Breaking

Tuesday, November 21, 2023

November 21, 2023

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रिहा! रेप केस में दोषी

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रिहा! रेप केस में दोषी
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर रिहा कर दिया गया है।उनको 21 दिन के लिए पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम बलात्कार के एक मामले में दोषी है। जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अब तक छह बार जेल से पैरोल मिल चुकी है। इससे पहले जुलाई महीने में हरियाणा की सरकार ने उनको 30 दिनों की पैरोल दी थी। उससे पहले डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैराल दी गई थी।
फिलहाल हरियाणा की खट्टर सरकार ने जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को कल यानी मंगलवार को 21 दिन के लिए फिर पैरोल दे दी है। पैरोल मिलने के बाद डेरा रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा में अपने डेरा पर गया। डेरा प्रमुख ने बरनावा में ही अपनी पिछली पैरोल बिताई थी। आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को तलवार से केक काटकर अपनी आजादी का जश्न मनाते देखा गया था। कोर्ट से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंचे थे। वह रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पैरोल के दौरान केक काटते हुए वायरल वीडियो ने कई लोगों की भौंहें चढ़ा दी थी। उनके जश्न में कई अनुयायी शामिल हुए थे। हथियार अधिनियम के तहत हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन यानी तलवार से केक काटना प्रतिबंधित है। यह दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी थी। इससे पहले राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था। उन्हें हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी।आपको बता दें कि डेरा प्रमुख 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। अगस्त 2017 में, पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया।

Monday, November 20, 2023

November 20, 2023

रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा व्यक्ति, ना किसी से बात ना कोई जवाब

रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा व्यक्ति, ना किसी से बात ना कोई जवाब
पुलिस ने किया ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति को उतारने का प्रयास, नहीं सुना किसी की बात
लोगों का लगा हजूम, उतारने की कवायद
जींद : जिला कारागार के पीछे ओवरब्रिज पर उस समय हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति ओवरब्रिज के 60 फुट तक ऊपर तक पोल पर चढ़ गया। ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति को देखने के लिए लोगों का हजूम लग गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर शहर थाना पुलिस, सिविल लाइन थान पुलिस, रोहतक रोड चौकी, रेलवे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति को उतारने का प्रयास किया लेकिन ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति ने सभी नजरअंदाज कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति ने शराब पी हुई है। वह कृष्णा कालोनी का रहने वाला है तथा ऑटो चलाने का कार्य करता है। फिलहाल पुलिस ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति को उतारने की मशक्कत कर रही है।जिला कारागार के पीछे रेलवे लाइन के निकट रेलवे ओवरब्रिज के 60 फुट ऊपर तक एक व्यक्ति चढ़ गया। आसपास के लोगों ने जब देखा तो वहां जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि लोगों ने भी ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। बाद में 
सिविल लाइन थान पुलिस, रोहतक रोड चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति से बात करने का प्रयास किया लेकिन उसने उनकी भी नहीं सुनी और धुम्रपान करने लगा। ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति का नाम बिंद्र बताया जा रहा है। लगभग एक घंटे से रेलवे लाइन के निकट लोगों का हजूम जमा है। न तो वह किसी से बात कर रहा है और न ही किसी की बातों का जवाब दे रहा है। फिलहाल पुलिस ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति को उतारने का प्रयास कर रही है।
November 20, 2023

दोस्त की बारात में गया था युवक, रात को लौटते समय हुआ बवाल

दोस्त की बारात में गया था युवक, रात को लौटते समय हुआ बवाल 
जींद : बीती रात बारात से वापस आ रहे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने युवक की लाठी मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जींद लुधियाना हाईवे पर उचाना में जाम लगा दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचाने में लगी है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
बताया गया है कि पालवां गांव का रामनिवास गांव अलीपुरा से अपने एक दोस्त की बारात में गांव रायचंदवाला गया था। वहां से वापस लौटते समय जिस गाड़ी में रामनिवास बैठा था, उस गाड़ी पर कई लोगों ने हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और गाड़ी के अंदर बैठे लोगों को लाठी और डंडों से पीटा। इसी झगड़े में रामनिवास की मौत हुई है।
आरोप है कि शादी में डीजे पर नाचते समय दूल्हे के रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें रामनिवास ने बीच-बचाव किया था और उसके बाद वह बारात में चला गया। बारात से लौटते समय जिस गाड़ी में रामनिवास बैठा हुआ था, उस गाड़ी को गांव घोघड़ियां के पास रोक लिया गया और दूसरी गाड़ी से उतरे 5-6 लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और गाड़ी में बैठे लोगों पर भी लाठी और डंडे बरसाए, जिसमें रामनिवास की मौत हो गई। परिजनों को जब घटना का पता चला तो परिजन रामनिवास को लेकर नरवाना के सामान्य अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। इस बीच बताया गया है कि पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

