Breaking

Saturday, August 30, 2025

August 30, 2025

जिला कारागार भौंडसी में जल्द शुरू होगा कम्प्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा- मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा

जिला कारागार भौंडसी में जल्द शुरू होगा कम्प्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा- मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण और विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा

प्रदेश की 5 जेलों में बंदियों के कौशल विकास को लेकर 12 कोर्स होंगे शुरू
चंडीगढ़- हरियाणा के कारागार मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार प्रदेश की जेलों में बंदियों के कौशल विकास व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कड़ी में प्रदेश की 5 जेलों में 12 कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें जिला कारागार गुरुग्राम भी शामिल है। यहां पर जल्द ही कम्प्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा शुरू किया जाएगा, इसके लिए ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जा चुका है।

शनिवार को गुरुग्राम प्रवास के दौरान कारागार मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा  जिला कारागार, भौंडसी पहुंचे और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों के उन परिजनों से भी मुलाकात की, जो बंदियों से मुलाकात करने आए हुए थे।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंदियों की मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बंदी अपनी सजा पूरी करने के बाद जब समाज की मुख्यधारा में शामिल हों तो उन्हें कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश की 5 जेलों केंद्रीय जेल अम्बाला, जिला जेल गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल व पानीपत में आईटीआई कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिसके लिए मंजूरी मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जेल में बंदियों को तीन वर्षीय कम्प्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आईटीआई, इंडरी (नूंह) के सहयोग से जेल परिसर में ही ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जा चुका है। जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि इसके लिए अब तक 29 बंदियों द्वारा पंजीकरण भी करवाया जा चुका है। इसी के साथ-साथ गुरुग्राम जेल में एक साल के प्लम्बर कोर्स के लिए 25, वेल्डिंग कोर्स के लिए 25 व कम्प्यूटर एप्लिकेशन कोर्स के लिए 25 पंजीकरण हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा द्वारा जेल अधीक्षक नरेश गोयल को निर्देश भी दिए गए कि बंदियों द्वारा बनाए जा रहे लकड़ी के सामान की कैटलॉग भी प्रकाशित करवाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका प्रचार किया जा सके।
August 30, 2025

बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया 413 करोड़ रुपये का अनुदान- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया 413 करोड़ रुपये का अनुदान- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हमें गौमाता के प्रति सम्मान के तहत आगे आकर गौशालाओं की मदद करनी चाहिए- मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं में रखे जाने वाले बेसहारा गौवंश के लिए वर्ष 2014 से लेकर अब तक प्रदेशभर में 413 करोड़ रुपये की राशि का अनुदान गौशालाओं को प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत आज श्री विज ने रामबाग गऊशाला समिति, अम्बाला छावनी को 20 लाख 77 हजार रुपये व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3 लाख 11 हजार रुपये की राशि के चैक गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को प्रदान किए।  
मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों का गऊ माता के प्रति जो मन में सम्मान है, उसी सम्मान के तहत वे अपनी स्वेच्छा से आगे आकर गऊशालाओं की सहायता करें ताकि सड़क पर कोई भी आवारा पशु /गौवंश न हो। सरकार द्वारा समय-समय पर गऊशालाओं के संचालन के लिए सहयोग देने का काम किया जाता है, लेकिन इस कार्य में आमजन का सहयोग भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढोतरी की गई है तथा नई गऊशालाएं भी खोलने का काम भी किया है, जिसका उद्देश्य है कि कोई भी गौवंश आवारा सड़क पर न घूमे। उन्होंने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए किए जा रहे कार्यो की भी सराहना की और कहा कि प्रतिनिधि इस प्रकार के कार्य को इसी सेवाभाव के साथ करते रहें, जिसके लिए उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब लोग आगे आकर गऊशालाओं का सहयोग करेंगे तो गऊशालाएं सक्षम बनेंगी और कोई भी बेसहारा गौवंश सड़क पर नहीं होगा।

इस दौरान गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री अनिल विज व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। 

इस मौके एसडीएम विनेश कुमार, रामबाग गौशाला समिति अम्बाला छावनी से जसवंत जैन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
August 30, 2025

प्रदेश में बनाई जाएगी ‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रदेश में बनाई जाएगी हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जिला जींद में बनने वाले फायर एवं डिजास्टर ट्रेनिंग इंस्टीटयूट का जल्द किया जाएगा शिलान्यास

फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की रिन्यूअल एनओसी के लिए आवदेन करते ही ऑटोमैटिक मिलेगी

फायर गाडियों में लगे पानी के पाईप की क्षमता को एक हजार मीटर तक बढाया जाएगा

चण्डीगढ़30 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा आपदा राहत बल की दो बटालियन बनाई जाएगीजो राज्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने और लोगों की सहायता के लिए काम करेगी। इसके अलावाजिला जींद में बनने वाले फायर एवं डिजास्टर ट्रेनिंग इंस्टीटयूट का शिलान्यास जल्द किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।   

फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की रिन्यूअल एनओसी मिलने के बाद 15 दिन में अधिकारी करेंगे रैन्डम चैक

 श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की रिन्यूअल के लिए एनओसी आवदेन करते ही ऑटोमैटिक मिल जाएगी। लेकिन रिन्यूअल होने के बाद विभाग के अधिकारी 15 दिन में रैन्डम चैक करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही और समय सीमा तय की जाए। साथ ही फायर एनओसी को सीएम डैशबोर्ड के साथ जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने फायर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंडिंग एनओसी रखने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

प्रदेश में अत्याधुनिक तकनीक से लैस अग्रिशमन वाहन खरीदे जाऐंगे

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई तकनीक से लैस 101 मीटर वाली अग्रिशमन की दो गाडिया जल्द ही खरीदी जाए। साथ ही हाइड्रोलिक प्लेटफ़ॉर्म की 13 अग्रिशमन वाहनजो विभिन्न मीटर के होगें तथा 250 अग्रिशमन वाहन भी खरीदे जाऐंगेजो ब्लॉक लेवल तक होंगे। इसके अलावाफायर गाडियों में लगे पानी के पाईप की क्षमता को एक हजार मीटर तक बढाया जाए ताकि भीड़भाड वाले क्षेत्रों में आपदा के दौरान यह काम आ सके।

फायर एवं डिजास्टर ट्रेनिंग इंस्टिटयूट में एनडीआरएफ के मानदंडों के तहत होंगे कार्य

 श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला जींद में बनने वाले फायर एवं डिजास्टर ट्रेनिंग इंस्टिटयूट में एनडीआरएफ के मानदंडों के तहत कार्य होगे और भूकम्पआगबाढ़ आदि आपदा से सम्बंधित ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसके अलावाउन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में जितने भी तैराक है उनका डाटा तैयार कर एक पोर्टल बनाया जाए।

 प्रदेश में खोले जाऐंगे 59 नए फायर स्टेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में फायर स्टेशन खोलने के लिए मैपिंग करवाई गई थीजिसके तहत प्रदेश में 59 नए फायर स्टेशन खोले जाऐंगे। इसके अलावा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि 10 आधुनिक फायर फाइट रोबोट भी जल्द खरीदे जाए। इनका पायलट के तौर उपयोग किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगीमुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लरगृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रामुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ताअग्निशमन सेवाएँहरियाणा के महानिदेशक श्री शेखर विद्यार्थीराजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव श्री राहुल हुड्डा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

August 30, 2025

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 वर्ष की सजा व बीस हजार रूपये जर्माना – जींद की फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में  आरोपी को 20 वर्ष की सजा व बीस हजार रूपये जर्माना  – जींद की फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला
जींद : जींद की फास्ट ट्रैक स्पेशल POCSO कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए आरोपी सुमित तहसील असंध जिला करनाल को कड़ी सजा सुनाई है।
मामला थाना महिला जींद में दर्ज FIR संख्या 126 दिनांक 22.07.2024 से संबंधित है, जिसमें धारा 354-D, 376(2), 506 IPC व धारा 6 POCSO एक्ट, 2012 के तहत आरोपी पर अभियोग चलाया गया।

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट POCSO, जींद के माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. चंदर हस्स ने दिनांक 29.08.2025 को अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी सुमित को धारा 6 POCSO एक्ट के तहत : 20 वर्ष का कठोर कारावास व ₹20,000 का जुर्माना। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त 2 वर्ष का सरल कारावास (Simple Imprisonment) भुगतना होगा।

अदालत ने यह भी आदेश दिया कि ट्रायल के दौरान आरोपी द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को उसकी सजा में समायोजित किया जाएगा।

यह निर्णय समाज में यह संदेश देता है कि नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण या अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के कठोर प्रावधानों के तहत सख्त सजा दी जाएगी।

Friday, August 29, 2025

August 29, 2025

पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, कूद कर बचाई जान

पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, कूद कर बचाई जान

पुलिस ने दर्ज किया ट्रक चालक के खिलाफ जान लेने की कोशिश का मामला

नाका पर लाखनमाजरा पुलिस ने रोकने की कोशिश तो वे भी बचे बाल-बाल 
जींद : जुलाना के निकट जींद-रोहतक नेशनल हाइवे पर रात को ट्रक चालक ने ईवीआर कर्मियों को रांैदने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने साइड में कूद कर अपनी जान बचाई। लाखन माजरा नाके पर तैनात पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बच गए। जुलाना थाना पुलिस ने ईवीआर इंचार्ज की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ जान लेने की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना ईवीआर इंचार्ज मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती देर रात वह ईवीआर स्टाफ के साथ जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर डयूटीरत था। सूचना के आधार उन्होंने तेजरफ्तार ट्रक को रूकवाने की कोशिश की। चालक ने रोकने की बजाय ट्रक की स्पीड बढ़ा दिया और ईवीआर कर्मियों पर चढाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने साइड में कूद कर अपनी जान बचाई। जिस पर आरोपित ट्रक को लाखन माजरा की तरफ ले गया। सूचना के आधार पर नाके पर लाखन माजरा पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। चालक ने वहां पर पुलिसकर्मियो पर ट्रक चढाने की कोशिश की। वहां पर भी पुलिसकर्मियो ने साइड मे कूद कर अपनी जान बचाई। नंबरों के आधार पर आरोपित ट्रक चालक की पहचान गांव बुटाना निवासी नरेंद्र के रूप में हुई। जुलाना थाना पुलिस ने ईवीआर इंचार्ज मनोज की शिकायत पर ट्रक चालक नरेंद्र के खिलाफ जान लेने की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि आरोपित ट्रक चालक ने पुलिस कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की थी। जिसमे कर्मी बाल-बाल बच गए। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
August 29, 2025

खेल नीति की बदौलत प्रदेश के युवा खेलों में छू रहे नई बुलंदियां : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

खेल नीति की बदौलत प्रदेश के युवा खेलों में छू रहे नई बुलंदियां : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश के युवा खेलों के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बात नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पलवल जिले के गांव मुनिरगढ़ी के युवा निशानेबाज़ श्री कपिल बैसला द्वारा की गई मुलाकात के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने श्री कपिल बैसला को स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि कजाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (जूनियर पुरुष वर्ग) में कपिल बैसला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में 243.0 अंकों के स्कोर के साथ भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके अलावा उन्होंने एक और मुकाबले में रजत पदक भी अपने नाम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल श्री कपिल बैसला और उनके गांव मुनिरगढ़ी के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का मान बढ़ाने वाली है। उन्होंने श्री बैसला के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री कपिल बैसला के कोच श्री विकास डागर, अभिभावक और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
August 29, 2025

जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, श्री भामाशाह और श्री देवी लाल गहलोत की प्रतिमाओं का किया अनावरण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का युवाओं से आह्वान, शिक्षा को जीवन का मुख्य आधार बनाएं

शिक्षा ही सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त साधन – मुख्यमंत्री

जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, श्री भामाशाह और श्री देवी लाल गहलोत की प्रतिमाओं का किया अनावरण
चंडीगढ़ -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने पूर्वजों की गौरवशाली परंपराओं को संजोते हुए शिक्षा को अपने जीवन का मुख्य आधार बनाएं। केवल शिक्षा ही वह सशक्त साधन है, जिसके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। शिक्षा से ही नई सोच, आत्मविश्वास और प्रगति के अवसर प्राप्त होते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाएं, ताकि राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को राजस्थान के जोधपुर में श्री सुमेर शिक्षण संस्थान के 128वें स्थापना समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 800 लोगों को सम्मानित किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सोनी देवी गहलोत पैवेलियन एवं ग्राउंड तथा श्री भामाशाह जी और समाज सेवी श्री देवी लाल गहलोत जी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उनकी प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को उनके कार्यों, सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देती रहेंगी।
श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षण संस्थान के प्रबंधकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि समाज सेवकों ने 128 साल पहले इस संस्थान की नींव रखी थी। यह हमारे आजादी के आंदोलन का तो साक्षी है ही, आजादी के बाद भारत के विकास में योगदान करने वाली संस्थाओं में से भी एक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वे मुख्यमंत्री के नाते नहीं, बल्कि समाज का सदस्य, आपका भाई और बेटे के नाते आया हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता ने हमारी सरकार को तीसरी बार जनसेवा का ऐतिहासिक अवसर दिया है। यह जनसमर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में हरियाणा की भूमिका को देखते हुए मिला है। यह जन-समर्थन राष्ट्रवाद, सुशासन, अंत्योदय दर्शन और सबका साथ-सबका विकास की भावना के प्रति मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश विकसित भारत बनने की तरफ तेजी से बढ रहा है। चाहे बुनियादी ढांचे का विकास हो, किसानों की आय बढ़ाने की बात हो, महिलाओं सशक्तिकरण की बात हो या युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना हो, हर क्षेत्र में देश ने तेजी से प्रगति की है। डिफेंस कॉरिडोर से लेकर फ्रेट कॉरिडोर तक, भारतमाला से सागरमाला तक, रोडवेज, रेलवे और एयरवेज कनेक्टिविटी का जाल पूरे देश में फैलाने के लिए केंद्र सरकार मिशन मोड पर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि माली संस्थान जोधपुर पिछले 128 वर्षों से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दे रहा है। समाज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, रोजगार, छात्रावास और निःशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाएं देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज का गौरवशाली इतिहास संघर्ष, त्याग और सेवा से भरा रहा है, जिसने देश को वीर योद्धा, विद्वान, कलाकार और खिलाड़ी दिए हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, जगदेव प्रसाद कुशवाहा, मेजर ध्यानचंद और नेकचंद सैनी जैसी महान विभूतियों ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, खेल और कला के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। यह दर्शाता है कि जब समाज एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए शिक्षा और सेवा को आधार बनाता है, तो प्रगति और परिवर्तन निश्चित रूप से संभव होते हैं।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत, सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत, विधायक श्री भगवान राम सैनी, श्री भागचंद टांकड़ा, श्रीमती शोभा रानी कुशवाहा, माली संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह परिहार, श्री सुमेर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह कच्छावाह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
August 29, 2025

