Breaking

Monday, July 21, 2025

July 21, 2025

जींद में नाबालिग किशोरी के साथ रेप का सनसनीखेज मामला! रिश्तेदार के मकान पर ले जाकर किया बलात्कार

जींद में नाबालिग किशोरी के साथ रेप का सनसनीखेज मामला! रिश्तेदार के मकान पर ले जाकर किया बलात्कार
जींद : जींद जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नरवाना क्षेत्र के बेलरखां गांव के साहिल पर आरोप है कि उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर जींद के पटियाला चौक के पास अपने रिश्तेदार के मकान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना 14 मई, 2025 को हुई। पीड़िता के पिता, जो अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं, ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि साहिल ने उनकी बेटी को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह उसकी जान ले लेगा।
*पीड़िता की आपबीती*

पीड़िता ने डर के कारण लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी। लेकिन जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी, तो उसने अपने परिजनों को इस दर्दनाक घटना के बारे में बताया। परिजनों ने तुरंत शहर थाना पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि साहिल ने उसे झूठे वादों और बहाने से अपने रिश्तेदार के मकान पर ले गया, जहां उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। डर और शर्मिंदगी के कारण किशोरी ने शुरू में यह बात छिपाई, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने हिम्मत जुटाकर सच उजागर किया
*पुलिस की कार्रवाई*

शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप), 506 (आपराधिक धमकी), और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, साहिल अभी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
*सामाजिक और कानूनी प्रभाव*

यह मामला न केवल जींद, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों ने समाज और प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त प्रावधान होने के बावजूद, इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यह घटना समाज में जागरूकता और कठोर कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
*भविष्य के लिए सबक*

जींद में हुई इस घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और उनके प्रति समाज की जिम्मेदारी पर ध्यान आकर्षित किया है। परिवारों को अपने बच्चों के साथ खुला संवाद बनाए रखने और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने की जरूरत है। साथ ही, पुलिस और प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सतर्कता बरतनी होगी। पॉक्सो एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन और समाज में जागरूकता अभियानों के माध्यम से ही इस तरह के अपराधों को कम किया जा सकता है। यह उम्मीद की जाती है कि पुलिस जल्द ही साहिल को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाएगी।

Sunday, July 20, 2025

July 20, 2025

वुडस्टॉक स्कूल में शिक्षकों द्वारा विज्ञान सेमिनार का आयोजन

वुडस्टॉक स्कूल में शिक्षकों द्वारा विज्ञान सेमिनार का आयोजन
जींद: वुडस्टॉक स्कूल में विज्ञान विषय पर शिक्षकों द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसकी शुरुआत स्कूल के निदेशक डॉक्टर नरेंद्र नाथ शर्मा और प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी ने सरस्वती मां के सामने दीप प्रज्वलित करके की। सेमिनार में विज्ञान विषय की गहराई को सरल भाषा में समझाने के लिए शिक्षकों (श्रीमान संजू  रसायन से, मिस कोमल विज्ञान से, श्रीमान देवाकर भौतिकी, श्रीमान रामबाग जीव विज्ञान से)ने विभिन्न गतिविधियों, प्रेजेंटेशन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं से परिचित कराया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा को बढ़ाना, विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनके प्रश्नों का समाधान देना था। विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों ने दैनिक जीवन से जुड़ी वैज्ञानिक घटनाओं को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर विषय को और अधिक रोचक बना दिया।
विद्यालय के निदेशक डॉक्टर नरेंद्र नाथ शर्मा जी और उपनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा जी ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि "वुडस्टॉक स्कूल के शिक्षक न केवल पाठ्यपुस्तक का ज्ञान देते हैं, बल्कि छात्रों में तार्किक सोच और समस्या समाधान का दृष्टिकोण भी विकसित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।"
प्रधानाचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी ने भी शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि "हमारे शिक्षक बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें विज्ञान जैसे विषय को रुचिकर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस सेमिनार के माध्यम से बच्चों को विज्ञान के महत्व को समझने का बेहतरीन अवसर मिला है।"
सेमिनार के समापन पर छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम की खूब सराहना की और शिक्षकों का धन्यवाद किया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक सेमिनार आयोजित करते रहने का संकल्प लिया।