Sunday, November 19, 2023

November 19, 2023

अगले तीन महीने के लिए रेलवे ने रद्व की 62 ट्रेनें,जानिए किस रूट की कौन सी

अगले तीन महीने के लिए रेलवे ने रद्व की 62 ट्रेनें,जानिए किस रूट की कौन सी
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने कोहरे की आशंका को देखते हुए लंबी दूरी की विभिन्न रूटों पर चलने वाली 62 ट्रेनों को 3 महीने के लिए कैंसिल करने का निर्णय लिया है। यही नहीं, रोजाना चलने वाली 30 ट्रेनों के दिनों में भी कटौती की है। 6 ट्रेनों का संचालन बीच रास्ते स्टेशनों पर करने की प्लानिंग है।
रेलवे के निर्णय के बाद हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार के यात्रियों को दिसंबर से फरवरी 2024 तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। अंबाला डिवीजन के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि कोहरे को देखते हुए इस बार उत्तर रेलवे की 98 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
*कैंसिल की जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची*

*-ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर, 3 दिसंबर से 2 मार्च 2024 तक।*

*-14618 अमृतसर-बनमनखी, 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*
*-12241 चंडीगड़-अमृतसर, 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*

*-12242 अमृतसर-चंडीगढ़, 2 दिसंबर से 1 मार्च तक।*

*-14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश, 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक।*
*-14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी, 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक।*

*-14616 अमृतसर-लालकुआं, 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक।*

*-14615 लालकुआं-अमृतसर, 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक।*
*-14524 अंबाला-बरौनी, 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक।*

*-14523 बरौनी-अंबाला, 4 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*

*-14218 चंडीगढ़-प्रयागराज 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*

*-14217 प्रयागराज-चंडीगढ़, 2 दिसंबर से 1 मार्च तक।*

*-14674 अमृतसर-जयनगर 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक।*

*-14673 जयनगर-अमृतसर, 7 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*

*-19611 अजमेर-अमृतसर, 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*
*-19614 अमृतसर-अजमेर, 3 दिसंबर से 1 मार्च तक।*

*-18103 टाटा-अमृतसर, 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक।*

*-18104 अमृतसर-टाटा, 6 दिसंबर से 1 मार्च तक।*

*-04652 अमृतसर-जयनगर, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक।*

*-04651 जयनगर-अमृतसर, 3 दिसंबर से 1 मार्च तक।*

*-14525 अंबाला-श्रीगंगानगर, 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*
*-14526 श्रीगंगानगर-अंबाला, 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*

*-14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर, 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*

*-14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़, 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*

*-14503 कालका-कटरा, 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक।*

*-14504 कटरा-कालका, 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक।*

*-22456 कालका-साई नगर शिर्डी, 3 दिसंबर से 29 फरवरी तक।*
*-22455 साई नगर शिर्डी-कालका, 5 दिसंबर से 2 मार्च तक।*

*-14505 अमृतसर-नंगलडैम, 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक*

*-14506 नंगलडैम-अमृतसर, 2 दिसंबर से 1 मार्च तक कैंसिल रहेगी।*
November 19, 2023

खेल विभाग में उपनिदेशक लक्ष्य ने राष्ट्रीय खेलों में जीते दो स्वर्ण

खेल विभाग में उपनिदेशक लक्ष्य ने राष्ट्रीय खेलों में जीते दो स्वर्ण
जींद ( संजय कुमार ) : खेल विभाग में उपनिदेशक के पद पर तैनात शूटिंग खिलाड़ी जींद निवासी लक्ष्य श्योराण ने चार दिन पहले गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों और अब दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। लक्ष्य ने 18 वर्ष की आयु में ही एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें खेल विभाग में उपनिदेशक के पद पर तैनात किया था। अब लक्ष्य ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत कर लक्ष्य श्योराण ने ओलंपिक के लिए पहला पड़ाव पूरा कर लिया है।अब इसका दो ट्रायल और होना बाकी है।
लक्ष्य श्योराण के पिता सोमवीर पहलवान ने बताया कि ओलंपिक के लिए लक्ष्य कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने कोच विक्रम चोपड़ा के पास शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे हैं।कोच विक्रम चोपड़ा ने बताया कि लक्ष्य में खेल के प्रति जुनून काफी अधिक है। भीषण गर्मी में भी वह 300 से 400 राउंड का अभ्यास करता है।

