Breaking

Sunday, September 20, 2026

September 20, 2026

नागरिक अस्पताल में अगले सप्ताह से शुरू होगी अमृत फार्मेसी शुरू

नागरिक अस्पताल में अगले सप्ताह से शुरू होगी अमृत फार्मेसी शुरू

मरीजों को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में बहुत कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं होंगी उपलब्ध 

वीटा पार्लर में मिलेंगे सभी वीटा उत्पाद
जींद :जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत फार्मेसी बन कर तैयार है। इसके साथ ही वीटा पार्लर भी बन चुका है। फिलहाल अमृत फार्मेसी में धीरे-धीरे दवाइयां रखने का काम शुरू कर दिया गया है। एक कम्पयुटर सेट व फार्मासिस्ट को बैठाया गया है। अगले सप्ताह में किसी भी एक दिन फार्मेसी को शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अमृत फार्मेसी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में बहुत कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। यहां मिलने वाली दवाएं निजी मेडिकल स्टोरों की तुलना में 50 से 60 प्रतिशत तक सस्ती होंगी। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को विशेष राहत मिलेगी।
अमृत फार्मेसी पर मिलेंगी हर प्रकार की ब्रांडेड दवाइयां

हरियाणा सरकार ने स्वस्थ हरियाणा अभियान के तहत प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पतालों में अमृत फार्मेसी के नाम से मेडिकल स्टोर खोलने की योजना बनाई है। इन मेडिकल स्टोर पर सभी प्रकार की ब्रांडेड दवाइयां बाजार से सस्ती मिलेंगी। गोहाना रोड पर राजकीय महाविद्यालय के सामने नागरिक अस्पताल गेट के पास ही अमृत फार्मेसी व वीटा पार्लर बनाया गया है। वैसे तो नागरिक अस्पताल के अंदर ही मेडिकल स्टोर से सभी प्रकार की दवाइयां मरीजों को मुफ्त मिलती हैं। कई बार अस्पताल के अंदर कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। वहीं अस्पताल में जनऔषधी केंद्र भी है  लेकिन यहां ब्रांडेड कंपनियों की दवाइयां नहीं मिलती। यहां पर जैनेरिक दवाइयां मिलती हैं जो काफी सस्ती तो होती हैं लेकिन ब्रांडेड कंपनी की नही होती हैं। ऐसे में कई बार मरीज अच्छी कंपनी की दवाई लेना चाहता है। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अमृत फार्मेसी में हर कंपनियों की दवाइयां मिलेंगे। वैसे यह बाजार से भी सस्ती होंगी।
वीटा पार्लर में मिलेंगे सभी वीटा उत्पाद

नागरिक अस्पताल में इस समय वीटा के दो बूथ हैं। एक बूथ अस्पताल के मुख्य द्वार के निकट और दूसरा बूथ पुरानी बिल्डिंग के पास खोला गया है। यहां चाय व कोल्ड ड्रिंक ही मिलती है। वहीं वीटा के अनेक प्रकार के उत्पाद हैं। यह सभी उत्पाद इन वीटा बूथ पर नहीं मिलते हैं। इसलिए मरीजों की सुविधा के लिए अमृत फार्मेसी के पास ही वीटा पार्लर खोला गया है। इस पार्लर बार में वीटा के सभी प्रकार के दूध, मिठाई, लस्सी, दही, घी, आइसक्रीम से लेकर हर प्रकार के वीटा के उत्पाद मिलेंगे। कई बार किसी मरीज के परिजनकाफी दूर होते हैं तो वह यहां पर आकर अपनी भूख मिटा सकेंगे। इसके अलावा इस पार्लर बार पर पौष्टिक उत्पाद मिलेंगे।
अगले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी अमृत फार्मेसी : डा. पूनिया

नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. रघुवीर पूनिया ने बताया कि अस्पताल में अमृत फार्मेसी के लिए मेडिकल स्टोर कक्ष बन कर तैयार हो गया है। इसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले सप्ताह तक अमृत फार्मेसी की सुविधा मरीजों को मिलने लग जाएगी। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा। वहीं अमृत फार्मेसी के पास ही वीटा पार्लर खोला गया है। इसमें वीटा के हर प्रकार के उत्पाद 24 घंटे मिलेंगे। वीटा दूध, घी, लस्सी, दही समेत हर प्रकार के वीटा उत्पाद यहां उपलब्ध होंगे। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा होगी।