Saturday, July 19, 2025

July 19, 2025

हमारे मुख्यमंत्री अपनी हंसी से विपक्षियों की नींद उडाए हैं : डा. कृष्ण मिड्ढा

हमारे मुख्यमंत्री अपनी हंसी से विपक्षियों की नींद उडाए हैं : डा. कृष्ण मिड्ढा
जींद को विकास के मामले में आगे ले जाने का काम कर रहे
जींद : हरियााणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जिस समय जरासंध का भगवान कृष्ण के साथ युद्ध चल रहा था। जरासंध ने एक षडय़ंत्रकारी कालियावन को कहा कि युद्ध है और कृष्ण हमे हरा चुके हैं। तुम अगर कृष्ण के साथ षडय़ंत्र कर दोगे तो हम जीत जाएंगे। कालियावन ने कहा कि मैं कृष्ण को कैसे पहचानुंगा। तो जरासंध ने कहा था कि जो विपरित परिस्थितियों में मुस्कराते मिलें वो श्रीकृष्ण हैं। ऐसे ही हमारे मुख्यमंत्री अपनी हंसी से विपक्षियों की नींद उडाए हैं। 
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के लिए डा. मिड्ढा ने कहा कि जा के कोई कह दे, शोलों से, चिंगारी से, इस बार दिल्ली में फूल खिला है तैयारी से। जैसे छुटकारा मिला है किसी बीमारी से। आप सब जानते हैं कि दिल्ली में कांग्रेस और आप ने हाहाकार मचाई, उससे छुटकारा भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिला रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की बेटी को दिल्ली का सीएम चुनने का धन्यवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने त्याग कर युद्ध स्तर पर काम किया और तीसरी बार हरियाणा में सरकार भाजपा की बनी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का काम सबको पसंद आ रहा है।  दादा राजकुमार गौतम लगातार विकास करवा रहे हैं। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री लगातार लोगों के बीच रहते हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच रहते हैं। 
हरियााणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस को लगता था कि इस बार सरकार उनकी होगी लेकिन यह उनकी गलतफहमी थी। कांग्रेस को पता नही था कि भाजपा ने जो काम किए हैं तो तीसरी बार सरकार भाजपा की बनेगी। चिरायू योजना, आयुष्मान योजना के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह योजना बनाई कि पैसे की कमी से कोई भी भगवान के पास नही जाएगा। आज जींद नौ-नौ नैशनल हाइवे से जुडा है। जींद ही ऐसा जिला है जो नौ हाइवों से जुडा है। मेडिकल कालेज, पैरामेडिकल कालेज, ट्रामा मेडिकल जींद में बन रहा है। उनके पिता ने सीआरएसयू को रीजनल सेंटर से विश्वविद्यालय में तबदील करवाया। आज विश्वविद्यालय में 200 करोड़ रुपये से काम चल रहा है। स्वामीत्व योजना से लोगों को मालिकाना हक मिला। किसी भी पार्टी का व्यक्ति हो वो कहता है कि मुख्यमंत्री के दरवाजे हर व्यक्ति के लिए खुले हैं। देश के प्रधानमंत्री ने जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर वो निरंतर खरा उतर रहे हैं। नफरतें भरी पड़ी हैं, ना पालो इसे, दिल में खलिश है, निकालो इसे। ना तेरा, ना मेरा यह वतन है सबका, बचा लो इसे। आज हमारा वतन सुरक्षित हाथों में है। हमारी तीनों सेनाओं ने बहादुरी का जो काम किया वो सबने देखा।
July 19, 2025

जींद के एक प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक छात्रा काे ले भागा, जानें पूरा मामला

जींद के एक प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक छात्रा काे ले भागा, जानें पूरा मामला

📡जींद में प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक छात्रा के साथ हुआ फरार, मामला पहुंचा थाने

