Breaking

Saturday, June 24, 2023

जींद में गोली लगने से ESI घायल:गले के पास से निकली, PGI रोहतक में भर्ती; साथी कर्मचारियों ने खून से लथपथ हालत में देखा

जींद में गोली लगने से ESI घायल:गले के पास से निकली, PGI रोहतक में भर्ती; साथी कर्मचारियों ने खून से लथपथ हालत में देखा
जींद :  जींद जिले में शहरी थाना के ESI सतपाल गोली लगने से घायल हो गए हैं। शुक्रवार रात को ड्यूटी के दौरान गोली चली, जो सतपाल की गर्दन से होकर गुजरी। सतपाल रोहतक PGI में उपचाराधीन है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
*साथियों ने पहुंचाया अस्पताल*

मिली जानकारी के अनुसार, ESI सतपाल शहर थाना में मुंशी है। शुक्रवार रात को करीब साढ़े 12 बजे ड्यूटी के दौरान गोली चलने की आवाज आई। साथी कर्मचारी दौड़े आए तो सतपाल को खून से लथपथ देखा। वे तुरंत उसे उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में ले गए, जहां से उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया गया।
*गोली क्यों मारी, पता नहीं चला*

सतपाल के शरीर से गोली निकाल दी गई है। वहीं सतपाल ने किन हालातों में और क्यों खुद को गोली मारी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं शहर थाना प्रभारी डॉ सुनील ने बताया कि वह पुलिस लाइन से थाना की तरफ आ रहे थे, उस दौरान उन्हें घटना के बारे में सूचना मिली थी।

No comments:

Post a Comment