Breaking

Sunday, May 8, 2022

हरियाणा कांग्रेस की किरकिरी:मंगतराम को जॉइन करवाकर बताया JJP का वरिष्ठ उपाध्यक्ष; जजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कोई पद नहीं था

हरियाणा कांग्रेस की किरकिरी:मंगतराम को जॉइन करवाकर बताया JJP का वरिष्ठ उपाध्यक्ष; जजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कोई पद नहीं था

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस की मंगतराम के कारण किरकिरी हो गई। क्योंकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा, राज्यसभा दीपेंद्र हुड्‌डा ने 5 मई को मंगतराम को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें जजपा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताया, परंतु जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने दावा किया है कि मंगतराम कपूर के पास पार्टी में कोई पद ही नहीं था। इसलिए झूठी वाहवाही से बचना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने 4 मई को अध्यक्ष पद संभाला। अगले ही दिन 5 मई को मंगतराम कपूर को पार्टी में शामिल किया गया। पार्टी ने उन्हें जजपा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताया, लेकिन अगले ही दिन जजपा ने इसे दावे की हवा निकाल दी।
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने यमुनानगर निवासी मंगतराम कपूर को जेजेपी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताए जाने पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि नया-नया सेहरा पहने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को झूठी वाहवाही लेने से बचना चाहिए और जॉइन करने वाले शख्स की वास्तविक स्थिति जांच लेनी चाहिए।
*कोरोना की पहली लहर में कर दी थी कार्यकारिणी भंग*

निशान सिंह ने कहा कि मंगतराम कपूर के पास जेजेपी में कोई पद नहीं था, वरिष्ठ उपाध्यक्ष होना तो बहुत दूर की बात है। सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी के गठन के समय पुरानी पार्टी से आए मंगतराम कपूर को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया था। सरकार बनने के बाद और कोरोना की पहली लहर के दौरान 10 जुलाई 2020 में पार्टी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।

इसके बाद बनाई गई नई कार्यकारिणी या अन्य किसी इकाई में मंगतराम कपूर को पार्टी ने कोई पद या जिम्मेदारी नहीं दी थी। अखबार में अपने पद के बारे में झूठी जानकारी देने वाले मंगतराम को बताना चाहिए कि बीते पौने दो वर्ष में उन्हें पार्टी ने कब कौन सा पद दिया या किसी बैठक के लिए उन्हें कब बुलाया गया। निशान सिंह ने कहा कि मंगतराम कपूर पौने दो साल से अपने घर बैठे थे और पार्टी के संगठन निर्माण, सदस्यता अभियान आदि में उनका कोई योगदान नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के जाने से जेजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता। निशान सिंह ने कांग्रेस के नेताओं को सलाह दी कि अपने नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश करें।

No comments:

Post a Comment