Breaking

Saturday, May 20, 2023

*हिसार में 6 लाख के गहने चोरी:गमले लेने गया था दंपती, चोर 10 तोले सोना और 1 किलो चांदी चुरा ले गए*

*हिसार में 6 लाख के गहने चोरी:गमले लेने गया था दंपती, चोर 10 तोले सोना और 1 किलो चांदी चुरा ले गए*
गमले लेने गया था दंपती, चोर 10 तोले सोना और 1 किलो चांदी चुरा ले गए|
हरियाणा के हिसार में चोरों ने दिनदहाड़े मकान में चोरी की। चोर घर से करीब 6 लाख रुपए के गहने चुरा ले गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। खुद मकान मालिक अपने भट्ठे पर गए हुए थे। जबकि उसका बेटा व पत्नी घर के लिए गमले खरीदने गए थे। पीछे से चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने आसपास के घरों से सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच CCTV फुटेज जुटा लिए हैं। अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर 13 के रहने वाले श्याम बंसल ने बताया कि वह गांव सुलखणी में चौधरी ब्रिक्स भट्‌ठे का मालिक है। 19 मई को उसके पिता भट्‌ठे पर चले गए। सुबह 10 बजे के बाद वह अपनी पत्नी के साथ गमले लेने के लिए बाजार चला गया, लेकिन जब वे दोपहर करीब 12 बजे घर पर आए तो देखा कि ड्राइंग रुम की कुंडी टूटी हुई है।
गहनों के साथ कैश भी ले गए
इसके बाद घर के अंदर गए तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने का कड़ा, चूड़ियां, चेन, लोकेट, बालियां जिनका वजन 10 तोले व चांदी के 38 सिक्के व ग्लास, जिनका वजन 1 किलो 100 ग्राम था, गायब मिले। घर में रखे 5 हजार रुपए भी चोर ले गए।
2 महिलाओं और एक व्यक्ति पर शक
श्याम बंसल ने कहा कि उनके घर के बाहर पीपल‌ का पेड़ है। कल सुबह से दो महिलाएं व एक व्यक्ति पूजा करने में लगे हुए थे। हम पिछले 23 सालों से इस सेक्टर में रह रहे हैं। वे पहली बार ही घर के आसपास दिखाई दिए। हमने पुलिस को उन पर शक जताया है। घटना के बाद पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और सुराग जुटाए।

No comments:

Post a Comment