Saturday, November 18, 2023

November 18, 2023

कौन-कौन दिग्गज आएंगे जनसेवासंकल्प रैली में सस्पेंस बरकरार:

कौन-कौन दिग्गज आएंगे जनसेवा
संकल्प रैली में सस्पेंस बरकरार:
JyotiNews:-

जींद में कल होने वाली हरियाणा जन सेवक पार्टी की जन सेवा संकल्प रैली की तैयारी पूरी हो गई है। रैली के लिए एकलव्य स्टेडियम पूरी तरह से सज कर तैयार हो गया है। रैली में आने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जन सेवा पार्टी के सुप्रीमो और महम से विधायक बलराज कुंडू एकलव्य स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने रैली की तैयारियों को बारीकी से देखा और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। रैली स्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए महम विधायक ने कहा कि रैली के लिए जो उत्साह लोगों में नजर आ रहा है उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह रैली अब तक हुई सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने दावा किया कि रैली अब एक पार्टी की नहीं बल्कि हरियाणा के तमाम युवा बेटे बेटियों की अपनी रैली है।
यहां बता दें कि यह हरियाणा जनसेवक पार्टी की पहली रैली है।  इस रैली में महम से निर्दलीय विधायक हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर हुंकार भरने का काम करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।
रैली में कई दिग्गज नेताओं के आने की उम्मीद है। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आदि प्रमुख नाम हैं। हालांकि खुद बलराज कुंडू रैली से पहले किसी नाम का खुलासा करने से परहेज कर रहे हैं। वह कहते हैं कि इस मामले में सस्पेंस रखना जरूरी है। ऐसे में रैली में कौन से दिग्गज आएंगे? इस बात का अंतिम खुलासा रैली में ही हो पाएगा…
November 18, 2023

क्या बलराज कुंडू को जींद जिले की जनता समर्थन देगी?

क्या बलराज कुंडू को जींद जिले की जनता समर्थन देगी?
जींद: जींद में कल होने वाली हरियाणा जन सेवक पार्टी की जन सेवा संकल्प रैली की तैयारी पूरी हो गई है। रैली के लिए एकलव्य स्टेडियम पूरी तरह से सज कर तैयार हो गया है। रैली में आने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जन सेवा पार्टी के सुप्रीमो और महम से विधायक बलराज कुंडू एकलव्य स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने रैली की तैयारियों को बारीकी से देखा और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। रैली स्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए महम विधायक ने कहा कि रैली के लिए जो उत्साह लोगों में नजर आ रहा है उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह रैली अब तक हुई सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने दावा किया कि रैली अब एक पार्टी की नहीं बल्कि हरियाणा के तमाम युवा बेटे बेटियों की अपनी रैली है।
यहां बता दें कि यह हरियाणा जनसेवक पार्टी की पहली रैली है।  इस रैली में महम से निर्दलीय विधायक हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर हुंकार भरने का काम करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।
रैली में कई दिग्गज नेताओं के आने की उम्मीद है। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आदि प्रमुख नाम हैं। हालांकि खुद बलराज कुंडू रैली से पहले किसी नाम का खुलासा करने से परहेज कर रहे हैं। वह कहते हैं कि इस मामले में सस्पेंस रखना जरूरी है। ऐसे में रैली में कौन से दिग्गज आएंगे? इस बात का अंतिम खुलासा रैली में ही हो पाएगा।

Friday, November 17, 2023

November 17, 2023

युवा शक्ति के पास सफलता के लिए अपार संभावनाएंभारत होगा महाशक्ति, दुनिया करेगी सलाम- विधायक डा. कृष्ण लाल मिढ़ा

