Breaking

Wednesday, May 17, 2023

May 17, 2023

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
चंडीगढ़, 17 मई – वर्षों पुराने पहरावर जमीन मामले का समुचित हल निकाल कर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को जमीन देने के लिए ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा की अगुवाई में प्रदेश के कौने – कौने से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे और पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता और गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्य भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नगर निगम रोहतक की 15.37 एकड़ भूमि को गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण करके बीते मंगलवार को 2 लाख रुपये प्रति वर्ष की दर से 33 वर्षों की लीज पर उपरोक्त भूमि को गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को आवंटित करने हेतु दस्तावेज सौंपे गए।
जमीन का यह पुराना मुद्दा था, मुख्यमंत्री ने मामले में आ रही कई अड़चनों को दूर कर ब्राह्मण समाज के लिए किया बेहद सराहनीय कार्य – प्रतिनिधि

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री ने करनाल में भगवान परशुराम महाकुंभ के दौरान सभा को यह जमीन देने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने इतनी जल्दी पूरा कर पूरे ब्राह्मण समाज को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जमीन का यह पुराना मुद्दा था, जोकि पिछली सरकार के समय से उलझा हुआ था। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मामले में आ रही कई अड़चनों को दूर कर ब्राह्मण समाज के लिए बेहद सराहनीय कार्य किया है।
May 17, 2023

श्री वेदवेदान्त समिति जींद द्वारा वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में योगा व नैतिक शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ

श्री वेदवेदान्त समिति जींद द्वारा वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में योगा व नैतिक शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ
जींद:- स्थानीय वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में श्री वेद्वेदान्त समिति जींद द्वारा योगा व जीवन उपयोगी शिक्षा पर उत्कृष्ट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे श्री वेदवेदान्त समिति की और से नरेन्द्र भाई और बहन सीमा पधारे हुए थे। भाई नरेन्द्र ने विधालय के मल्टी प्रपर्स हाल में बच्चो को स्वास्थ्य वर्धक योगा प्रणायाम व आसन करवाए गये व अध्यात्म व नैतिक शिक्षा पर प्रश्नोतरी सैशन भी रखा गया। जिसमे विधार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर सफलता पूर्वक दिये- सही उतर देने वाले बच्चो में प्रमुख है हार्दिक, ममता, विवेक, कीर्ति, विक्रांत, सजल, येशु रहे।
विधालय के प्राचार्य डॉ गणेश कौशिक ने कहा योगा व नैतिक शिक्षा पर यह कार्यक्रम सफल रहा विधार्थियों ने बहुत कुछ जीवन उपयोगी सिखा। जिसमे बच्चो का सर्वांगीण विकास होगा।
May 17, 2023

बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत

बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत
जींद: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी विद्यार्थी उतीर्ण रहे व 20 बच्चे मेरिट सूची मे रहे। विद्यालय की छात्रा रवीना पुत्री जयवीर ने 480अंक प्राप्त किए। पारुल पुत्री राजपाल ने 479 अंक प्राप्त किए। ज्योति पुत्री तुलसी ने  470 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 4 विद्यार्थियों  पारुल,विनीता, पवन,शुभम ने गणित मे 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ओमप्रभा ढिल्लों ने कहा कि विद्यालय सभी उतीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। वही उन्होंने इसका श्रेय अध्यापको की मेहनत व अभिभावकों को दिया।
May 17, 2023

*गुणवत्ता जांच के लिए जिले में चलाया विशेष अभियान:कृषि विभाग अधिकारियों ने खाद-बीज की दुकानों का किया निरीक्षण, 10 सैंपल लिए*