Saturday, September 19, 2026

September 19, 2026

तरुण भंडारी के नेतृत्व में नमो क्रिकेट लीग का आगाज, जींद जोन संयोजक बंटी दालमवाला बोले—‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’

तरुण भंडारी के नेतृत्व में नमो क्रिकेट लीग का आगाज, जींद जोन संयोजक बंटी दालमवाला बोले—‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’

गोसाईं खेड़ा में 60 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता टीम पंचकूला में खेलेगी; 21 लाख रुपये का पुरस्कार
जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कड़ी में शनिवार को जुलाना उपमंडल के गांव गोसाईं खेड़ा स्थित हरियाणा नेशनल क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान में नमो क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ के संदेश के साथ आयोजित लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे और अपराध से दूर रखना है।
नमो क्रिकेट लीग का आयोजन तरुण भंडारी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि बंटी दालमवाला जींद जोन के संयोजक हैं। जींद जोन में कुल 60 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जोन की विजेता टीम को पंचकूला में होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। पंचकूला स्तर पर विजेता टीम के लिए 21 लाख रुपये का पुरस्कार रखा गया है।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, कैप्टन योगेश बैरागी, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, संजीव गगवा, कुलदीप रंधावा, गोविंद सैनी, रमेश ढिल्लों, लड्डू मंडी और स्वीन रेढ़ू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खेलों से युवाओं को मिलेगी सकारात्मक दिशा

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी है। खेल मैदान युवाओं में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। भविष्य में क्रिकेट के साथ अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, ताकि युवा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े रहें।
बंटी दालमवाला बोले- युवाओं को खेलों से जोड़ना उद्देश्य

जींद जोन के संयोजक बंटी दालमवाला ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है। ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ के संदेश के साथ जींद जोन में 60 टीमें मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।
कांग्रेस के आरोपों पर बड़ौली का पलटवार

कांग्रेस द्वारा सरकार पर वादे पूरे नहीं करने के आरोपों पर बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी आंखों और कानों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के 217 संकल्पों में से 72 पूरे किए जा चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने 2027 में पंजाब में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखने के लिए ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देना जरूरी है।
September 19, 2026

हैबतपुर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में 3.15 करोड़ से लगेगा अत्याधुनिक ऑडियो, वीडियो सिस्टम

हैबतपुर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में 3.15 करोड़ से लगेगा अत्याधुनिक ऑडियो, वीडियो सिस्टम

मरीजों की जांच रिपोर्ट से लेकर मेडिकल प्रशिक्षण तक तकनीकी सुविधा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केस डिस्कशन और विशेषज्ञों से संवाद में मिलेगी मदद
जींद : गांव हैबतपुर में निर्माणाधीन संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कालेज में भले ही अभी पूरी तरह चिकित्सा सेवाएं शुरू नही हो पाई हों लेकिन संस्थान में तकनीकी सुविधाएं विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक ऑडियो, वीडियो सिस्टम उपलब्ध करवाने और स्थापित करने के लिए तीन करोड़ 15 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। 
हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग की ओर से सिस्टम लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण, चिकित्सकों के बीच केस डिस्कशन, प्रस्तुतियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी गतिविधियों के लिए तकनीकी आधार तैयार होगा। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य और सुविधाओं का विकास अभी चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। फिलहाल यहां सामान्य ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही हैं। मरीजों को कई प्रकार की जांचों के लिए नागरिक अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में ऑडियो, वीडियो सिस्टम अपने आप में जांच सुविधा नहीं होगा लेकिन कॉलेज में चिकित्सा सेवाओं और प्रशिक्षण का डिजिटल आधार मजबूत होने पर भविष्य में विशेषज्ञों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और मरीजों से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में अभी कई बुनियादी सुविधाओं का भी इंतजार है। 
केस डिस्कशन और विशेषज्ञों से ऑनलाइन संवाद में उपयोगी

