Breaking

Tuesday, May 2, 2023

*आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की सगाई आज:राजस्थान में IAS अफसर परी को पहनाएंगे रिंग; साल के अंत में होगी शादी*

*आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की सगाई आज:राजस्थान में IAS अफसर परी को पहनाएंगे रिंग; साल के अंत में होगी शादी*

आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई की सगाई राजस्थान की रहने वाली IAS अफसर परी बिश्नोई से होने जा रही है।
आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई की सगाई राजस्थान की रहने वाली IAS अफसर परी बिश्नोई से होने जा रही है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोत्र और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई आज IAS अफसर परी बिश्नोई के साथ सगाई करेंगे। राजस्थान स्थित बीकानेर के मुकाम में उनकी एंगेजमेंट का कार्यक्रम रखा गया है। सगाई करीब 1 बजे होगी।

फंक्शन के लिए कुलदीप बिश्नोई अपने परिवार और रिश्तेदारों, समर्थकों के साथ हिसार से रवाना हो गए हैं। परिवार और पुराने समर्थकों का काफिला बैंड बाजे के साथ निकला। दोनों का रिश्ता पहले तय हो चुका था। परी बिश्नोई राजस्थान से संबंध रखती है और सिक्किम में तैनात है। हिसार से निकलने से पहले कुलदीप और भव्य ने अपने समर्थकों से मुलाकात की और उनसे बधाईयां भी ली।
बेटे भव्य बिश्नोई की सगाई के लिए राजस्थान के लिए रवाना होते कुलदीप बिश्नोई, मां रेणुका और अन्य पार
बेटे भव्य बिश्नोई की सगाई के लिए राजस्थान के लिए रवाना होते कुलदीप बिश्नोई, मां रेणुका और अन्य पारिवारिक सदस्य।
बेटे भव्य बिश्नोई की सगाई के लिए राजस्थान जाने के लिए तैयार मां 
बेटे भव्य बिश्नोई की सगाई के लिए राजस्थान जाने के लिए तैयार मां रेणुका बिश्नोई।
*लदीप ने जारी किया था वीडियो*
कुलदीप बिश्नोई ने कुछ महीने पहले अपने दोनों बेटों की सगाई की बात को स्वीकार किया था। कुलदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा था कि आज पहला नवरात्रा है और शुभ समय है सवा दस बजे का। हमने अपने बड़े बेटे भव्य का रिश्ता IAS अफसर परी बिश्नोई से तय की है।
दोनों परिवार अब एक हुए हैं। आप लोग भी मेरे परिवार की तरह है। दोनों की मंगनी मई में की जाएगी। भव्य एवं परी और चैतन्य एवं सृष्टि की शादी इस साल के अंत में की जाएगी। सभी को निमंत्रण जाएगा। सभी मन से प्रार्थना करें कि उसके दोनों बेटे और बेटियां खुश रहे।

भव्य बने पहली बार विधायक
साल 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। उनके पहले इस सीट पर उनके पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसमें भाजपा ने भव्य को अपना प्रत्याशी उतारा था। भव्य बिश्नोई ने इससे पहले 2019 में हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने उन्हें हरा दिया था।

No comments:

Post a Comment