*गुणवत्ता जांच के लिए जिले में चलाया विशेष अभियान:कृषि विभाग अधिकारियों ने खाद-बीज की दुकानों का किया निरीक्षण, 10 सैंपल लिए*
कृषि विभाग अधिकारियों ने खाद-बीज की दुकानों का किया निरीक्षण, 10 सैंपल लिए|रेवाडी 
कृषि विभाग रेवाड़ी की ओर से उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में जिले में विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान खाद व बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 10 खाद व बीज के नमूने लिए गए। इन नमूनों को प्रयोगशाला में गुणवत्ता जांच के लिए भेजा जाएगा। किसानों को उत्तम क्वालिटी के बीज व उर्वरकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान उनके साथ उपमंडल कृषि अधिकारी रेवाड़ी डॉ. दीपक कुमार व तकनीकी सहायक डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे। उन्होंने खाद व बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वह किसानों को उत्तम गुणवत्ता का खाद व बीज उपलब्ध करवाएं।
May 17, 2023

*तकनीक की मदद से नकल रोकी:पहली बार बोर्ड ने परीक्षा के बाद फिर परीक्षा कराई*

*तकनीक की मदद से नकल रोकी:पहली बार बोर्ड ने परीक्षा के बाद फिर परीक्षा कराई*
पहली बार बोर्ड ने परीक्षा के बाद फिर परीक्षा कराई|
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 12वीं का परीक्षा परिणाम 81.65% व 10वीं का 65.42% रहा। बतौर बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव के नेतृत्व में यह पहला रिजल्ट घोषित किया गया। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला होने से यह हमेशा ही जिम्मेदारी भरा काम है।
वे पहले बोर्ड के वाइस चेयरमैन रहते हुए यहां की व्यवस्था से काफी हद तक परिचित थे। हमने रिजल्ट को फुल प्रूफ बनाने का प्रयास किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं के बाद फिर परीक्षाएं कराई और डेढ़ हजार से अधिक बच्चों का एक साल बचा लिया। तकनीक का इस्तेमाल कर नकल रोकने में भी काफी हद तक सफल रहे। आगे और सुधार का प्रयास रहेगा।
जो एग्जाम फाॅर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें मौका दिया
डॉ. यादव बताते हैं कि बोर्ड की ओर से फरवरी-मार्च-2023 में परीक्षाएं संचालित की गई थी। हर वर्ष ऐसा होता है कि कई विद्यार्थी किसी कारण से परीक्षा फार्म नहीं भर पाते। इस बार हमने 12वीं की मूल परीक्षाओं से 15-20 दिन बाद ही इन विद्यार्थियों को मौका दिया तथा डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थियों का एक साल बचाया। परीक्षाओं के तुरंत बाद परीक्षाएं आयोजित कराकर एक साथ परिणाम जारी करने का संभवत: यह देशभर में बोर्ड का रिकार्ड है।
*रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ ने सिर ऊंचा किया :*

चेयरमैन का कहना है कि महेंद्रगढ़ जिला मेरी जन्म स्थली तथा रेवाड़ी कर्म स्थली है। 12वीं में दोनों ही जिले पहले व दूसरे पायदान पर हैं। जबकि 10वीं में रेवाड़ी अव्वल व महेंद्रगढ़ तीसरे नंबर पर रहे। निश्चिततौर पर दोनों जिलों ने गर्व से सिर ऊंचा किया है। यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सुधार की दिशा में निरंतर प्रयास होना चाहिए।
*एफआईआर से की गई सख्ती:*

पहले प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर जाने पर नकल होती थी। बाहर से प्रश्न पत्र हल कर बच्चों को नकल कराने लोग केंद्रों के बाहर जुटे नजर आते थे। इस बार हमने प्रश्न पत्र बाहर ही नहीं जाने दिया। पहले पेपर से ही ऐसा करने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई। एल्फा-न्यूमेरिकल कोड व क्यू आर कोड जैसे छुपे हुए फीचर डाले थे। इससे नकल को रोक पाने में काफी हद तक कामयाब रहे।
May 17, 2023

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हिपा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एचसीएस अधिकारियों का किया मार्गदर्शन

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हिपा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एचसीएस अधिकारियों का किया मार्गदर्शन
चंडीगढ़, 17 मई हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने  हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में वर्ष 2023 बैच के एचसीएस अधिकारियों, सैनिक व अर्धसैनिक बल के वेलफेयर अधिकारियों व इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेस के अधिकारियों से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन किया।  

मुख्य सचिव ने कहा कि एक अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है। सिविल सेवा में अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। आम आदमी की आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं, आपका दायित्व है कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिये अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपकी सुगमता ही आमजन खुशहाली का मुख्य कारक है। ऐसे में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को दी जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लोग आसानी से प्राप्त कर सकें, इसके लिए आपको सदैव प्रयत्नशील रहना होगा।
श्री कौशल ने कहा कि देश व प्रदेश में बहुत तेजी से बदलाव हो रहे हैं। कार्य संस्कृति में बदलाव आया है। इस बदलते हुए परिवेश के अनुसार स्वयं को ढालना होगा, अन्यथा परिवर्तन के दौर में हम पीछे छूट जायेंगे। आज लोग कम्यूनिकेशन और टेक्नोलॉजी को लेकर अत्यधिक जागरूक हैं। ऐसे में स्वयं को नवीनतम तकनीक एवं जानकारी से हमेशा अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का हल जल्द से जल्द हो, इसके लिए आपको सदैव आमजन के साथ जुड़ाव रखना होगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि बेहतर अधिकारी वही है जो जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि परिवार और सर्विस के मध्य बेहतर तालमेल बनाने की आवश्यकता है, जिससे हम समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जीवन मे सीखने की ललक कभी ना छोड़े क्योंकि सीखने की प्रक्रिया आपको हमेशा धरातल की सच्चाई से अवगत कराती रहेगी।
May 17, 2023

मुख्यमंत्री के जन संवाद श्रृंखला का अगला पड़ाव होगा महेंद्रगढ़

मुख्यमंत्री के जन संवाद श्रृंखला का अगला पड़ाव होगा महेंद्रगढ़
चंडीगढ़, 17 मई – हरियाणा की पूरी जनता मेरा परिवार है और अपने परिवार की चिंता करना व उनकी समस्याओं को हल करना मेरा परम कर्तव्य है। इस वाक्य को प्रदेश के मुखिया ने न सिर्फ माना है बल्कि पिछले साढ़े 8 सालों से चरितार्थ भी किया है। लोगों के बीच जाकर परिवार के मुखिया के तौर पर उनसे बातचीत करना और उनकी समस्याओं व शिकायतों को जानने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किया गया जन संवाद कार्यक्रम अब लोगों के लिए एक नई आस बन चुका है। ग्रामीण मुख्यमंत्री के समक्ष दिल खोल कर अपनी बाते रख रहे हैं और मुख्यमंत्री भी ऑन द स्पॉट समस्याओं को हल कर रहे हैं।
अप्रैल से जन संवाद कार्यक्रमों की शुरुआत कर मुख्यमंत्री द्वारा अब तक भिवानी, पलवल, कुरुक्षेत्र और सिरसा जिले को कवर किया जा चुका है। अब इस जन संवाद श्रृंखला का अगला पड़ाव महेंद्रगढ़ जिला में होगा और यहां मुख्यमंत्री लगभग 9-10 गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।
मातृत्व शक्ति की भी दिख रही सक्रिय भागीदारिता

विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हरियाणा में आज ग्रामीण अंचल में भी महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं, अब महिलाएं समाज के लिए कुछ बेहतर करने हेतु राजनीति में भी अपना प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच के अनुरूप हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की नीति से ही संभव हो पाया है। इसी का परिणाम है कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व आज 50 प्रतिशत से भी कहीं अधिक है।

गांवों में आयोजित किए जा रहे जन संवाद कार्यक्रमों में भी मातृत्व शक्ति की सक्रिय भागीदारिता नजर आ रही है। जहां एक ओर महिला सरपंच गांवों की समस्याओं व मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख रही हैं, वहीं दूसरी ओर गांव की महिलाएं व बेटियां भी सार्वजनिक मंच पर अपनी बातें रख रही हैं।
2..जन संवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री को मिल रहा अपार समर्थन


जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री जनता से सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे भी फीडबैक ले रहे हैं और जनता भी आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना, निरोगी हरियाणा, परिवार पहचान पत्र,l तथा राशन कार्ड व पेंशन अपने आप बनने और ई-फर्द जैसी अनेकों योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अपार समर्थन दे रही है। नागरिक स्वयं पिछली सरकारों की कार्यशैली और वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का बखान कर रहे हैं। जन संवाद कार्यक्रमों के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है कि ग्रामीण अब इंतजार करने लगे हैं कि उनके गांव में जन संवाद कार्यक्रम कब होगा।
गांवों में बच्चों को जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देकर मुख्यमंत्री कार्यक्रम की कर रहे शुरुआत

नागरिकों के साथ प्यार, दुलार और अपनेपन की एक ओर झलक दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने नई कवायद शुरू की है। मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रमों की शुरुआत बच्चों को उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं व आर्शीवाद देकर कर रहे हैं। उनके इस अंदाज से बच्चे ही नहीं अपितु उनके अभिभावक भी भावुक हो उठते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके बच्चों को आर्शीवाद देने पहुंचे हैं।
जनता की लिखित शिकायतों का रखा जा रहा पूरा लेखा-जोखा, अधिकारियों की जवाबदेही तय

जन संवाद कार्यक्रमों में लोग मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातें रखने के अलावा लिखित में भी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। इन शिकायतों का पूरा लेखा-जोखा रखने तथा मॉनिटरिंग के लिए जन संवाद पोर्टल पर इन शिकायतों को अपलोड किया जा रहा है। एक तय समयावधि में अधिकारियों द्वारा संबंधित कार्यवाही कर रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। समस्याओं से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी लोगों को एसएमएस के माध्यम से भी बताई जाएगी।
May 17, 2023

*जिला कमेटी की बैठक:प्रत्येक माह की 2 तारीख को चलाएं विशेष सफाई अभियान, युवाओं को ब्रांड एंबेसडर बना आगे लाएं*

*जिला कमेटी की बैठक:प्रत्येक माह की 2 तारीख को चलाएं विशेष सफाई अभियान, युवाओं को ब्रांड एंबेसडर बना आगे लाएं*
प्रत्येक माह की 2 तारीख को चलाएं विशेष सफाई अभियान, युवाओं को ब्रांड एंबेसडर बना आगे लाएं|
हरियाणा स्टेट लेवल टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता के मामले में देश-प्रदेश को अग्रणी बनाने का सपना सबकी भागीदारी से साकार होगा। वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य व जिला स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक अभियान है। स्वच्छता अभियान को प्रभावशाली व असरदार बनाने के लिए टास्क फोर्स कमेटी के सभी सदस्यों को इसमें सहयोग व श्रमदान करना चाहिए।

*प्रत्येक माह की 2 तारीख को विशेष सफाई*.   अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाए और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जाए। जिला में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान में जन-जन को भागीदार बनाया जाए।

*काम के लिए प्रियंका का किया सम्मान, खुद भी थामी झाड़ू*
जिले में स्वच्छताग्राही तथा ब्रांड एंबेसडर बनाकर उनको जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में खिलाड़ियाें का भी सहयोग लें ताकि अन्य नागरिक उनका अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा राज्य के गांव का स्वच्छता के बारे में जिक्र किया था।
जिलों में कई ऐसे मॉडल गांव बनाने चाहिए जो अन्य गांवों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने। इस अवसर पर प्रियंका यादव को रेवाड़ी शहर में स्वच्छता में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। बैठक से पहले वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शहर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में स्वयं झाड़ू लगाकर सभी को अपने आस-पास, गांव, गली, मोहल्ले को स्वच्छ व साफ- सुथरा रखने का संदेश दिया।
उन्होंने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वच्छता योजनाओं से आमजन को अवगत कराया। इस अवसर पर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीडीपीओ एचपी बंसल, सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा डा. आरके जांगड़ा, जिला स्तरीय टास्क फोर्स सदस्य श्रीकृष्ण बिडलान, डा. सत्यनारायण यादव, कैप्टन लालाराम, रेखा रानी, एडवोकेट कैलाश चंद, विजय सिंह, राजा राम, सुरेंद्र माडिया, रवि यादव, सत्यवीर यादव व जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
May 17, 2023

पुलिस टीम ने 77 गांवाें में बुजुर्गाें का हालचाल जाना

पुलिस टीम ने 77 गांवाें में बुजुर्गाें का हालचाल जाना:बुजुर्ग महिलाएं अपनी बहुओं के व्यवहार से असंतुष्ट और वृद्ध एकाकीपन से दुखी
हिसार : वृद्ध सास अपनी बहुओं की कार्यशैली और व्यवहार से असंतुष्ट हैं। वहीं, उम्र के आखिरी पड़ाव में अपनाें का साथ न हाेने से बुजुर्ग अकेलापन में जीने काे मजबूर हैं। यह बात एडीजीपी की टीम द्वारा 77 गांवाें में 300 से अधिक बुजुर्गाें का कुशलक्षेम जानने के दाैरान माैखिक सर्वे में सामने आई हैं। टीम ने 150 वृद्ध महिलाओं से संपर्क किया, जिनमें से 50 फीसद ने बताया कि उनकी बहू पड़ाेस की महिलाओं काे ज्यादा तवज्जाे व मान-सम्मान देती हैं। इसकाे लेकर ज्यादा दुखी हैं। वहीं, चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गाें ने बताया कि उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके हैं लेकिन अपनाें का साथ व संवाद नहीं है। ज्यादातर समय कमरे में चारपाई पर लेटे रहते हैं या फिर कुछ देर तक बाहर आकर बैठ जाते हैं। कुछ बुजुर्ग बाेले कि ताश खेलकर अपना समय व्यतीत कर लेते हैं। बुजुर्गाें ने टीम से कहा कि आप ही आते-जाते हालचाल पूछ लिया कराे।
*नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया*

ड्रग मुक्त अभियान से जुड़ी टीमाें ने गांव राजली, पाबड़ा, बालक, खेदड़ सहित हिसार मंडल के अन्य गांवों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दाैरान लोगों को ड्रग के कुप्रभावों के बारे जानकारी दी। टीम ने लोगों से आह्वान किया कि अपने गांवों के युवाओं का खेलों में रूझान पैदा करें। किशोरावस्था में बच्चाें का सही मार्ग दर्शन करें। टीम ने ड्रग की लत में पड़े युवाओं की पहचान करके उनके फार्म भरवा रही है जिनकी काउंसिलिंग व जरूरत अनुसार दवा भी दिलवा रही है। नशे की डिमांड व सप्लाई चेन ताेड़ने पर पुलिस टीमें काम कर रही हैं।
*बुजुर्गाें का सम्मान है संजीवनी के समान : एडीजीपी*

पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि गांव में विजिट के दौरान कम से कम गांव 10-10 बुजुर्ग महिलाओं/पुरुषों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे। उन्हें कोई समस्या है तो जानकारी लेंगे व उनकी समस्या का प्राथमिकता से निदान करेंगे। बुजुर्गों के पास बैठना, उनकी सुनना व सम्मान करना उनके लिए संजीवनी के समान है। यह फर्ज हर नागरिक को निभाना चाहिए। टीम ने मंडल के 77 गांवों के सैकड़ों 75 प्लस उम्र के बुजुर्गों से मुलाकात की है।''
- श्रीकांत जाधव, एडीजीपी।
May 17, 2023

धान की सीधी बिजाई करने पर किसान को मिलेगी 4000 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि - सुधीर राजपाल

धान की सीधी बिजाई करने पर किसान को मिलेगी 4000 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि - सुधीर राजपाल
चंडीगढ़ , 16 मई - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री  सुधीर राजपाल ने आज जिलों के उप कृषि निदेशकों के साथ धान की सीधी बिजाई योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  समीक्षा बैठक की।

 बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई  को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 12 जिलों अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, जींद, सोनीपत फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक व हिसार में खरीफ 2023 के लिए 2.25 लाख एकड़ का लक्ष्य रखा गया है।
 उन्होने बताया कि धान की सीधी बिजाई से लगभग 20 प्रतिशत पानी की बचत होती है और किसान को कम मेहनत व खर्च पर धान की सामान्य फसल के बराबर पैदावार मिलती है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 4000 /- रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त धान की सीधी बिजाई करने वाली मशीनों पर भी 40000 /- रुपये प्रति मशीन अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (https://fasal.haryana.gov.in) पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाना होगा।
सम्बन्धित जिलों के उप कृषि निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि अभी तक 62000 एकड़ का पंजीकरण हुआ है। उन्होने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले वर्ष जिन गांवों में 20 एकड़ से ज्यादा धान की सीधी बिजाई की गई थी उन गांवों में विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसानों का जागरूक करने के लिए गांव स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं।
उन्होंने कहा कि योजना की निगरानी के लिए निदेशालय के उच्च अधिकारियों की भी जिलावार ड्यूटी लगाई गई है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण दिनांक 02-05-2023 से जारी है तथा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान भौतिक सत्यापन उपरांत किसान के खाते में सीधा स्थानांतरित की जाएगी।
इस अवसर पर डा० नरहरि बांगड़ , कृषि निदेशक व निदेशालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tuesday, May 16, 2023

May 16, 2023

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस तथा 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।

चंडीगढ़ , 16 मई - हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस तथा 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं। 
इनमें आईएएस श्री रमेश चंद्र बिढ़ान को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ही 'हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड , नई दिल्ली का प्रबंध निदेशक  तथा  डॉ बलप्रीत सिंह को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एडमिनिस्ट्रेटर एवं अर्बन एस्टेट गुरुग्राम का एडिशनल डायरेक्टर और गुरुग्राम मेट्रो पोलिटन सिटी बस लिमिटेड का एडिशनल सीईओ नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार , एचसीएस श्री राजेश पुनिया को सिटी मैजिस्ट्रेट पंचकूला तथा श्री सिद्धार्थ दहिया को फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एस्टेट ऑफिसर एवं लैंड एक्विजेशन ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
May 16, 2023

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में अंत्योदय की तर्ज पर कहा कि.......;!

चंडीगढ़, 16 मई- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में अंत्योदय की तर्ज पर  जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर देकर उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने का काम किया जा रहा है।
श्री ओम प्रकाश यादव आज यहां अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति/ विमुक्त जाति/ टपरीवास जाति के लोगों को उनकी लड़कियों की शादी हेतु 71000 रुपए अनुदान दिया जाता है। समाज के सभी वर्गों की विधवाओं/तलाकशुदा / बेसहारा औरतों व उनकी लड़कियों तथा अनाथ / बेसहारा बच्चों  की शादी हेतु 51000 रुपए अनुदान दिया जाता है। इसी तरह, सामान्य वर्ग व पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों को उनकी लड़कियों की शादी हेतु  31000 रुपए अनुदान दिया जाता है। इसके लिए उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक होनी चाहिए। यदि पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हों तो 51000 रुपए और यदि जोड़े में से कोई एक (पति या पत्नी) दिव्यांग हों तो  31000 रुपए आर्थिक सहायता दी जाती है।
इसके अलावा, किसी भी आय वर्ग की महिला खिलाड़ी को उनकी स्वयं की शादी हेतु  31000 रुपए अनुदान दिया जाता है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले समाज के सभी वर्गो को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के अन्तर्गत मकान मरम्मत हेतु 80,000 रुपये की राशि दिये जाने का प्रावधान है। इसके लिए प्रार्थी हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए तथा उसके मकान को बने हुये कम से कम 10 वर्ष या उससे अधिक का समय हो गया हो।
उन्होंने बताया कि गैर-अनुसूचित जाति के लोगों के अत्याचारों से पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को  85000 रुपये से 8.25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कानूनी सहायता अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को अदालती मुकदमों की पैरवी के लिए 22000 रुपये की कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।

 श्री ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति की समस्या के बारे में राज्य सरकार के विभिन्न पदाधिकारियों को संवेदनशील बनाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर डिबेट्स एवं सेमिनार आयोजित किए जाते हैं और उन्हें पीसीआर एक्ट, 1955, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निव अधिनियम 1989 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण नियम, 1995 के प्रावधान के बारे में भी अवगत कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु सराहनीय कार्य तथा स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी पंचायतों को 50,000 रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरुप प्रदान की जाती है।  इसी तरह, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग की संस्थाओं को सामुदायिक भवन (शैक्षणिक अथवा सामाजिक कार्यों के प्रयोग) निर्माण एवं रख रखाव तथा लाइब्रेरी, कंप्यूटर के लिए 2.00 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाता है।
May 16, 2023

युवाओं को रोजगार परक बनाने के लिए हरियाणा सरकार कौशल प्रशिक्षण के लिए तैयार कर रही व्यापक फ्रेमवर्क

युवाओं को रोजगार परक बनाने के लिए हरियाणा सरकार कौशल प्रशिक्षण के लिए तैयार कर रही व्यापक फ्रेमवर्क
चंडीगढ़, 16 मई- हरियाणा में युवाओं को शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ उन्हें हुनरमंद बनाने हेतू राज्य सरकार कौशल प्रशिक्षण के लिए एक व्यापक फ्रेमवर्क तैयार कर रही है। इसके तहत,  विदेशों में रोजगार के अवसर दिलाने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकारी विभागों में कार्य पर रखने तथा निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए युवाओं को सॉफ्ट स्किल और उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज इस संबंध में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकारी विभागों, बोर्डों व निगमों में अस्थाई रूप से कार्य पर रखने वाले उम्मीदवारों की भी सॉफ्ट स्किलिंग का प्रारूप तैयार किया जाए, ताकि वे सरकारी कामकाज में दक्ष हो सकें। सॉफ्ट स्किल में रिडिंग, राईटिंग, स्पीकिंग और कम्पयूटर ज्ञान सहित एक स्किलिंग कोर्स तैयार किया जाए। इसके अलावा, स्नातक युवाओं के लिए आईटी के कोर्स डिजाईन किये जाएं, ताकि वे विभागों में तैनात होने के बाद कुशलता से अपना काम कर सकें।
विदेशों में रोजगार के लिए जनरल प्रशिक्षण के साथ-साथ जॉब रोल के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण के लिए विशेष कोर्स किए जाएं तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। विदेश सहयोग विभाग के पास अभी तक संयुक्त अरब एमीरात, ऑस्ट्रेलिया व जापान सहित विभिन्न देशों में रोजगार के लिए जॉब रोल की डिमांड आई है। उन्होंने निर्देश दिए कि विदेशों में रोजगारपरक बनाने के लिए युवाओं को जनरल प्रशिक्षण के साथ-साथ जॉब रोल के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने के लिए विशेष कोर्स तैयार किए जाएं। इन सभी कोर्स का पाठयक्रम श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा ‌तैयार किया जाए और विश्वविद्यालय द्वारा ही सटिर्फिकेट प्रदान किए जाएं। हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा छोटे कोर्स और बडे कोर्स श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस फ्रेमवर्क के तहत विदेश सहयोग विभाग समन्वय का कार्य देखेगा और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और हरियाणा कौशल रोजगार मिशन युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती एजेंसी (आरए) के रूप में कार्य करेगा।

श्री मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि जिस भी युवा को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है या किया जाएगा, उसकी जानकारी परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ी जाए, ताकि पीपीपी डाटाबेस में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ स्किलिंग की भी वास्तविक जानकारी मिल सके।
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों के लिए भी स्किलिंग हेतू की जाए विशेष कार्य योजना तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को स्व रोजगार करने या अन्य किसी नौकरी के लिए भी स्किलिंग प्रदान करने की आवश्यकता है। इसके लिए भी विशेष कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि ऐसे परिवारों के सदस्य स्व रोजगार या अन्य रोजगार कर सकें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एचकेआरएन के माध्यम से निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए भी उद्योगों से उनकी स्कि‌ल की जानकारी लेकर युवाओं को प्रशिक्षित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के मकरंद पाण्डुरंग, हरियाणा कौशल रोजगार मिशन के मिशन निदेशक श्री विवेक अग्रवाल  तथा श्री पवन चौधरी, सलाहकार मुख्यमंत्री, विदेश सहयोग विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।