ऑडियो और वीडियो सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग मेडिकल शिक्षा और चिकित्सकीय संवाद में हो सकता है। किसी जटिल मरीज के मामले में चिकित्सक उसकी जांच रिपोर्ट, एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई या अन्य उपलब्ध चिकित्सा रिकॉर्ड को स्क्रीन पर प्रदर्शित कर संबंधित चिकित्सकों के साथ केस डिस्कशन कर सकेंगे। इससे अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ एक ही मामले की जानकारी एक साथ देखकर उपचार संबंधी चर्चा कर सकेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंंसिंग की सुविधा होने पर दूसरे मेडिकल संस्थानों या विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन संवाद और शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जा सकेंगे। विशेषज्ञ कॉलेज में मौजूद न होने पर भी व्याख्यान या प्रशिक्षण दे सकेंगे। इससे मेडिकल विद्यार्थियों और चिकित्सकों को विशेषज्ञ ज्ञान तक पहुंच बनाने में सुविधा मिल सकती है।
मरीजों और विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ
इस व्यवस्था का इस्तेमाल मरीजों और उनके परिजनों को चिकित्सा संबंधी जानकारी समझाने में भी किया जा सकता है। चिकित्सक जरूरत के अनुसार बीमारी, जांच रिपोर्ट, उपचार की प्रक्रिया और सावधानियों से संबंधित दृश्य सामग्री स्क्रीन पर दिखा कर जानकारी दे सकेंगे। इससे जटिल चिकित्सकीय विषयों को समझाना आसान हो सकता है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अमित गोयल ने बताया कि टेंडर के अनुसार कार्य पूरा करने की अवधि 200 दिन निर्धारित की गई है। सिस्टम की वास्तविक सुविधाएं टेंडर में निर्धारित तकनीकी विनिर्देश और स्थापित किए जाने वाले उपकरणों पर निर्भर करेंगी। इसके बावजूद यह व्यवस्था मेडिकल कॉलेज को भविष्य में डिजिटल चिकित्सा शिक्षा, विशेषज्ञ संवाद और मरीजों को चिकित्सा जानकारी उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी रूप से तैयार करने में सहायक होगी।

Friday, September 18, 2026

September 18, 2026

लंपी बीमारी को लेकर भाजपा सरकार की लापरवाही ने पशुपालकों को तबाही के कगार पर पहुंचाया: चौधरी अभय सिंह चौटाला

लंपी बीमारी को लेकर भाजपा सरकार की लापरवाही ने पशुपालकों को तबाही के कगार पर पहुंचाया: चौधरी अभय सिंह चौटाला

सरकार की लापरवाही और कमजोर तैयारियों के कारण प्रदेश में लगभग 7600 गायें लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी हैं और 70 से अधिक गायों की हो चुकी है मौ+त
चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही और कमजोर तैयारियों के कारण प्रदेश में लगभग 7600 गायें लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी हैं और 70 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। बीमारी के बढ़ते प्रकोप से पशुपालकों में दहशत का माहौल है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पशुपालकों की आजीविका पशुधन पर निर्भर है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी इस गंभीर समस्या के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार के पास बीमारी की रोकथाम के लिए समय था, संसाधन थे और इनेलो ने समय रहते सरकार को संभावित खतरे से आगाह भी किया था, लेकिन सरकार ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। आज सरकार की इसी लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के पशुपालकों को अपने पशुधन की कीमत चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में इनेलो पार्टी की तरफ से लंपी बीमारी की रोकथाम और उपचार को लेकर सरकार से सवाल किया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सरकार ने 19 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, जबकि उस समय तक केवल 13 लाख 42 हजार पशुओं का ही टीकाकरण हो पाया था। इससे साफ है कि सरकार के दावे और जमीन पर किए गए काम में बड़ा अंतर है।
अभय सिंह चौटाला ने मांग की कि सरकार युद्धस्तर पर टीकाकरण और उपचार अभियान चलाए, प्रत्येक गांव में पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाए तथा लंपी बीमारी से पशु गंवाने वाले पशुपालकों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि सरकार को अब भी चेत जाना चाहिए, क्योंकि पशुपालकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
September 18, 2026

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन को मिला ‘नमो सेवा सम्मान-2026’

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन को मिला ‘नमो सेवा सम्मान-2026’

समाज सेवा, शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में किया गया सम्मानित
जींद : हरियाणा की अग्रणी सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन, जींद को समाज सेवा, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ‘नमो सेवा सम्मान-2026’ समारोह में सम्मानित किया गया। भारतीय नमो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष समारोह में संस्था को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संस्था की ओर से यह सम्मान अध्यक्ष राजकुमार भोला ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज तंवर सहित संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस पर संस्था के इंडस्ट्री पार्टनर अमित गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने सम्मान के लिए भारतीय नमो संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता, सहयोगी, प्रशिक्षक, विद्यार्थी एवं सामाजिक हितैषी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा यह सम्मान हमारे लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, युवाओं के व्यक्तित्व विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को आधुनिक तकनीक, AI, डिजिटल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 31 संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित किया गया।
September 18, 2026

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन को मिला ‘नमो सेवा सम्मान-2026’

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन को मिला ‘नमो सेवा सम्मान-2026’

समाज सेवा, शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में किया गया सम्मानित
जींद : हरियाणा की अग्रणी सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन, जींद को समाज सेवा, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ‘नमो सेवा सम्मान-2026’ समारोह में सम्मानित किया गया। भारतीय नमो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष समारोह में संस्था को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संस्था की ओर से यह सम्मान अध्यक्ष राजकुमार भोला ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज तंवर सहित संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस पर संस्था के इंडस्ट्री पार्टनर अमित गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने सम्मान के लिए भारतीय नमो संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता, सहयोगी, प्रशिक्षक, विद्यार्थी एवं सामाजिक हितैषी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा यह सम्मान हमारे लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, युवाओं के व्यक्तित्व विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को आधुनिक तकनीक, AI, डिजिटल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 31 संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित किया गया।
September 18, 2026

1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी आहुति, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन रक्षा का दिया संदेश

1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी आहुति, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन रक्षा का दिया संदेश
जींद : 1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में आज जींद जिले की 25 से अधिक शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों, आचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर यज्ञ में आहुति अर्पित की। महायज्ञ के माध्यम से मानव जीवन की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश समाज और विश्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं से आए 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति देकर जनकल्याण की भावना को मजबूत किया।
यह भव्य आयोजन यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री हरि ओम जी महाराज के पावन सानिध्य में तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मानव जीवन रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं से विद्यार्थी अनुशासनबद्ध तरीके से महायज्ञ स्थल पर पहुंचे और आचार्यों के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति प्रदान की।
महायज्ञ में वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल जींद, एम.वी.एम. विद्यालय बारा खुर्द, एम.एस.एम. विद्यालय बारा खुर्द, नव विद्या विद्यालय पटियाला चौक जींद, शारदा विद्या मंदिर पटियाला चौक जींद, गोपाल विद्या मंदिर रोहतक रोड जींद, गुरुकुल विद्यापीठ गोहाना रोड जींद, विनय बाल मंदिर विद्यालय, सोनी क्लासेस, हिंदू विद्यालय विद्या मंदिर, सनातन धर्म विद्या मंदिर सफीदों सहित विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। संस्थाओं के आचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसे केवल धार्मिक आयोजन न मानते हुए सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान बताया।
वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थाओं का एक साथ महायज्ञ में शामिल होना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति, संस्कार, परंपराओं और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी बोध कराया जाए। यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है और इसके माध्यम से हम आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन रक्षा और पर्यावरण संरक्षण आज केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जींद से इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से पूरे देश और विश्व को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि पर्यावरण की रक्षा, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और मानव कल्याण के लिए समाज को मिलकर कार्य करना होगा।

महायज्ञ में विद्यार्थियों ने पूरे श्रद्धाभाव एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। आयोजन ने शिक्षा जगत, सामाजिक संस्थाओं और आमजन को एक मंच पर जोड़ते हुए “जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण और संस्कारयुक्त शिक्षा” के संदेश को मजबूत किया। आयोजकों ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को प्रकृति, संस्कृति और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना ही इस प्रकार के आयोजनों का मूल उद्देश्य है।

Thursday, September 17, 2026

September 17, 2026

डिप्टी स्पीकर ने परिवार सहित केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व ने वैश्विक मंच पर भारत का कद मजबूत किया : डा. मिड्ढा

डिप्टी स्पीकर ने परिवार सहित केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व ने वैश्विक मंच पर भारत का कद मजबूत किया : डा. मिड्ढा
जींद : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उनके बेटे रिषि मिड्ढा और पुत्रवधू प्रियंका भी मौजूद रहे। भव्य होटल लॉबी में आयोजित इस कार्यक्रम में डा. मिड्ढा ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को हाथ में थामा और केक काट कर जन्मदिन मनाया। उन्होंने परिवार के साथ इस खास पल को यादगार बनाया। 
डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व ने वैश्विक मंच पर भारत का कद मजबूत किया है। आज दुनिया के बड़े फैसले लेते समय भारत की राय को महत्वपूर्ण माना जाता है। धारा 370 हटाना और राम मंदिर निर्माण जैसे दशकों पुराने मुद्दों पर कड़े और ऐतिहासिक फैसले लेने का श्रेय उनके मजबूत राजनीतिक संकल्प को दिया जाता है। आयुष्मान भारत योजना से देश के करोड़ों गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की। पीएम आवास और उज्ज्वला योजना से करोड़ों गरीबों को पक्के मकान और महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन स्तर को सुधारा है। जनधन खातों और डीबीटी (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) के जरिये सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। जिससे बीच के बिचौलियों का भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। डा. मिड्ढा ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। रक्षा क्षेत्र और मैन्युफैक्चरिंग में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया गया है। डा. मिड्ढा ने विदेश में रहते हुए भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को परिवार के साथ मना कर अपनी निष्ठा और सम्मान का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। परिवार के साथ विदेश में जन्मदिन मनाना उनके लिए गर्व का विषय रहा। यह आयोजन सिर्फ जन्मदिन मनाना नही बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान का माध्यम भी बना। 
गौरतलब हे कि दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा की ओर से संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों से जुड़े विषयों पर भागीदारी दर्ज कराई गई है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए जींद विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा भी गए हुए हैं।

Tuesday, September 15, 2026

September 15, 2026

माजरा खाप के नशामुक्ति शिविर में 30वीं बार रक्तदान करने वाले पत्रकार अमनदीप पिलानिया सम्मानित

माजरा खाप के नशामुक्ति शिविर में 30वीं बार रक्तदान करने वाले पत्रकार अमनदीप पिलानिया सम्मानित
जींद : गांव असरफगढ़ में माजरा खाप पंचायत की ओर से नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माजरा खाप पंचायत के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गांव खोखरी निवासी एवं पंजाब केसरी टीवी के पत्रकार अमनदीप पिलानिया को सम्मानित किया गया। अमनदीप पिलानिया ने 30वीं बार रक्तदान किया है। उनकी इस सामाजिक पहल के लिए माजरा खाप पंचायत और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने उन्हें रक्तदाता सम्मान से नवाजा।
सम्मान मिलने पर पत्रकार अमनदीप पिलानिया ने माजरा खाप पंचायत और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान हर युवा को करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त ऐसा है जिसे कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता और इसकी पूर्ति केवल इंसान के शरीर से ही होती है। इसलिए इंसानियत के नाते प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र संधु और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि अमनदीप पिलानिया पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के साथ-साथ नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है, जो केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रहकर समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
September 15, 2026

25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले राष्ट्रीय मेले के प्रचार- प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राजकुमार गोयल को, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने दी यह जिम्मेदारी