युवा शक्ति के पास सफलता के लिए अपार संभावनाएं
भारत होगा महाशक्ति, दुनिया करेगी सलाम- विधायक डा. कृष्ण लाल मिढ़ा
जींद : युवाशक्ति के समक्ष सफलता प्राप्त करने की अपार संभावनाएं हैं। अपने परिश्रम और लगन से किसी लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें तो ऐसा कोई कार्य नहीं है, जिसे हमारे इलाके की बेटी या बेटा हासिल नहीं कर सकता। आने वाला समय भारत का है और एक दिन हमारा देश विश्व की महाशक्ति बन कर उभरेगा।हरियाणा युवा एंव कौशल विकास विभाग (आईटीआई) एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए जींद के विधायक डा0 कृष्ण लाल मिढ़ा ने ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी योग्यता और शक्ति का सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए। भारत का युवा विश्व की बड़ी-बड़ी हाईटेक कंपनियों की कमान हाथों में थामे हुए है। केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों की बदौलत लड़कियों को आगे बढने के लिए समान अवसर दिए जा रहे हैं। आज हमारी बेटियां सेना में फाइटर प्लेन तक उड़ा रही हैं। पंचायत चुनाव में भी महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें निर्धारित की हुई हैं।
  उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने नए कॉलेज स्थापित किए हैं। प्रदेश में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने युवाओं के नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि सभ्य समाज में नशे के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है, क्योंकि नशे के कारण ही समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियां पनपती हैं और कुरीतिहीन समाज की संरचना के लिए सभी प्रकार के नशे का जड़ मूल से खात्मा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर इससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाया जाना चाहिए जिससे नशा मुक्त व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
  उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज की कल्पना को साकार करने के लिए हम सबको इसके खिलाफ जन जागरूकता पैदा करनी होगी ताकि हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचा सकें। इसके लिए सबसे पहले हमें स्वयं जागरूक होना होगा और मिशन के रुप में एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में नशा का प्रचलन बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे जिससे नशा जड़ मूल से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे से मानसिक पीड़ा के साथ-साथ माइग्रेन, सिरदर्द एवं चक्कर आना, इनसोमनिया (नींद न आने की बीमारी), चिंता, भय, घबराहट, डिप्रेशन, याददाश्त में समस्या आदि बीमारियां उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि नशे का जहर समाज को तेजी से निगल रहा है। नशीले पदार्थों का प्रयोग एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है। नशा सेवन करने वाला इंसान खुद तो तबाह होता ही है साथ ही अपना परिवार भी उजाड़ देता है। नशा त्यागने के लिए दृढ इच्छा शक्ति व संकल्प का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण समाज में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती हैं जोकि भविष्य के लिए चिंता का विषय है। इस प्रकार से नशा केवल व्यक्तिगत नुकसान ही नहीं करता बल्कि पूरे परिवार व समाज को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा को समाज से खत्म करना सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। हमें नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लडना होगा।
युनिवर्सिटी के वीसी डा0 रणपाल सिंह ने कहा कि यह एक प्रेरणा दायक कार्यक्रम है। हमारे युवाओं को आज के समय में नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए और अपनी अन्दर की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे इवेंट में भाग लेना चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त डा0 हरीश वशिष्ठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के युवाओं को न तो नशा करना चाहिए बल्कि अपने आस पास भी नशा विरोधी मुहिम चलानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को कहा कि वे शपथ ले कि वे नशा न करेंगे और न किसी को करने देंगे। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि हमारे युवाओं का देश के निर्माण में अहम योगदान है इसलिए हमें अपना वोट भी अवश्य बनवाना चाहिए। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय में शुक्रवार व शनिवार को दो दिन के लिए एक विशेष कैंप लगवाया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालाय के युवा जिनका वोट नहीं बना है वे अपना वोट बनवा सकते है।
  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद के प्रिंसिपल एवं कार्यक्रम के कोर्डिनेटर अनिल कुमार गोयल ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम जींद में पहली बार आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के 300 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया है। इस वर्ष इस कार्यक्रम का थीम मिलेटस के उत्पादन एवं उपयोग लिया गया है ताकि आमजन मोटे अनाज को अपने दैनिक आहार में शामिल करें। इस कार्यक्रम का उदेश्य देश के युवाओं को नशे से हटकर मुख्य धारा में जोड़ना है ताकि वे राष्ट्र विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्टोरी लेखन, फोलक डांस, फोलक ग्रूप डांस, भाषण प्रतियोगता, एक्सटेम्परी, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग जैसी 11 प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है, जिनमें लगभग 300 विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थिो को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। शनिवार 18 नवम्बर तक चलने वाले इस समारोह के लिए तीन मंच बनाए गए हैं।
  इस मौके पर यूनिवर्सिटी की कुल सचिव लवनीन मोहन, प्रौ0 जसबीर सूरा, डा0 भावना, डा0 कविता, डा0 क्यूटी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुभाष ढिगाना भी उपस्थित थे।
November 17, 2023