📡 पुलिस ने शुरू की जांच, शिक्षक और नाबालिग छात्रा की तलाश जारी

📡 घटना से शिक्षा जगत और अभिभावकों में हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
जींद : जींद जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल का शिक्षक अपनी नाबालिग छात्रा के साथ फरार हो गया है। इस घटना से जिले के शिक्षा जगत और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना एक प्राइवेट स्कूल से जुड़ी है, जिसका शिक्षक कथित तौर पर अपनी ही छात्रा को लेकर कहीं चला गया है। चूंकि छात्रा नाबालिग बताई जा रही है, यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में सुरक्षित मानते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं उनके भरोसे को तोड़ती हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि शिक्षक छात्रा को बहला-फुसला कर ले गया है या इसके पीछे कोई और कारण है।
मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें लापता शिक्षक और छात्रा का पता लगाने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे जींद जिले में तनाव और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Friday, July 18, 2025

July 18, 2025

गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में ED की चार्जशीट के बाद राहुल गाँधी का बड़ा बयान, बोले मेरे जीजा को पिछले 10 साल से सरकार कर रही परेशान

*गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में ED की चार्जशीट के बाद राहुल गाँधी का बड़ा बयान, बोले मेरे जीजा को पिछले 10 साल से सरकार कर रही परेशान*
➤ED ने गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर 43 संपत्तियां अटैच कीं।

➤राहुल गांधी ने वाड्रा का समर्थन करते हुए इसे “दस साल से जारी उत्पीड़न” और “राजनीतिक साजिश” बताया।

➤बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उनके बयान को “बेल पर रहने वाले व्यक्ति की बेबुनियाद बात” कहा।
नई दिल्ली : गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और करीब 43 करोड़ों की संपत्तियों को अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब देश में राजनीतिक माहौल गर्म है और विभिन्न राज्यों में चुनावी गतिविधियाँ तेज़ हो रही हैं।
इस कार्रवाई के तुरंत बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मेरे जीजा को पिछले दस साल से यह सरकार परेशान कर रही है। यह ताजा आरोपपत्र उसी षड्यंत्र का एक और हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न का एक और हमला झेलना पड़ रहा है।” उन्होंने विश्वास जताया कि “अंततः सच्चाई की जीत होगी।”
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, “हर बार चुनाव आते ही केंद्र की एजेंसियां एक्टिव हो जाती हैं। यह मामला नया नहीं है, यह सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना का उदाहरण है।”
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “राहुल गांधी खुद बेल पर हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं। ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं। कांग्रेस पार्टी आज देश की राजनीतिक लड़ाई में कहीं नजर नहीं आती।”
यह मामला आने वाले दिनों में राजनीतिक तूफान का रूप ले सकता है, खासकर तब जब देश कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है।

Thursday, July 17, 2025

July 17, 2025

Ration Card Guidelines: राशन कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, नाम कटने से बचने के लिए तुरंत करें ये ज़रूरी काम

Ration Card Guidelines: राशन कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, नाम कटने से बचने के लिए तुरंत करें ये ज़रूरी काम
नई दिल्ली : भारत की आबादी 100 करोड़ से भी ज्यादा है. देश में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो दो वक्त के खाने का इंतजाम नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों को भारत भारत सरकार की नेशनल फूड सिक्योरिटी स्कीम के तहत कम कीमत पर और मुफ्त राशन की सुविधा दी जाती है. सरकार की स्कीम के तहत लाभ लेने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना जरूरी है. जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं होता. 
उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है. अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं. तो फिर जल्द से जल्द आपको यह काम करवा लेना जरूरी है. नहीं तो फिर आपको मिलने वाला लाभ रुक सकता है. अगर चाहते हैं आपना नाम राशन कार्ड से ना कटे तो पूरा कर लें यह काम. सरकार ने जारी कर दी हैं इसके लिए गाइडलाइंस. 
*इन लोगों का कट जाएगा राशन कार्ड से नाम*

राशन कार्ड को लेकर सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं. नई गाइडलाइंस के मुताबिक जिन भी राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है. उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा. सरकार का साफ कहना है कि ई-केवाईसी जरूरी है. ताकि लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों तक पहुंचे जो इसके सही हकदार हैं. बिना ई-केवाईसी के फर्जीवाड़े और गड़बड़ियों की गुंजाइश बनी रहती है.
इसी वजह से यह फैसला लिया गया है. जिसके तहत अब राशन कार्ड के सभी लाभार्थियों के लिए यह काम अनिवार्य कर दिया गया है. इसलिए अगर आपने भी अभी तक ई-केवाईसी की प्रोसेस पूरी नहीं करवाई है. तो जल्द से जल्द इस काम को पूरा करवा लें. नहीं तो फिर आपका नाम राशन कार्ड से कट सकता है.
*इस प्रक्रिया को करें फाॅलो*

राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी राशन डीलर या लोक सेवा केंद्र पर जाना होगा. वहां आधार कार्ड के जरिए अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना होगा. आपको बता दें कई राज्यों में ऑनलाइन पोर्टल पर भी ई-केवाईसी का ऑप्शन दिया गया है. आप मोबाइल या कंप्यूटर से पोर्टल पर लॉगइन करके आधार नंबर डालें और ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. 
जिन लोगों का फिंगरप्रिंट या ओटीपी वेरिफिकेशन में दिक्कत आ रही है. वह ऑफलाइन सेंटर पर जाकर आसानी से यह काम कर सकते हैं. ई-केवाईसी होने के बाद ही आप राशन कार्ड पर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. सरकार ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख भी तय की है. उससे पहले ही यह काम करवा लेना जरूरी है.

Wednesday, July 16, 2025

July 16, 2025

मन्जु मानव कृत "मेरी उंगली तेरे गीत " का विमोचन शिक्षा मन्त्री के कर कमलों से

मन्जु मानव कृत "मेरी  उंगली तेरे  गीत " का विमोचन  शिक्षा मन्त्री के कर कमलों  से 
जींद : जींद की वरिष्ठ साहित्यकारा 'मन्जु मानव 'का काव्य संग्रह  "मेरी  उंगली तेरे गीत " पुस्तक का लोकार्पण  पानीपत के एस.डी.कॉलेज में शिक्षामन्त्री हरियाणा  सरकार महिपाल ढांडा के कर कमलों द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रान्तीय अधिवेशन में  सम्पन्न  हुआ। और अधिवेशन के दूसरे दिन उनकी दूसरी पुस्तक  "दराज का कोना " कहानी संग्रह का लोकार्पण विभिन्न स्थानों से उपस्थित साहित्यकारों की मौजूदगी  में हरियाणा  साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष अग्निहोत्री के हाथों हुआ। 
वर्तमान समय में मन्जु मानव साहित्यकार होने के साथ-साथ अखिल भारतीय साहित्य परिषद जींद इकाई की अध्यक्ष का दायित्व वहन कर रही हैं। "मेरी उंगली तेरे गीत "में  94 कविताएं हैं जो आशा,पीड़ा, व्यंग्य और संवेदना का सुन्दर समन्वय है। "दराज का कोना " कहानी संग्रह में  66 कहानियां जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव सम्बन्धों का जुड़ना-टूटना दराज के कोने  से  निकल कहानी संग्रह बनकर पाठकों पर एक गहरी  छाप छोड़ता है। इससे पहले भी उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं-ठहरे लम्हे, रिवाज की मिट्टी पर नंगे पाँव, अतीत डोर और पंजाबी में  हंजू साम्ब गीत लिखागे। प्रमुख शिक्षाविद और साहित्यकारों ने उन्हें  बधाई  दी।

Tuesday, July 15, 2025

July 15, 2025

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर निर्माता-अभिनेता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर निर्माता-अभिनेता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
मुम्बई : भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें कि 15 जुलाई को सुबह 11:40 बजे मुंबई में उनका निधन हुआ। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका और उनका निधन हो गया।
*गंभीर निमोनिया से जूझ रहे थे धीरज कुमार*

धीरज कुमार के निधन की वजह गंभीर निमोनिया बताई जा रही है। सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी रही। डॉक्टरों की निगरानी में चल रहे इस इलाज के बावजूद वह इस बीमारी से उबर नहीं सके। उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने पहले बयान में कहा था कि उनकी हालत गंभीर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
*सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में योगदान*

धीरज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, और जल्दी ही वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। बता दें कि ‘हीरा पन्ना’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘बहारों फूल बरसाओ’ जैसी फिल्मों में उनकी शानदार अभिनय ने उन्हें स्टार बना दिया। उनके अभिनय के अलावा, उनके निर्देशन और प्रोडक्शन का भी बड़ा योगदान था। 1970 से 1985 तक वह सिनेमा की दुनिया का हिस्सा रहे और कई यादगार फिल्मों में नजर आए।
धीरज कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘क्रिएटिव आई’ की शुरुआत की, जिसके तहत उन्होंने कई टेलीविजन शो प्रोड्यूस किए। ‘ओम नमः शिवाय’, ‘श्री गणेश’, ‘मन में है विश्वास’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ जैसे शो उनके प्रोडक्शन हाउस से आए थे और इन शो ने छोटे पर्दे पर खास पहचान बनाई थी।
*सिनेमा और टेलीविजन का चमकता सितारा*

धीरज कुमार न केवल अभिनय और प्रोडक्शन के लिए प्रसिद्ध थे, बल्कि उनका एक अहम योगदान यह भी था कि उन्होंने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बीच एक सेतु का काम किया। उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने के बाद टेलीविजन पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत शानदार काम किया, जिसने सिनेमा और टीवी दोनों में अपनी छाप छोड़ी।
*परिवार और साथी कलाकारों ने जताया दुख*

धीरज कुमार के निधन की खबर सुनकर उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए गए समय को याद किया। अभिनेता ने अपनी कला से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

Sunday, July 13, 2025

July 13, 2025

प्रेमी से डील हुई थी 10 लाख दूंगी और शादी कर लूंगी पति को मार दो, फ‍िर आशिक के साथ मिलकर ऐसे दी मौत ….

प्रेमी से डील हुई थी 10 लाख दूंगी और शादी कर लूंगी पति को मार दो, फ‍िर आशिक के साथ मिलकर ऐसे दी मौत ….
📡 फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी को पेशंट से हुआ प्यार
📡 10 लाख और शादी की डील में प्रेमी से कराई पति की हत्या
📡हत्या के बाद दो दिन कार में शव लेकर घूमते रहे उत्तराखंड तक
उत्तर प्रदेश : अभी राजारघुवंशी की हत्‍या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मुरादाबाद में रिश्तों का खून करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी ने अपने पेशंट प्रेमी के साथ मिलकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए अपने पति की नृशंस हत्या करवा दी।
योजना इतनी खौफनाक थी कि पहले पत्नी ने अपने पति को शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया, तब प्रेमी ने फावड़ा उठाकर उसके सिर पर तब तक वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।हैरानी की बात ये रही कि हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को कार में लेकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमते रहे और बाद में सुनसान जंगल में शव को ठिकाने लगा दिया ।
मृतक पति कारोबारी था, जो उम्र में पत्नी से 20 साल बड़ा था। घर पर कम आता था और पत्नी की जिंदगी में उसका एक पेशंट दाखिल हो चुका था, जो उसका प्रेमी बन चुका था। दोनों के बीच अवैध संबंध इतने गहरे हो चुके थे कि पत्नी ने प्रेमी से कहा, “पति को मार दो, 10 लाख दूंगी और तुझसे शादी करूंगी।”
प्लान के तहत पति को पहले शराब पिलाई गई। जैसे ही वो बेसुध हुआ, प्रेमी ने फावड़ा उठाया और सिर पर लगातार तब तक वार करता रहा जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। हत्या के बाद दोनों ने शव को कार में रखा और दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमते रहे। फिलहाल दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं और पूरे इलाके में घटना को लेकर सनसनी फैल चुकी है।
July 13, 2025

रेलवे का बड़ा फैसला, अब हर डिब्बे में लगेंगे CCTV कैमरे, बदमाशों पर लगेगी लगाम

रेलवे का बड़ा फैसला, अब हर डिब्बे में लगेंगे CCTV कैमरे, बदमाशों पर लगेगी लगाम
नई दिल्ली : यात्री डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रायोगिक परिणाम के सकारात्मक परिणाम के आधार पर, रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इस कदम से यात्री सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। बदमाश और संगठित गिरोह भोले-भाले यात्रियों का फायदा उठाते हैं। कैमरे लगने से ऐसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए, दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंजनों और डिब्‍बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा की। शनिवार 12 जुलाई, 2025 को आयोजित बैठक में रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
*360-डिग्री व्यापक कवरेज*

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उत्तर रेलवे के लोको इंजन और डिब्‍बों में सफल परीक्षण किए जा चुके हैं। केंद्रीय रेल मंत्री ने सभी 74,000 डिब्‍बों और 15,000 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति दे दी है। प्रत्येक रेलवे डिब्‍बे में 4 डोम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे - प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर 2 और प्रत्येक लोकोमोटिव में 6 सीसीटीवी कैमरे होंगे। इनमें लोकोमोटिव के आगे, पीछे और दोनों तरफ 1-1 कैमरा शामिल होंगे। प्रत्येक कैब (आगे और पीछे) में 1 डोम सीसीटीवी कैमरा और डेस्क  पर 2 माइक्रोफोन लगाए जाएंगे।
*आधुनिक समस्याओं के लिए आधुनिक निगरानी*

अधिकारियों ने साझा किया कि सीसीटीवी कैमरे नवीनतम मानकों वाले होंगे और एसटीक्यूसी प्रमाणित होंगे। केंद्रीय रेल मंत्री ने सर्वश्रेष्ठ उपकरणों को इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि 100 किमी प्रति घंटे से अधिक गति और कम रोशनी की स्थिति में चलने वाली ट्रेनों के उच्च गुणवत्ता वाले फुटेज उपलब्ध हों। केंद्रीय रेल मंत्री ने अधिकारियों को इंडियाएआई मिशन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरों द्वारा लिए गए डेटा पर एआई के उपयोग का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
*डेटा गोपनीयता मूल में*

डिब्बों के सामान्य आवागमन क्षेत्रों में कैमरे लगाने का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा में सुधार लाना है। निजता का ध्‍यान रखते हुए, ये कैमरे शरारती तत्वों की पहचान करने में भी मदद करेंगे। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के प्रयास, सुरक्षित, संरक्षित और यात्री-अनुकूल यात्रा अनुभव के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Saturday, July 12, 2025

July 12, 2025

37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गुजरात के महामहिम आचार्य देवव्रत ने संदीप आर्य को सम्मानित किया शुभकामनाएँ बधाई दी

37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गुजरात के महामहिम आचार्य देवव्रत ने संदीप आर्य को सम्मानित किया शुभकामनाएँ बधाई दी 
हिसार : हिसार के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने 37 घंटे लगातार 20,000 बार सूर्य नमस्कार करके 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया इस उपलब्धि पर गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज भवन गांधीनगर में संदीप आर्य को बुलाकर सम्मानित किया व शुभकामनाएँ बधाई दी कहा सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड 20 हज़ार सूर्यनमस्कार लगातार करके विश्व में पहचान बनाई है आर्य जगत् का नाम पूरे विश्व नाम रोशन किया संदीप आर्य की बहुत बड़ी उपलब्धि है युवाओं को योग करने की प्रेरणा मिलेगी संदीप इनके माध्यम से पूरे देशवापसी सूर्य नमस्कार का महत्व समझ पाएंगे सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 15 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए 
देश का युवा योग और सूर्य नमस्कार को अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे जिससे हर व्यक्ति निरोगी स्वस्थ होगा।
इसे पहले संदीप को हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने बधाई दी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी शुभकामनाएँ दी व सम्मानित किया।
संदीप आर्य अभी तक 6 बार सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं 
15 सालों से लगातार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर रहे युवाओं को योग और खेलों से जुड़ने के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम करते हैं
संदीप ने 2010 से स्वामी रामदेव के मंच से सूर्य नमस्कार की शुरुआत की थी और उनका अपना प्रेरणास्रोत मानता है
संदीप जांगड़ा एक सामान्य परिवार से जिनकी पिताजी धर्मपाल जांगड़ा राजमिस्त्री का कार्य करते हैं