25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले राष्ट्रीय मेले के प्रचार- प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राजकुमार गोयल को, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने दी यह जिम्मेदारी
जींद : जींद के प्रमुख समाजसेवी एवं अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल को 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राष्ट्रीय अग्रोहा धाम मेले के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्हे यह जिम्मेदारी अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग द्वारा दी गई है। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि राजकुमार गोयल पिछले कई दशकों से अग्रोहा धाम और अग्रवाल समाज से जुड़े हुए हैं तथा लगातार समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रोहा धाम में विशाल राष्ट्रीय मेला आयोजित किया जा रहा है। देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के इस मेले में पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मेले के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
राजकुमार गोयल ने अपनी नियुक्ति पर बजरंग दास गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। समाज द्वारा जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है वे उसे पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम द्वारा उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे भी वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। आगामी 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मेले के प्रचार-प्रसार के लिए वे प्रदेशभर में पूरी मेहनत और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें। डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम केवल एक समाज का ही नहीं बल्कि देशभर के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। इस ऐतिहासिक धाम के आयोजन का प्रचार-प्रसार करना उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ सेवा का भी अवसर है।

Sunday, September 13, 2026

September 13, 2026

माँ जयंती देवी की धरती से विश्व को दिया जाएगा यज्ञ दिवस मनाने का सन्देश

माँ जयंती देवी की धरती से विश्व को दिया जाएगा यज्ञ दिवस मनाने का सन्देश 

-17 सितम्बर 2026 को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर जयन्ती देवी मंदिर परिसर में आयोजित होगा 1008 कुण्डीय महायज्ञजींद : वैदिक संस्कृति के संरक्षण, पर्यावरण शुद्धि एवं विश्व कल्याण के उद्देश्य से चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के पावन अवसर पर 17 सितम्बर 2026 (गुरुवार) को जयन्ती देवी मंदिर, जींद (हरियाणा) में यज्ञ पुत्र सेना की ओर से 1008 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज की आदरणीय उपस्थिति एवं पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ सायं 4:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं यज्ञीय अनुष्ठानों के साथ होगा। यह जानकारी यज्ञ पुत्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र कौशिक बाता ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
आयोजकों के अनुसार यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक परम्परा है, जो मानव जीवन, प्रकृति एवं समाज के बीच संतुलन स्थापित करने का संदेश देती है। अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर देश-विदेश में लाखों लोग अपने घरों एवं विभिन्न स्थलों पर यज्ञ कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव कल्याण का संकल्प लेंगे। महायज्ञ की सफलता के लिए आयोजन समिति सदस्य अधिवक्ता परिषद संयोजक मनोज शर्मा, अधिवक्ता परिषद के संरक्षक आज़ाद सैनी, एडवोकेट विजय शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र अत्रि, एडवोकेट मोहित सैनी, समाजसेवी महेश सिंगला, उचाना अधिकार मंच मुख्य संयोजक जेपी कौशिक घोघड़ियां, युवा भाजपा नेता विजय सैनी, सफीदों से मनोनित पार्षद युवराज सोनी, जींद से मनोनित पार्षद सुनील नायक, बाल्मीकि सभा जिला प्रधान एडवोकेट संदीप चौहान, दीपक मुंजाल, बिजेंद्र सिवाच, भुवनेश शर्मा, सोनू करसोला, उचाना से वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बुडायन, सुरेश चहल भौंगरा, रणधीर चहल, एडवोकेट स्पर्श बतरा, अग्रवाल महासम्मेलन से मोहित जैन, विनोद ढीगाना, यज्ञ पुत्र सेना युवा कार्यकर्ता सागर बाता, घनश्याम शर्मा, नीरज शर्मा, अजय शर्मा आदि जोरशोर से जनसम्पर्क अभियान के लिए जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 7:00 बजे दिव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति का अद्भुत अनुभव प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात रात्रि 9:00 बजे सभी श्रद्धालुओं के लिए भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
यज्ञ पुत्र सेना ने जींद के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने तथा यज्ञ के माध्यम से राष्ट्र, समाज एवं विश्व कल्याण के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की है।