Breaking

Saturday, April 29, 2023

*ज्वैलर्स से लूट का मामला:आज रेवाड़ी शहर के तमाम बाजार बंद; पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*

*तमाम बाजार बंद; पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*

*आज रेवाड़ी शहर के तमाम बाजार बंद *पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*
                         हरियाणा के रेवाड़ी शहर में ज्वैलर्स शोरूम में हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है। वारदात के विरोध में आज शहर के तमाम बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुलिस 4 टीमें वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

35 लाख का सोना और 70 हजार कैश लूटा
बता दें कि रेवाड़ी शहर निवासी मनीष ने शहर के सर्राफा बाजार में मुसद्दीलाल बोदनलाल जैन के नाम से ज्वैलर्स का शोरूम खोला हुआ है। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उनके शोरूम पर एक बदमाश पहुंचा। बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था और सीधे मनीष के पास पहुंचने के बाद बैग से पिस्टल लगाकर उनकी कनपटी पर तान दी। इसके बाद करीब 35 लाख रुपए कीमत का 600 ग्राम सोना और 70 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गया था।
अनिश्चितकाल भी हो सकती हड़ताल
शुक्रवार की देर शाम शहर के व्यापारी संगठनों की बैठक मियांवाली पंचायत घर में हुई। इसमें शनिवार 29 अप्रैल को शहर के तमाम बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा कि अगर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार और लूटा गया माल बरामद नहीं किया तो अनिश्चितकाल के लिए भी हड़ताल की जा सकती है। व्यापारियों ने कहा कि इस तरह की वारदातें पहले भी हुई हैं।
व्यापारियों को हर बार टारगेट किया जाता है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में खौफ है। लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि दिनदहाड़े अति व्यस्ततम बाजार में लूट की वारदात होना पुलिस पर भी सवालिया निशान है। चूंकि व्यापारी कई बार मोती चौक पर पुलिस चौकी बनाने की मांग कर चुके है।

No comments:

Post a Comment