Breaking

Thursday, April 27, 2023

नशामुक्त अभियान के अंतर्गत साइकिल चलाकर जींद पहुंचे उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार

नशामुक्त अभियान के अंतर्गत साइकिल चलाकर जींद पहुंचे उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार 
जींद: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अमिताभ सिंह ढिल्लों आईपीएस साहब के दिशानिर्देशों मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज साइकिल पर सवार होकर जींद जिले में पहुंचे। इससे पूर्व वे साइकिल चलाकर नशा मुक्ति का संदेश लेकर दिल्ली सीमा तक गए। दूसरी पारी में वे कुरुक्षेत्र से यमुनानगर और अंबाला तक गए हैं। तीसरी पारी में वे मधुबन से कुरुक्षेत्र कैथल और आज जींद में प्रवेश किया है। जींद के पेगां गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने नशे के दुष्चक्र और दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में एक शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment