Breaking

Wednesday, July 5, 2023

इस शनिवार से हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

इस शनिवार से हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार
चंडीगढ़ - हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार अब हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लगाया जाएगा जिसमें गृह मंत्री प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
इसी कडी में इस शनिवार, दिनांक 8 जुलाई, 2023 को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में श्री विज का जनता दरबार  लगेगा।

जनता दरबार में केवल दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुना जाएगा। गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

No comments:

Post a Comment