Breaking

Tuesday, May 9, 2023

*कुछ दिन गर्मी के:अब तापमान बढ़ेगा पंजाब में पारा 38 डिग्री हरियाणा में 40 डिग्री पहुंचा, पहाड़ अभी ठंडे*

*कुछ दिन गर्मी के:अब तापमान बढ़ेगा पंजाब में पारा 38 डिग्री हरियाणा में 40 डिग्री पहुंचा, पहाड़ अभी ठंडे*
अब तापमान बढ़ेगा पंजाब में पारा 38 डिग्री हरियाणा में 40 डिग्री पहुंचा, पहाड़ अभी ठंडे
तस्वीर अटल टनल की है।
कई दिनों तक राहत के बाद अब पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पंजाब में अधिकतम तापमान पंजाब में सबसे जयादा लुधियाना में 38 डिग्री तक रिकाॅर्ड किया गया है, जबकि बाकी के जिलों में 34 से 37 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है।
आगामी दो दिन ड्राई रहने पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं हरियाणा के हिसार में दिन का तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 14 मई को दिख सकता है। अभी तय नहीं है कि यह कितना मजबूत होगा।
*हिमाचल के गोंदला में 9, अटल टनल में 3 सेमी हिमपात, उत्तराखंड, जेएंडके में भी बर्फबारी*

हिमाचल में सोमवार को लाहौल स्पीति के गोंदला में 9.2, केलांग में भी 4, रोहतांग और अटल टनल में 3-3 सेमी बर्फबारी हुई है। हरिपुरधार में भी बर्फ की चादर बिछी। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री, कुकूमसेरी का जीरो, मनाली का 5, नारकंडा का 7 और कुफरी का न्यूनतम पारा 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग समेत कई इलाकों में भी सोमवार को बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर हिमपात हुआ।
*हीट वेव के लिए एडवाइजरी जारी*

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में तापमान में होने वाले वृद्धि के अनुमान को देखते पंजाब सेहत विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। सिविल सर्जनों को आदेश दिए गए है कि हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों की देखभाल के लिए अस्पतालों में मुकम्मल प्रबंध किए जाएं। पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मई और जून में लू चलने की संभावना ज्यादा होती है।

No comments:

Post a Comment