Breaking

Saturday, July 16, 2022

डॉ रजनीश जैन बनी आम आदमी पार्टी की महिला संगठन की प्रदेश सलाहकार

*डॉ रजनीश जैन बनी आम आदमी पार्टी की महिला संगठन की प्रदेश सलाहकार*

*पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व डॉक्टर सुशील गुप्ता प्रभारी हरियाणा का आभार व्यक्त किया*           

जींद : आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर पार्टी के हरियाणा संगठन मंत्री नवीन प्रभाकर ने डॉ. रजनीश जैन को आम आदमी पार्टी प्रदेश महिला संगठन की प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उन्हें जिला महिला प्रधान से पदोन्नत कर उनके द्वारा जींद नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में अति बेहतर प्रदर्शन व जिला में पार्टी संगठन को लगातार मजबूती प्रदान करने को लेकर एक इनाम के रूप में तोहफे के रुप में उन्हें पार्टी प्रदेश सलाहकार से नवाजा गया है। जींद ही नहीं पूरे हरियाणा में उन्हें यह पद मिलने पर खुशी की लहर है व बधाइयों का तांता लगा हुआ है।                         

 गौरतलब है कि डॉ. रजनीश जैन हरियाणा की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हुई है तथा अनेक प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत है पिछले दिनों उन्हें अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब का भी हरियाणा जोनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था।                                 
ज्ञातव्य है कि उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी सौंपी गई है व पूरी निष्ठा के साथ में पूर्ण कर्तव्य के साथ में निभाएंगे और पार्टी संगठन को हरियाणा में अधिक मजबूती की ओर ले जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और जनहित और जनहित है कि कार्य किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment