Breaking

Sunday, April 23, 2023

भिंडरावाला के गांव से पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, मोगा के रोडे गांव से पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिंडरावाला के गांव से पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, मोगा के रोडे गांव से पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजाब: अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के एडीजी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल अब पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। खबरों के मुताबिक अमृतपाल सिंह को मोगा से पकड़ा गया है। अजनाला कांड के बाद से ही अमृतपाल फरार था और अब खबर है कि अमृतपाल सिंह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। पंजाब पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि 'वारिस पंजाब दे' का चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया है।
*भिंडरावाला के गांव से हुआ गिरफ्तार*

बता दें कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही फरार चल रहा था और करीब एक महीने से उसकी अलग-अलग राज्यों में मौजूद होने के इनपुट मिलते रहे। लेकिन आज पुलिस ने उसे पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि मोगा के रोडे गांव से अमृतपाल को गिरफ़्तार किया गया है। ये गांव जरनैल सिंह भिंडरावाला का भी पैतृक गांव है।

No comments:

Post a Comment