फर्जी मार्कशीट बनवाने में फंसा पार्षद

फर्जी मार्कशीट बनवाने में फंसा पार्षद 
जींद : जिले के गांव सुदकैन खुर्द निवासी और जिला परिषद में वार्ड 7 से उम्मीदवार रहे अनुराग पुत्र वजीर सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने वार्ड 7 से जिला पार्षद अंग्रेज की एक खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अंग्रेज ने वार्ड 7 से जिला परिषद का चुनाव लड़ते समय जो दसवीं कक्षा का पास का सर्टिफिकेट जमा करवाया था वह पूरी तरह से फर्जी है। इस सर्टिफिकेट और अंग्रेज के परिवार जनों की आयु का कितना तालमेल बैठता है इसका उदाहरण यह है कि इसमें अंग्रेज की जन्मतिथि 1993 दिखाई गई है जबकि 2003 में अंग्रेज एक बेटी का बाप बन गया था। 10 साल की उम्र में जब अंग्रेज बाप बना तब अंग्रेज की पत्नी अनीता की उम्र अंग्रेज से दोगुना यानी 20 थी। इस तरह के कई और कारनामें भी फर्जी मार्कशीट में किए गए हैं। जिसे आरटीआई के जरिए अनुराग ने इकट्ठा कर लिए और इस मामले की शिकायत राज्य चुनाव आयुक्त को कर दी। राज्य चुनाव आयुक्त ने इस मामले में पंचायत विभाग के महानिदेशक और जिला उपयुक्त के माध्यम से इस मामले की जांच करवाई और उसके बाद अनुराग के मूल पत्र को जिला पुलिस कप्तान को भेजा और इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करने को कहा। जिस पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने धारा 420, 465, 468, 471 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thursday, November 16, 2023

November 16, 2023

बलराज कुंडू की जींद रैली को लेकर लोगों में उत्साह विधायक ने किया रैली स्थल का दौरा

बलराज कुंडू की जींद रैली को लेकर लोगों में 
उत्साह विधायक ने किया रैली स्थल का दौरा
जींद : हरियाणा जन सेवक पार्टी की 19 नवंबर को जींद में होने वाली जन सेवा संकल्प रैली की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। रैली के लिए एकलव्य स्टेडियम को सजाया जा रहा है और टेंट लगाने का काम शुरू हो चुका है।
हरियाणा के बड़े व्यवसायियों में शामिल महम के विधायक बलराज कुंडू के राजनीतिक जीवन का यह सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है और इस रैली पर बलराज कुंडू की पार्टी का सारा भविष्य और अस्तित्व टिका हुआ है।
महम के विधायक बलराज कुंडू ने आज रैली स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने दावा किया कि रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी और बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे। रैली की सफलता के प्रति विश्वास से लबरेज बलराज कुंडू ने कहा कि इस रैली के लिए युवाओं, महिलाओं, कर्मचारीयों, व्यापारियों में जो उत्साह देखने को मिल रहा है उसे देखकर लगता है कि यह रैली आज तक की सभी रैलियों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।
यह बता दें कि इस रैली के प्रति जितना उत्साह उनके हल्के महम में नजर आ रहा है उतना ही उत्साह जींद जिले के कस्बे जुलाना, उचाना और जींद में भी दिखाई दे रहा है। 
बलराज कुंडू के बढ़ते राजनीतिक कद का ही परिणाम है कि अब उनके राजनीतिक विरोधी भी पैदा होने लगे हैं। एक ओर जहां 19 तारीख को बलराज कुंडू की रैली है वहीं इस रैली में भीड़ कम पहुंचे इस बात को ध्यान में रखकर उचाना में भी एक राजनीतिक घराने ने चुनरी कार्यक्रम रख दिया है। यह कार्यक्रम उचाना की महिलाओं को रैली में आने से कितना रोक पाएगा? यह तो समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि इस घराने को कहीं ना कहीं बलराज कुंडू के राजनीतिक कद के बढ़ने से अपना नुकसान होता नजर आ रहा है। बलराज कुंडू के समर्थकों की मानें तो पिछले दिनों जींद में हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह की रैली से यह रैली 3 गुना बड़ी होगी।

