Breaking

Showing posts with label Poltical News. Show all posts
Showing posts with label Poltical News. Show all posts

Friday, May 5, 2023

May 05, 2023

हरियाणा के मंत्री का लाई डिटेक्टर टेस्ट से इनकार:संदीप सिंह ने कोर्ट में जवाब देकर कहा- चंडीगढ़ पुलिस की जांच में शामिल हो चुका

हरियाणा के मंत्री का लाई डिटेक्टर टेस्ट से इनकार:संदीप सिंह ने कोर्ट में जवाब देकर कहा- चंडीगढ़ पुलिस की जांच में शामिल हो चुका
चंडीगढ़ : हरियाणा की जूनियर महिला कोच के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे मंत्री संदीप सिंह ने पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि वे चंडीगढ़ पुलिस की SIT की जांच में शामिल हो चुके हैं। संदीप सिंह ने अपने वकील के जरिए ये जवाब दाखिल किया।
चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने कोर्ट में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की है। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मंत्री के दावे पीड़ित महिला कोच के बयान का खंडन कर रहे हैं। ऐसे में मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है।

इससे पहले मामले की सुनवाई कर रहे जज के ट्रांसफर होने से पुलिस को फिर तारीख मिली थी। कोर्ट की ओर से सुनवाई के लिए 5 मई की डेट तय की गई थी। हालांकि महिला कोच के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। संदीप सिंह को इस मामले में 4 तारीखों में कोर्ट से मोहलत मिल चुकी है।
*7 प्वाइंट में दाखिल किया जवाब*

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह ने कोर्ट में 8 प्वाइंट में अपना जवाब दाखिल किया है। इस जवाब में संदीप सिंह ने इस पूरे मामले को झूठा बताया है। उन्होंने लिखा है कि जूनियर महिला कोच के द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। वह इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस SIT का पूरा सहयोग कर रहे हैं। अभी तक वह 8 जनवरी से 11 जनवरी तक पुलिस जांच में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा वह इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पुलिस को सौप चुके हैं।
*31 दिसंबर 2022 को दर्ज हुआ केस*

जूनियर महिला कोच की ओर से यौन उत्पीड़न के संबंध में दी गई शिकायत पर 30 दिसंबर 2022 को पूर्व खेल मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। चंडीगढ़ की सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
*शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप*

महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। SIT मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
*अभी तक दाखिल नहीं हुई चार्जशीट*

जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 30 दिसंबर को यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके लिए चंडीगढ़ SSP की ओर से IPS पलक गोयल की अध्यक्षता में जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। टीम के द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा चुकी है, अब पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी है, लेकिन केस दर्ज होने के 90 दिन बाद भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।

Thursday, May 4, 2023

May 04, 2023

हरियाणा में होगा रेसलर्स की लड़ाई का समर्थन:अनुराग ढांडा ने किया ऐलान; प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी AAP

हरियाणा में होगा रेसलर्स की लड़ाई का समर्थन:अनुराग ढांडा ने किया ऐलान; प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी AAP
चंडीगढ़ :रेसलर्स की लड़ाई का असर दिल्ली के बाद अब हरियाणा में दिखेगा। आम आदमी पार्टी (AAP) रेसलर्स के समर्थन में हरियाणा भर में केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने इसका ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले ढांडा दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने इस पूरे मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई।
अनुराग ढांडा ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे खून में बहन बेटियों के आंसू बहाना नहीं है। कल हरियाणा इसका जोरदार जवाब देगा।
*23 अप्रैल से विपश्यना दौरे पर*

हरियाणा में आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा 23 अप्रैल से 10 दिन के लिए विपश्यना दौरे पर थे। आज उनका दौरा खत्म हो चुका है। वह रेसलर विवाद को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इस पूरे मामले को लेकर चर्चा की है। रात को वह हरियाणा लौट आएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलते हरियाणा आप नेता अनुराग ढांडा।
*AISGEF भी करेगी प्रदर्शन*

ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लॉइज फेडरेशन (AISGEF) ने WFI अध्यक्ष की गिरफ्तारी व पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी व मारपीट करने की निंदा की है।
फेडरेशन ने दो टूक कहा है कि दोषी पुलिस को यदि बर्खास्त नहीं किया जाएगा तो इस कार्रवाई के खिलाफ और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी व पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर कर्मचारी हरियाणा सहित देशभर में प्रदर्शन करेंगे।
May 04, 2023

दिल्ली में पुलिस-रेसलर्स झड़प पर बोले CM खट्‌टर:ये मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ नहीं, आरोपों में सच्चाई जांच का विषय

दिल्ली में पुलिस-रेसलर्स झड़प पर बोले CM खट्‌टर:ये मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ नहीं, आरोपों में सच्चाई जांच का विषय
करनाल : दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैठे हरियाणा के रेसलर्स और दिल्ली पुलिस की झड़प पर करनाल पहुंचे CM मनोहर लाल खट्‌टर ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम मनोहर लाल ने कहा- 'खिलाड़ियों का मामला हरियाणा सरकार के संज्ञान में है लेकिन यह मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ नहीं है। इसलिए कार्रवाई नहीं कर सकते। यह विषय दिल्ली व केंद्रीय टीमों से जुड़ा हुआ है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी FIR दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए है। इस मामले की निष्पक्षता से जांच होगी और आरोपों में कितनी ज्यादा सच्चाई है वह जांच का विषय है'।
*प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर हरियाणा के रेसलर्स*

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स में ज्यादातर हरियाणा से हैं। इनमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। यह प्रदर्शन भारतीय कुश्ती संघ(WFI) अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ हो रहा है। रेसलर्स का आरोप है कि अध्यक्ष ने रेसलर्स का यौन शोषण किया है। उन्हें पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। बृजभूषण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पोस्को एक्ट और छेड़छाड़ के 2 केस दर्ज हो चुके हैं।
पुलिस से झड़प के बाद साक्षी, विनेश और संगीता (बाएं से दाएं) मीडिया के सामने रो पड़ीं।

*अपना घर और किराये के मकान में अंतर होता है*
CM मनोहर लाल ने यहां पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके CM मनोहर लाल ने कहा कि कार्यालय होना या ना होना, उसी तरह से है जैसे अपना मकान होना और किराये के मकान में रहना। किराये के मकान में काम तो चल जाता है लेकिन व्यक्ति स्वाभिमानी नहीं बन पाता। जब अपना घर होता है तो उसमें रहने में भी आनंद आता है, उसी प्रकार भाजपा कार्यालय भी है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में भी एक नया उत्साह जागृत होगा। कार्यालय का नाम कर्ण कमल रहा गया है
*कार्यालय का उद्धाटन करते मुख्यमंत्री।*

*आठ साल बाद जन संवाद याद आया*
कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री पर 8 साल बाद जनसंवाद याद आने की बात कह रहे है, इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाब दिया है कि जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान जनता से पूछा जाता है कि आपको सरकार का कोई अच्छा काम लगता है तो बताइए, जनता खुद ही पारदर्शिता, करप्शन मुक्ति, सरकारी योजनाओं का विषय खुद ही बता देते है। जो कहीं ना कहीं अच्छी बात है और जनता संतुष्ट है। हालांकि छोटी-छोटी समस्याएं चलती रहती है लेकिन उनका समाधान भी हो जाता है।

Wednesday, May 3, 2023

May 03, 2023

सोनाली फोगाट के PA को जमानत:BJP नेता के मर्डर के आरोपी सुखविंदर को गोवा हाईकोर्ट ने दी बेल, 9 महीने बाद होगा रिहा

सोनाली फोगाट के PA को जमानत:BJP नेता के मर्डर के आरोपी सुखविंदर को गोवा हाईकोर्ट ने दी बेल, 9 महीने बाद होगा रिहा
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट

हिसार: सोनाली मर्डर केस में आरोपी PA सुखविंदर को जमानत मिल गई है। सुखविंदर जेल से करीब 9 महीने बाद रिहा होगा। बुधवार को गोवा हाईकोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर की है।
सुनवाई के दौरान CBI और सुखविंदर के वकीलों के बीच बहस हुई। सीबीआई ने जमानत का विरोध किया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच बहस मंगलवार को हुई थी, परंतु बहस पूरी न होने के चलते बुधवार को फिर से मामले पर सुनवाई हुई।

सुखविंदर के वकील सुखवंत सिंह दांगी ने बताया कि उसे जमानत मिल गई है। जमानत की शर्तें क्या होंगी, वह ऑर्डर मिलने के बाद ही बताया जा सकेगा। इससे पहले सुखविंदर को ड्रग्स केस में जमानत मिल चुकी है।
*सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी बेल*

इससे पहले उसकी बेल सेशन कोर्ट ने 16 फरवरी को खारिज कर दी थी। CBI ने बेल का विरोध किया था और जवाब दायर किया था कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। दूसरी ओर बचाव पक्ष के एडवोकेट सुखवंत सिंह दांगी ने कोर्ट में दलीलें दी कि इस केस में सुखविंदर को झूठा फंसाया गया है।
सीबीआई ने अपनी चार्जशीट भी दायर कर दी है, लेकिन उसमें कहीं पर भी सीबीआई इस मर्डर का मोटिव नहीं दिखा पाई। इसलिए यह मर्डर नहीं है और उनके मुवक्किल को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया है।
सोनाली की मौत के बाद अब उसकी बहन उसकी राजनीतिक विरासत संभाल रही है।
*22 नवंबर को हुई थी चार्जशीट पेश*

सोनाली मर्डर केस में सीबीआई ने 22 नवंबर को गोवा की अदालत में सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। यह चार्जशीट गोवा के मापूसा कोर्ट में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई। सुधीर और सुखविंदर कोलवेल जेल में हैं।

दोनों के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। इसमें दोनों के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड हैं। सीबीआई ने गोवा पुलिस के सभी दस्तावेजों को एग्जामिन भी किया है।
*गोवा में हुआ था मर्डर*

सोनाली फोगाट का 22-23 अगस्त को गोवा में मर्डर हुआ था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।
सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
May 03, 2023

इनेलो को कांग्रेस से गठबंधन से गुरेज नहीं:फतेहाबाद में बोले पूर्व सीएम चौटाला- जो हमारा साथ दे, उसका स्वागत

इनेलो को कांग्रेस से गठबंधन से गुरेज नहीं:फतेहाबाद में बोले पूर्व सीएम चौटाला- जो हमारा साथ दे, उसका स्वागत
फतेहाबाद: हरियाणा के पूर्व सीएमओमप्रकाश चौटाला बुधवार को फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कांग्रेस से गठबंधन की चर्चाओं पर इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने कहा कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो भी हमारा साथ देना चाहेगा, हम उसका स्वागत करेंगे। अतीत में भाजपा और हमारा गठबंधन भी रहा है।
चौटाला ने फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान बलविन्द्र कैरो ने की। चौटाला ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पहलवानों के दिल्ली में धरने पर कहा कि आज देश-प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जो इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर ना उतरा हो। लुटेरी सरकार से हर कोई दुखी हो चुका है, जो भी संघर्ष में जूझ रहे हैं, उनकी इनेलो मदद करेगी।
*सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता।*

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार आरोपी सांसद के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुश्ती संघ अध्यक्ष पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए और उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपए की जाएगी। इस सरकार ने जिन लोगों की पेंशन काटी है उन लोगों की पेंशन सूद समेत उनके घर पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल चुकी है। हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा, प्रदेश में जहां से गुजर रही है, वहां लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत इनेलो एक बार फिर सत्ता में आएगी और प्रदेश को एक बार फिर विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम स्वरूप रामा, पार्टी कार्यालय प्रभारी स. नछत्तर सिंह मल्हाण, बीकर सिंह हड़ौली, सतपाल सिद्धू, विकास मेहता, अजय रोहज आदि मौजूद रहे।
May 03, 2023

*जींद में सरपंचों ने फूंका CM का पुतला:ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन; अब रैली में दिखाएंगे ताकत*

