Breaking

Friday, April 28, 2023

April 28, 2023

वास्तु टिप्स: तकिए के नीचे कभी ना रखें ये चीज, वरना जीवन भर हो जाएंगे कंगाल

वास्तु टिप्स: तकिए के नीचे कभी ना रखें ये चीज, वरना जीवन भर हो जाएंगे कंगाल
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी के बारे में।

Follow us onवास्तु टिप्स: तकिए के नीचे कभी ना रखें ये चीज, वरना जीवन भर हो जाएंगे कंगाल - 
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप के जीवन में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों का महत्व होता है। कुछ ऐसा चीजें होती है, जिसे अगर आप वास्तु के अनुसार नहीं रहेंगे तो उसमें से निकलने वाली नकारात्‍मक ऊर्जा आपके जीवन में वास्‍तु दोष पैदा करेगी। साथ ही इन कारणों के चलते आपके जीवन में कंगाली आ सकती है आप गरीब बन सकते हैं। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। घर में मंदिर, रसोई सब वास्तु के अनुसार होना चाहिए। ऐसे करने घर में शांति व समृद्धि आती है। इससे परिवार के बीच रिश्ते अच्छे रहते है। साथ ही कभी पैसों की कमी नहीं होती है। 
आमतौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिए के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए। तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज़ नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं। इन तरंगों के चलते पूरे कमरे में नेगेटिव ऊर्जा पैदा हो जाती है जो आपकी मन की शांति को भंग कर देती है। 
साथ ही आपकी विचारधारा को नकरात्मक बना देती है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे।

Thursday, April 27, 2023

April 27, 2023

"अगर बागेश्वर बाबा ये काम करेंगे तो बिहार में उनकी एंट्री नहीं होगी', बोले तेजप्रताप यादव

"अगर बागेश्वर बाबा ये काम करेंगे तो बिहार में उनकी एंट्री नहीं होगी', बोले तेजप्रताप यादव
पटना: पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में रहने वाले और बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अगले महीने बिहार आने वाले हैं। उनके बिहार आने से पहले ही विवाद तेज हो चला है। बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा है कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की बात करेंगे तो वह उनका विरोध करेंगे। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1651576544802791430?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1651576544802791430%7Ctwgr%5E7a2796ef27f8bf60ce26a5e773949e3efe5da6bb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Ftej-pratap-yadav-said-if-bageshwar-baba-dhirendra-krishna-shastri-will-fight-hindu-muslim-then-i-will-oppose-him-and-there-will-be-no-entry-in-bihar-2023-04-27-956956

तेजप्रताप यादव ने कहा, "अगर बागेश्वर बाबा हिंदू मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा, मैं उनका हवाई अड्डे पर घेराव करूंगा। अगर भाईचारे का संदेश देंगे कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं भाई-भाई तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है।" 
जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पटना में 13 से 17 मई तक कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजकों ने कथा के आयोजन की बुकिंग का आवेदन तो दिया है लेकिन अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है। अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार 12 मई की शाम को पटना के दीघा घाट से गांधी मैदान तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में लगभग 5100 महिलाएं शामिल होंगी।
April 27, 2023

CM आवास के बाहर धरने पर बैठा BJP नेता:मुख्यमंत्री के PA पर लगाए अपमान करने के आरोप; 1 घंटे बाद मनाकर उठाया

CM आवास के बाहर धरने पर बैठा BJP नेता:मुख्यमंत्री के PA पर लगाए अपमान करने के आरोप; 1 घंटे बाद मनाकर उठाया
करनाल ; हरियाणा के करनाल में CWC के चेयरमैन एवं भाजपा कार्यकर्ता उमेश चानना CM आवास के बाहर मुंह पर काला कपड़ा बांधकर धरने पर बैठ गए। उमेश चानना ने मुख्यमंत्री के PA अभिमन्यु पर अपमान करने व कार्यकर्ताओं की इज्जत न करने का आरोप लगाया। CM आवास के अंदर पहले PA और CWC के चेयरमैन के बीच बहस हुई। PA के रवैये से गुस्साए चेयरमैन सीएम आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
*सीएम आवास के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ता।*

उमेश चानना ने बताया कि कार्यकर्ताओं की इज्जत ही नहीं है। मैं आज CM आवास में किसी काम के लिए गया था, लेकिन मुख्यमंत्री का PA अभिमन्यु यह कहता है कि मैं आपको जानता ही नहीं हूं कि आप BJP के कार्यकर्ता हो या नहीं। अभिमन्यु यह भी आरोप लगा रहा है कि मेरी रिपोर्ट ठीक नहीं है, लेकिन मुझे पता तो चले कि मेरी कौन सी रिपोर्ट ठीक नहीं है।
गुस्साए चेयरमैन ने आरोप लगाया कि माल खाने को ये बैठे हैं और डंडे खाने के लिए हम जैसे लोगों को बैठाया हुआ है।

*किसी महिला की ट्रांसफर मामले को लेकर पहुंचे थे चेयरमैन*
उन्होंने CM मनोहर लाल से अनुरोध किया है कि उनके सीएम आवास में यह क्या हो रहा है, इसकी जांच करें। मैं तब तक बैठा रहूंगा, जब तक अभिमन्यु अंदर बैठा है। उमेश ने बताया कि वह किसी महिला के ट्रांसफर मामले को लेकर आए थे, उस महिला को तीन महीने का समय हो चुका है। वह अब तक धक्के खा रही है।

उन्होंने बताया कि पहले से ही बीजेपी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं कि उनकी कोई सुनवाई नहीं होती, लेकिन आज सबकुछ सामने है।
*धरने से उठने के लिए मनाते भाजपा नेता।*

*कार्यकर्ताओं के हकों की लड़ रहे लड़ाई*

उन्होंने कहा कि वे आज से पहले भी कार्यकर्ताओं के हकों की लड़ाई लड़ रहे थे और आज भी कार्यकर्ताओं के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस महिला को ट्रांसफर के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं, वह भाजपा की ही कार्यकर्ता है। इलेक्शन के दिनों में अभिमन्यु जैसे लोग वोट मांगने नहीं जाते, बल्कि कार्यकर्ता ही जाते हैं।

काफी देर तक बैठने के बाद PA अभिमन्यु और बीजेपी के नेता आवास से बाहर आए। जिसके बाद नाराज चेयरमैन को मनाकर धरने से उठाया।
*धरने से उमेश चानना को उठाते मुख्यमंत्री के PA*

*बाद में PA ने मनाया*

इस दौरान उमेश चानना करीब 1 घंटे तक सीएम आवास के बाहर काला कपड़ा बांधकर बैठे रहे। जब नेताओं ने उन्हें देखा तो मनाने का प्रयास किया। करीब 1 घंटे बाद CM के PA बाहर आए और उन्हें मनाकर अंदर अपने साथ लेकर गए।
April 27, 2023

राम रहीम को फिर से मिल सकती है पैरोल!:29 अप्रैल से पहले बाहर आने की चर्चा, इसी दिन डेरे का स्थापना दिवस

राम रहीम को फिर से मिल सकती है पैरोल!:29 अप्रैल से पहले बाहर आने की चर्चा, इसी दिन डेरे का स्थापना दिवस
रोहतक: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर से पैरोल मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा है कि ये पैरोल भी वह यूपी के बरनावा आश्रम में काट सकता है। 29 अप्रैल से पहले उसके बाहर आने की चर्चा है। क्योंकि 29 अप्रैल को डेरे का स्थापना दिवस है। साथ ही इस दिन जाम ए इंसा पिलाने की शुरुआत हुई थी। ऐसे में स्थापना दिवस को लेकर सिरसा और अन्य डेरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
*बागपत प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट*

राम रहीम की पैरोल को लेकर यूपी के बागपत प्रशासन की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है। पैरोल में किसी प्रकार की अड़चन न होने पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने तैयारियां शुरू कर दी है। डेरे की एक टीम यूपी के बरनावा आश्रम में पहुंचनी शुरू हो गई है। हालांकि डेरा चीफ साल इसी साल 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर आया था और मार्च में उसकी वापसी हुई थी।
*2022 में पहली बार मिली थी पैरोल*

डेरा प्रमुख को पंजाब और यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार साल 2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह गुरुग्राम डेरे में रहा। इसके बाद उसे 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली। तब वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रह रहा। अक्टूबर 2022 में राम रहीम फिर से 40 दिन की पैरोल पर आया। इस साल 21 जनवरी को उसे 40 दिन की पैरोल मिली।
*उम्रकैद की सजा काट रहा है राम रहीम*

साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में राम रहीम उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह साल 2017 से जेल में बंद है। पहली बार उसे साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा हुई थी।
April 27, 2023

सड़क पर ईद की नमाज पढ़ी, 1700 पर FIR:सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप; मुस्लिम नेता बोले- हमें टारगेट किया जा रहा

सड़क पर ईद की नमाज पढ़ी, 1700 पर FIR:सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप; मुस्लिम नेता बोले- हमें टारगेट किया जा रहा
कानपुर : यह फोटो कानपुर की बेनाझाबर ईदगाह की है। 22 अप्रैल को ईद पर यहां हजारों की संख्या में लोग नमाज पढ़ने पहुंचे थे।
कानपुर में ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने पर 1700 लोगों के खिलाफ 3 थानों में FIR दर्ज हुई है। पुलिस का आरोप है कि रोक के बावजूद 22 अप्रैल को जाजमऊ, बाबूपुरवा और बड़ी ईदगाह बेनाझाबर के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ी गई। जाजमऊ में 200 से 300, बाबूपुरवा में 40 से 50, बजरिया में 1500 नमाजियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें ईदगाह कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं।
*पीस कमेटी ने कहा था- सड़क पर न पढ़ें नमाज*

बेगमपुरवा चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया- ईद से पहले पीस कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें इलाके के लोगों को बताया गया था कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। ईद की नमाज सिर्फ ईदगाह और मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी।

यह भी बताया गया था कि अगर भीड़ होने के कारण किसी नमाजी की नमाज छूट जाती है, तो उसकी नमाज दोबारा पढ़वाने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया जाएगा।

कई लोगों ने मस्जिद के अंदर ही नमाज पढ़ी, लेकिन जब भीड़ बढ़ने लगी तो कुछ लोगों ने सड़क पर ही नमाज पढ़ना शुरू कर दिया।
*धारा-144 लागू थी, इसका पालन नहीं किया गया*

22 अप्रैल को ईद के दिन सुबह 8 बजे ईदगाह में नमाज शुरू होने से ठीक पहले अचानक हजारों की भीड़ ईदगाह के सामने सड़क पर जमा हो गई। रोक के बावजूद सभी ने सड़क पर चटाई बिछाकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इसके बाद भी वे नहीं माने।

इस दौरान जिले में धारा-144 भी लागू थी। इसके चलते चौकी प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने ईदगाह कमेटी के सदस्यों और वहां नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज से सड़क पर नमाज पढ़ने वालों की पहचान की जा रही है।

*इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट*

बाबूपुरवा पुलिस ने नमाजियों के खिलाफ धारा-186 (सरकारी काम में बाधा डालना, धारा-188 (धारा-144 का उल्लंघन कर भीड़ जुटाना), धारा-283 (भीड़ जुटाकर रास्ता रोकना), धारा- 341 (सदोष अवरोध) और लोक सेवा में बाधा डालना और धारा- 353 के तहत केस दर्ज किया है।

जुमा और ईद वाले दिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बेनाझाबर ईदगाह में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
*बजरिया थाने में 1500 लोगों पर FIR*

मरकजी ईदगाह बेनाझाबर में भी रोक के बावजूद सड़क पर नमाज पढ़ने पर ईदगाह कमेटी और उसके सदस्यों समेत 1500 लोगों के खिलाफ बजरिया थाने में FIR दर्ज की गई। इसमें कहा गया- पुलिसकर्मियों के मना करने के बाद भी लोगों ने सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ी, जिससे ट्रैफिक रुक गया और जाम लगने लगा।
*पर्सनल लॉ बोर्ड बोला- ऐसा लगता है राष्ट्र एक धर्म का हो गया*

FIR पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने नाराजगी जताई है। बोर्ड के सदस्य मो. सुलेमान ने कहा, ''एक संप्रदाय विशेष को टारगेट किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि राष्ट्र किसी एक धर्म का हो गया है।

मस्जिद और ईदगाहों में कैंपस के अंदर ही नमाज हुई है। बाबूपुरवा में इतनी बड़ी ईदगाह नहीं है। 10 मिनट के लिए अगर जगह नहीं मिलती है, तो नमाजी सड़क पर नमाज पढ़ लेते हैं। बाबूपुरवा में भी इसी तरह सड़क पर नमाज हुई, लेकिन बाबूपुरवा के दरोगा ने FIR दर्ज करा दी।

बदकिस्मती यह है कि मुकदमा सड़क पर नमाज पढ़ने का नहीं हुआ है, बल्कि लोकसेवा में बाधा डालना, जो गंभीर अपराध है और दूसरी महामारी अधिनियम की धारा लगाई है। यह हमारी हुकूमत का माइंडसेट है, ​​​​​​जिस पर इस तरह के उत्साहित पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं। यह निंदनीय है, समाज के लिए ठीक नहीं है।''
*AIMPLB के सदस्य मो. सुलेमान ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।*

मो. सुलेमान ने कहा- हमारा समाज संविधान से चलता है। संविधान का आर्टिकल-19 सभी समुदायों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चीजों का संरक्षण करता है, लेकिन यह सरकार तो संविधान से चल ही नहीं रही है। योगी की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

उन्होंने कहा- सरकार ऐसे-ऐसे काम कर रही है कि पुलिस कस्टडी में लोग मार दिए जा रहे हैं। पुलिस वाले देखते रहे। मारने वालों पर गोली नहीं चलाई, ये सब हो रहा है। फर्रुखाबाद में प्लेटफॉर्म पर लोगों ने नमाज पढ़ ली, तो कहां अशांति फैल गई? जनता ने कुछ नहीं किया, पुलिस वालों ने किया। मुरादाबाद में छत पर तरावीह पढ़ ली, तो FIR दर्ज हो गई।
April 27, 2023

कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित

*कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित*
                                 चीन में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार की खराब कोविड नीति के चलते अब लोगों का भी गुस्सा फूटने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने लगे हैं जिसके बाद सरकार ने कई सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित कर दिए हैं।

 कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित
                             कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित

बीजिंग, (एपी)। चीन में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकर मचा हुआ है। हालात इतने खराब हो गए हैं किसरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर आवाज उठाई जा रही है। इस बीच अब चीन ने कोविड के बढ़ते मामलों पर सरकार की आलोचना करने वाले एक हजार से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट को निलंबित या बंद कर दिया है। देश के लोकप्रिय सिना वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि विशेषज्ञों, विद्वानों और चिकित्साकर्मियों पर हमलों सहित 12,854 उल्लंघनों के मामले दर्ज किए गए हैं। इसको देखते हुए चीन ने 1,120 एकाउंट्स पर अस्थायी या स्थायी तौर पर प्रतिबंध लगाए हैं।

चीन में प्रत्यक्ष आलोचना की नहीं है अनुमति
चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन, क्वारंटाइन उपायों और सामूहिक परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए थे लेकिन पिछले महीने सरकार ने काफी हद तक नियमों में ढील दे दी। जिसके बाद देश में बड़े पैमाने पर संक्रमण के नए मामले सामने आए। पार्टी प्रत्यक्ष आलोचना की अनुमति नहीं देती है और मुक्त भाषण पर भी सख्त सीमाएं लगाती है।

सभी अवैध कंटेंट को खत्म करती रहेगी कंपनी 
सिना वीबो ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कंपनी सभी प्रकार के अवैध कंटेंट की जांच और सफाई को जारी रखेगी। इसके साथ साईट पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक सामंजस्यपूर्ण और मैत्रीपूर्ण सामुदायिक वातावरण बनाएगी। बता दें कि चीन में ओपन-एंडेड यात्रा प्रतिबंधों ने आलोचना का ध्यान केंद्रित किया है। लोगों को हफ्तों तक अपने घरों में रहना पड़ा, कभी-कभी तो उन्हें पर्याप्त भोजन या मेडिकल केयर भी नसीब नहीं हुआ। इसके अलावा लोगों का गुस्सा इस पर भी निकाल रहा है कि जो कोई भी संक्रमण के चपेट में आता है, उसे एक फील्ड अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाता है, जहां भीड़भाड़, खराब भोजन और स्वच्छता को लेकर आमतौर पर सवाल उठते हैं।

अमेरिका का अनुमान, अब तक चीन में 10 लाख से अधिक मौत
वैसे तो चीनी सरकार हर रोज कोरोना से संक्रमित व मौत की संख्या जारी कर करती है लेकिन आधिकारिक आंकड़े बहुत कम होते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को 10,681 नए मामलों की सूचना दी, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 482,057 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में तीन नई मौतों के साथ देश में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 5,267 हो गई। वहीं, अमेरिका का मानना है कि चीन में अब तक कोरोना से 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वही, एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी चीनी आंकड़े को लेकर चिंता जताई थी। 

अस्पताल की स्थिति बेहद खराब
इसके अलावा, हाल के मीडिया रिपोट्स में बताया गया था कि देश की राजधानी बीजिंग में अस्पतालों के हालत बेहद खराब हैं। इलाज के लिए मरीज हॉल में स्ट्रेचर पर लेटे थे। वहीं, कुछ लोग व्हीलचेयर पर बैठकर ऑक्सीजन ले रहे थे। चुइयांग्लु अस्पताल गुरुवार को नए मरीजों से भर गया। दोपहर तक सभी बेड खत्म हो गए। वहीं, एंबुलेंस और भी मरीजों को लाने में लगी रही

''जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे'', संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब
''जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे'', संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब
                          अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में अब दिवाली के दिन मिलेगी छुट्टी, आधिकारिक अवकाश घोष. अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में अब दिवाली के दिन मिलेगी
April 27, 2023

कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित

* कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित चीन में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार की खराब कोविड नीति के चलते अब लोगों का भी गुस्सा फूटने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने लगे हैं जिसके बाद सरकार ने कई सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित कर दिए हैं। (IST) कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित
 कोरोना नीति पर आलोचना को दबाने में जुटी चीनी सरकार, कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित

बीजिंग, (एपी)। चीन में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकर मचा हुआ है। हालात इतने खराब हो गए हैं किसरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर आवाज उठाई जा रही है। इस बीच अब चीन ने कोविड के बढ़ते मामलों पर सरकार की आलोचना करने वाले एक हजार से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट को निलंबित या बंद कर दिया है। देश के लोकप्रिय सिना वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि विशेषज्ञों, विद्वानों और चिकित्साकर्मियों पर हमलों सहित 12,854 उल्लंघनों के मामले दर्ज किए गए हैं। इसको देखते हुए चीन ने 1,120 एकाउंट्स पर अस्थायी या स्थायी तौर पर प्रतिबंध लगाए हैं।

चीन में प्रत्यक्ष आलोचना की नहीं है अनुमति
चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन, क्वारंटाइन उपायों और सामूहिक परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए थे लेकिन पिछले महीने सरकार ने काफी हद तक नियमों में ढील दे दी। जिसके बाद देश में बड़े पैमाने पर संक्रमण के नए मामले सामने आए। पार्टी प्रत्यक्ष आलोचना की अनुमति नहीं देती है और मुक्त भाषण पर भी सख्त सीमाएं लगाती है।



सभी अवैध कंटेंट को खत्म करती रहेगी कंपनी 
सिना वीबो ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कंपनी सभी प्रकार के अवैध कंटेंट की जांच और सफाई को जारी रखेगी। इसके साथ साईट पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक सामंजस्यपूर्ण और मैत्रीपूर्ण सामुदायिक वातावरण बनाएगी। बता दें कि चीन में ओपन-एंडेड यात्रा प्रतिबंधों ने आलोचना का ध्यान केंद्रित किया है। लोगों को हफ्तों तक अपने घरों में रहना पड़ा, कभी-कभी तो उन्हें पर्याप्त भोजन या मेडिकल केयर भी नसीब नहीं हुआ। इसके अलावा लोगों का गुस्सा इस पर भी निकाल रहा है कि जो कोई भी संक्रमण के चपेट में आता है, उसे एक फील्ड अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाता है, जहां भीड़भाड़, खराब भोजन और स्वच्छता को लेकर आमतौर पर सवाल उठते हैं।

अमेरिका का अनुमान, अब तक चीन में 10 लाख से अधिक मौत
वैसे तो चीनी सरकार हर रोज कोरोना से संक्रमित व मौत की संख्या जारी कर करती है लेकिन आधिकारिक आंकड़े बहुत कम होते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को 10,681 नए मामलों की सूचना दी, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 482,057 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में तीन नई मौतों के साथ देश में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 5,267 हो गई। वहीं, अमेरिका का मानना है कि चीन में अब तक कोरोना से 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वही, एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी चीनी आंकड़े को लेकर चिंता जताई थी। 



*अस्पताल की स्थिति बेहद खराब*
इसके अलावा, हाल के मीडिया रिपोट्स में बताया गया था कि देश की राजधानी बीजिंग में अस्पतालों के हालत बेहद खराब हैं। इलाज के लिए मरीज हॉल में स्ट्रेचर पर लेटे थे। वहीं, कुछ लोग व्हीलचेयर पर बैठकर ऑक्सीजन ले रहे थे। चुइयांग्लु अस्पताल गुरुवार को नए मरीजों से भर गया। दोपहर तक सभी बेड खत्म हो गए। वहीं, एंबुलेंस और भी मरीजों को लाने में लगी रही।
April 27, 2023

वास्तु टिप्स: भूलकर भी इस दिशा में न लगाए घड़ी, छा जाएंगे संकट के बादल

वास्तु टिप्स: भूलकर भी इस दिशा में न लगाए घड़ी, छा जाएंगे संकट के बादल 
वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। घर में मंदिर, रसोई सब वास्तु के अनुसार होना चाहिए। ऐसे करने घर में शांति व समृद्धि आती है। साथ ही घर या ऑफिस का मुख्य द्वार घर में ऊर्जा का प्रवेश द्वार है, इसलिए मुख्य द्वार सबसे अच्छी दिशा में होना चाहिए। साथ ही घर या आफिस में भी सब सामान भी सही दिशा में रखा रहना चाहिए। इससे परिवार के बीच रिश्ते अच्छे रहते है। साथ ही कभी पैसों की कमी नहीं होती है। 
अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर में या ऑफिस में एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। ऐसे में जरूरी है कि हम घड़ी को उचित दिशा में लगाएं। क्योंकि घड़ी कि दिशा हमारे काम और उसके नतीजे की दिशा तय करने में सहायक है। 
वास्तु के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दिवार पर लगाना चाहिए। ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं और इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है और सारे काम भी बिना किसी अड़चन के अच्छे से हो जाते हैं। इसलिए घड़ी लगाते समय इन दिशाओं में से किसी एक का चुनाव करना ठीक रहता है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घड़ी की दिशा के बारे में।
April 27, 2023

तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, क्या है आपके शहर में ताजा भाव

तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, क्या है आपके शहर में ताजा भाव
नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार राष्ट्रीयस्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 को हुआ था। उस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.33 रुपये में बिक रहा है।
*नोएडा- गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम*

नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर जयपुर में पेट्रोल 108.67 रुपये और डीजल 93.89 रुपये प्रति लीटर पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
*कच्चे तेल की कीमत*

कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 86.31 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटाआई क्रूड का भाव 82.52 डॉलर प्रति बैरल है। पिछले दिनों कच्चे तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के बाद इसकी कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है।
*प्रतिदिन जारी किए जाते हैं दाम*

सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम करती हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है।
*कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम*

एसएमएस के जरिए आसानी से एक क्लिक पर पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।
April 27, 2023

गुरुग्राम में दंपती का हनीट्रैप गिरोह पकड़ा:पत्नी ने ट्रांसपोर्टर को घर बुलाया, नशा खिला अश्लील वीडियो बनाई, 60 लाख, क्रेटा गाड़ी वसूली, गिरफ्तार