Wednesday, November 15, 2023

November 15, 2023

लंबी बीमारी के बाद सहारा ग्रुप प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लंबी बीमारी के बाद सहारा ग्रुप प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली : सहारा इंडिया ग्रुप (Sahara India Pariwar) प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy Passes Away) का मंगलवार (14 नंवबर) को निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार 75 वर्षीय सुब्रत रॉय का मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सहारा कंपनी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण सुब्रत रॉय की जान गई है। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कंपनी की तरफ से आगे बताया गया कि, 12 नवंबर को तबीयत खराब होने के बाद सुब्रत रॉय को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 14 नवंबर रात के 10:30 बजे अपने जीवन की अंतिम सांस ली। वहीं अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, वह हाइपरटेंशन और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।
*Subrata Roy Passes Away: अखिलेश यादव ने निधन पर प्रकट किया शोक*

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सहारा प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “सुब्रत रॉय जी का निधन देश के लिए भावात्मक क्षति हैं। वह एक सफल व्यवसायी होने के बावजूद एक अति संवेदनशील विशाल ह्रदयवाले व्यक्ति थे। उन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की. भावभीनी श्रद्धांजलि..”
वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक हुए अपने ट्वीट (X पोस्ट) में लिखा कि, “आज सुब्रत रॉय जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि..”
बता दें, 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में सुब्रत रॉय सहारा का जन्म हुआ था। भारत के प्रमुख कारोबारी ने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। उन्हें ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। कोलकाता में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने यूपी के गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

Tuesday, November 14, 2023

November 14, 2023

ताइक्वांडो में जींद के पांच खिलाड़ियों ने लहराया परचम

ताइक्वांडो में जींद के पांच खिलाड़ियों ने लहराया परचम 
जींद: 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा में हुए 37वें नेशनल खेलों में जींद जिले के पांच खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के अलग-अलग भाग वर्ग में भाग लिया, जिसमें नवीन संधू पुत्र मांगे राम ( सर्विसेज हाल में)  ने 68 किलोग्राम में स्वर्ण पदक , अजय कुमार पुत्र वकील सिंह ने 63 किलोग्राम में स्वर्ण पदक , अमन पुत्र महेंद्र (बडनपूर) ने 68 किलोग्राम में कांस्य पदक और विकास पूनिया पुत्र राममेहर (धरोदी) 54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर गांव ,जिला और राज्य का नाम रोशन किया।जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन जींद के प्रधान राजेश शर्मा ने बताया की जिला ताइक्वांडो संगठन लगभग 20 वर्षों से जिला जींद में खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है और संगठन की तरफ से अनेकों खिलाड़ियों ने स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीते हैं।
कुछ खिलाड़ी डिपार्टमेंट में अच्छी सर्विसेज भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों के साथ ऋतिक शर्मा पुत्र सतीश शर्मा (डुमरखा) राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में रजत पदक एवम् राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी, व खिलाड़ी वीरेंद्र पुत्र राजमल निवासी जींद तालीन ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में कांस्य पदक के लिए जल्द ही नागरिक अभिनंदन व मान सम्मान उचित मंच पर किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को इस मुकाम पर पहुंचाने में राजीव वर्मा ताइक्वांडो कोच नरवाना से हैं। उनका बहुत बड़ा योगदान है। उनको भी खिलाड़ियों के साथ-साथ सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव अनुराग शर्मा, प्रधान योगेश सैनी व सियाराम गोयल ,कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा सतीश गोयल व सुभाष शर्मा व अनिल शर्मा , डॉ अशोक गोयत (मुख्य सहयोगी) व अन्य साथियों ने सभी खिलाड़ियों एवम् प्रशिक्षक को बधाइयां दी।