Breaking

Sunday, June 25, 2023

*झज्जर में दीपेंद्र हुड्‌डा पर भड़के JJP मंत्री:अनूप सिंह धानक बोले-10 साल में हुड्डा राज में कितने घोटाले हुए, सभी को पता है*

*झज्जर में दीपेंद्र हुड्‌डा पर भड़के JJP मंत्री:अनूप सिंह धानक बोले-10 साल में हुड्डा राज में कितने घोटाले हुए, सभी को पता है*
हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बेरी में संत कबीर की 626वीं जयंती के कार्यक्रम में राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक शिरकत करने पहुंचे। राज्यमंत्री का आयोजकों द्वारा और जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक ने कहा कि संत, महापुरुष कभी एक जाति और धर्म के नहीं होते, बल्कि संत और महापुरुष 36 बिरादरी और सभी धर्मों के होते हैं। राज्यमंत्री ने युवाओं से अपील की और कहा कि युवा पीढ़ी संत कबीर की शिक्षाओं को जीवन में उतार कर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे।

राज्य मंत्री का स्वागत करते आयोजक और जजपा कार्यकर्ता।
2024 चुनाव गठबंधन में लड़ने पर भी जवाब दिया
वहीं राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक ने दीपेंद्र हुड्डा के भ्रष्टाचार के समझौते वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सबको पता है, हरियाणा में 10 साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी। दीपेंद्र हुड्डा बताएं कि 10 साल में कितने घोटाले हरियाणा में किए और CLU के नाम पर कितने घोटाले हुए हैं। यह सबको पता है कि हरियाणा में गठबंधन सरकार अच्छा काम कर रही।

लोकसभा चुनाव 2024 गठबंधन में लड़ने के सवाल पर भी राज्यमंत्री अनूप सिंह धानक बोले कि दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रही हैं। अगर चुनाव को लेकर गठबंधन हुआ तो साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और गठबंधन नहीं हुआ तो अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। 2024 के चुनाव को लेकर जजपा और भाजपा दोनों मैदान में उतर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment