Breaking

Saturday, April 29, 2023

*हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका:इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यता*

*हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका* इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यता

इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यत
   हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी की इकलौती पालिका अध्यक्ष ने AAP छोड़ कर जजपा का दामन थाम लिया है। इस्माइलाबाद पालिका की अध्यक्ष निशा कानो वाघा ने शुक्रवार देर रात आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया। चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनको पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया।
पति के साथ जजपा का हिस्सा बनीं
जिला कुरुक्षेत्र से जजपा के कई पदाधिकारी और शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी मौके पर मौजूद रहे। जजपा जिला प्रधान कुलदीप जखवाला ने कहा कि जजपा की लाभकारी नीतियों को देखते हुए चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में इस्माइलाबाद नगर पालिका की अध्यक्ष निशा कानो वाघा व उनके पति पुनीत गर्ग अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए।
बता दें कि इस्माइलाबाद को पहले पंचायत का दर्जा प्राप्त था, मगर पिछले वर्ष ही उसे पालिका का दर्जा दिया गया। निशा कानो इस्माइलाबाद की पहली पालिका अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी। अभी नगर निकाय के चुनाव को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि निशा कानो ने अपना पाला बदल लिया।
बदलेगी इस्माइलाबाद की राजनीति
निशा कानो के अचानक दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने से शहर की राजनीति में भी बड़ा बदलाव आएगा। पालिका में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष होने से शहर विकास कार्यों से तरस रहा था। अब प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबन्धन की सरकार होने से शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हालांकि अभी यह भी देखना होगा कि शहर के पार्षद अध्यक्ष के इस फैसले का कितना पक्ष लेंगे।

No comments:

Post a Comment