गुरुग्राम में दंपती का हनीट्रैप गिरोह पकड़ा:पत्नी ने ट्रांसपोर्टर को घर बुलाया, नशा खिला अश्लील वीडियो बनाई, 60 लाख, क्रेटा गाड़ी वसूली, गिरफ्तार
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने हनीट्रैप (सेक्सटॉर्शन) रैकेट चलाने वाला गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने पति-पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ट्रांसपोर्टर को पहले अपने जाल में फंसाया और फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 60 लाख रुपए कैश, घर का फर्नीचर, क्रेटा गाड़ी तक वसूल ली। आरोपी यहीं नहीं रूके और 30 लाख रुपए की डिमांड ओर कर दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
*खुद को तलाकशुदा बताकर दोस्ती की*

पुलिस की गिरफ्त में आई पिंकी नाम की महिला काफी शातिर है। उसने खुद को तलाकशुदा बता सोशल मीडिया के जरिए पहले एक ट्रांसपोर्टर से दोस्ती की और फिर मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर को नशे में कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
अश्लील वीडियो के बाद पिंकी ने अपने पति के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 31 साल की आरोपी महिला पिंकी ने ये पूरा रैकेट चलाया हुआ था। रैकेट में उसका पति तरुण भी शामिल था।
*बहकाने के लिए करते थे ड्राई फ्रूट का कारोबार*

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पिंकी कुछ समय पहले तक एक बैंक में नौकरी करती थी। लेकिन उसके सपने काफी बड़े थे। आलीशान जिदंगी जीने के लिए उसने पति के साथ हनीट्रैप रैकेट चलाना शुरू कर दिया।
लोगों की नजरों से बचने के लिए दोनों ने अपने एक और साथी को मिलाया और ड्राई फ्रूट बेचने की कंपनी बनाई। लेकिन असली काम ड्राई फ्रूट बेचना नहीं, बल्कि तीनों सेक्सटॉर्शन का काम करते थे। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ट्रांसपोर्टर से 60 लाख नकद, घर का फर्नीचर, काफी ज्वेलरी व क्रेटा गाड़ी वसूल चुके थे।
*पैसे की डिमांड बढ़ी तो पुलिस के पास पहुंचा ट्रांसपोर्टर*

तीनों आरोपियों ट्रांसपोर्टर से लाखों रुपए नकद व सामान लेने के बाद भी नहीं रुके। इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही थी और एक बार फिर ट्रांसपोर्टर से 30 लाख नकदी की डिमांड कर दी, लेकिन इस बार ट्रांसपोर्टर ने पैसे देने की बजाय गुरुग्राम पुलिस से संपर्क कर तीनों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए महिला पुलिसकर्मी के साथ मिलकर जाल बिछाया और फिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
*कितने लोगों को शिकार बनाया, रिमांड में पूछेंगे: ACP*

पुलिस गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पिंकी, उसका पति तरूण व उनका साथी पृथ्वीपाल है। तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पता किया जाएगा कि आखिर इन्होंने ओर कितने लोगों को इस तरह शिकार बनाया। साथ ही ट्रांसपोर्टर से वसूली नकदी व सामान को भी बरामद किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
April 27, 2023

नशामुक्त अभियान के अंतर्गत साइकिल चलाकर जींद पहुंचे उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार

नशामुक्त अभियान के अंतर्गत साइकिल चलाकर जींद पहुंचे उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार 
जींद: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अमिताभ सिंह ढिल्लों आईपीएस साहब के दिशानिर्देशों मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज साइकिल पर सवार होकर जींद जिले में पहुंचे। इससे पूर्व वे साइकिल चलाकर नशा मुक्ति का संदेश लेकर दिल्ली सीमा तक गए। दूसरी पारी में वे कुरुक्षेत्र से यमुनानगर और अंबाला तक गए हैं। तीसरी पारी में वे मधुबन से कुरुक्षेत्र कैथल और आज जींद में प्रवेश किया है। जींद के पेगां गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने नशे के दुष्चक्र और दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में एक शपथ दिलाई गई।