.0°c, हिसार 45.3°c, फरीदाबाद 45.2°c, सिरसा 44.9°c, बालसमंद 44.0°c, गुड़गांव 43.8°c, नारनौल 43.6°c, सिरसा 43.2°c, जींद 43.0°c, महेंद्रगढ़ 42.9°c, मानेसर 42.6°c, हिसार 42.5°c, झज्जर 42.4°c, रोहतक 41.9°c, कैथल 41.1°c, अंबाला 40.6°c, चंडीगढ़ 40.1°c, पंचकुला 39.4°c स्त्रोत भारतीय मौसम विभाग

No comments:

Post a Comment