*जींद में सरपंचों ने फूंका CM का पुतला:ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन; अब रैली में दिखाएंगे ताकत*
ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन; अब रैली में दिखाएंगे ताकत|
जींद में सीएम, डिपटी सीएम व पंचायत मंत्री का पुतला जलाते सरपंच।
हरियाणा के जींद में राइट टू रिकाल और ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने मंगलवार को रानी तालाब पर सीएम मनोहर लाल, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। इस दौरान सरपंचों ने गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरपंचों ने आह्वान किया कि 30 मई जींद में होने वाली प्रदेश स्तरीय महारैली में रिकार्ड तोड़ भीड़ उमड़ेगी।
सरपंच एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के सरपंच मंगलवार को जींद ब्लॉक प्रधान नीलम कंडेला, उनके प्रतिनिधि अनूप कंडेला, मांडो खेड़ी सरपंच अनिल लाठर, पिंडारा सरपंच कुलदीप, आजाद सरपंच, कविता गोयत समेत जिले भर के सरपंच नेहरु पार्क में एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पंचायतों से अधिकार छीन कर उन्हें पंगु बनाया हुआ है। ई-टेंडरिंग को थोंपा गया है। जिससे सरपंचों के पास काम करवाने की पावर ही नहीं बची है*पुतला लेकर जाते सरपंच*।   पुतला लेकर जाते सरपंच।
उन्होंने कहा कि साथ ही राइट टू रिकॉल को भी लागू किया गया। जो सरासर गलत है। सरपंच राइट टू रिकॉल तथा ई-टेंडरिंग का विरोध करते आ रहे हैं। जिसको लेकर धरने भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पंचायतों को संपूर्ण अधिकार नहीं मिल जाते तब तक ग्रामीण आंचल को विकास असंभव है। सरपंचों का मानदेय भी काफी कम है। जिन्हें पंचायती कामकाज के सिलसिले में बाहर आना जाना पड़ता है। सरपंचों का मानदेय बढ़ाया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। जिसके बाद सरपंच सरकार का पुतला बना नारेबाजी करते हुए रानी तालाब टी पाइंट पर पहुंचे और सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। जिसके बाद सरपंचों ने 30 मई की रैली को लेकर मंथन किया। जिसमें बड़े गांव के सरपंच को 100 व्यक्ति तथा छोटे गांव के सरपंचों को 50 व्यक्ति लाने का टारगेट दिया गया ताकि भीड़ के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस मौके पर सरपंच जोगेंद्र, लीलाराम, अनिल, हरदीप, नरेश समेत काफी संख्या में सरपंच मौजूद थे।
May 03, 2023

हरियाणा CM के पॉलिटिकल सेक्रेटरी का इस्तीफा:CMO में बढ़ी हलचल; खट्‌टर जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी, बेदी के संगठन में जाने की चर्चा

हरियाणा CM के पॉलिटिकल सेक्रेटरी का इस्तीफा:CMO में बढ़ी हलचल; खट्‌टर जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी, बेदी के संगठन में जाने की चर्चा
चंडीगढ़ : हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पॉलिटिकल सेक्रेटरी कृष्ण बेदी ने इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर CMO में हलचल बढ़ गई है। हालांकि CM मनोहर लाल इन दिनों कुरुक्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी हैं। इस कारण से अभी उनके इस्तीफे को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
अब चर्चा यह है कि बेदी फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर 2024 में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं। इसलिए उनके संगठन में जाने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।
*2014 में रह चुके राज्य मंत्री*

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कृष्ण बेदी शाहाबाद विधानसभा से विधायक बनकर आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। इसके बाद वह 2019 में भी चुनाव लड़े, हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। चूंकि बेदी सीएम के काफी करीबी माने जाते हैं, इसके बाद उन्हें सीएम ने अपना पॉलिटिकल सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया।
*JJP विधायक से छत्तीस का आंकड़ा*

2019 में वर्तमान सरकार में सहयोगी JJP के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला का बेदी से छत्तीस का आंकड़ा है। आए दिन दोनों एक दूसरे पर किसी न किसी बात को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में JJP विधायक रामकरण काला ने कृष्ण बेदी पर आरोप लगाए थे कि वह उनके काम में बाधा डालते हैं।
*सीएम की गुड लिस्ट में बेदी*

हरियाणा सीएम मनोहर लाल की गुड लिस्ट में कृष्ण बेदी आते हैं। यही कारण है कि 2014 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार ही बेदी को सीएम ने अपनी सरकार में राज्य मंत्री नियुक्त किया। इसके बाद 2019 में उन्हें CMO में जगह दी, जिसके बाद से लगातार बेदी शाहाबाद क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि वह संगठन में सक्रिय होकर फिर से 2024 में टिकट को लेकर दौड़ भाग शुरू करेंगे।