हिसार बाईपास के निर्माण को मुख्यमंत्री ने दी मंज़ूरी

हिसार बाईपास के निर्माण को मुख्यमंत्री ने दी  मंज़ूरी

 1900 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया बाईपास

चंडीगढ़-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार शहर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी हिसार-राजगढ़ रोड (एनएच-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (एनएच-9) को पार करते हुए हिसार- कैथल रोड (एनएच-52) तक जाने वाले हिसार बाईपास के निर्माण प्रस्ताव को दी गई है। बाईपास की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी और इसकी कुल लागत लगभग 1900 करोड़ रुपये आंकी गई है। परियोजना में भूमि अधिग्रहण पर करीब 1 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएएचआई) के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी। इस बाईपास के निर्माण से यातायात सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

August 29, 2025

भारत-अफ्रीका पांच व्यापारिक भागीदारों में शीर्ष पर - नायब सिंह सैनी

भारत-अफ्रीका पांच व्यापारिक भागीदारों में शीर्ष पर - नायब सिंह सैनी

कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढाने हेतु तकनीक और नवाचार पर दिया जा रहा बल- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल साउथ की भूमिका पर बल दे रहे हैं और विकासशील देशों की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं। आज जब पूरी दुनिया “ग्लोबल साउथ“ की ओर देख रही है इसमें सामूहिक विकास के लिए सहयोग और साझेदारी की ज़रूरत है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज नई दिल्ली के ताज पैलेस में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित 20वें इंडिया—अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव - 2025 को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल साउथ की एकता से ही वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव है। उनकी इसी सोच पर भारत और अफ्रीका मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, जो आपसी विश्वास एवं सहयोग पर आधारित है जोकि प्रौद्योगिकी और समावेशी समृद्धि से पोषित है। भारत-अफ्रीका के संबंध केवल बिजनेस से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि इन दोनों देशों का रिश्ता ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2006 में 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अब 83 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। यह वृद्धि हमारे देशों के बीच बढ़ते आर्थिक जुड़ाव और अवसरों को दर्शाती है। भारत आज अफ्रीका के शीर्ष पांच व्यापारिक भागीदारों में से एक है। इस साझेदारी में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, मूल्य शृंखला और विकास जैसे विविध आयाम शामिल है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सह-भागीदारी ऊर्जा, स्वास्थ्य, डिजिटल पब्लिक गुड्स, कौशल विकास, कृषि और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सीआईआई के सहयोग से बिजनेसमैन, नीति निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ एक साथ आकर विचार-मंथन करते हुए भविष्य की साझेदारी को नई दिशा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्क्लेव केवल बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्यम-प्रेरित सांझेदारियों का एक जीवंत मंच है। भारतीय कृषि का राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। यह रोजगार देने का प्रमुख क्षेत्र है। ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों के बावजूद भारत कृषि के कई उत्पादों के मामलों में ग्लोबल लीडर है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हो रहा है तथा किसान समृद्ध हो रहे हैं। देश के कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने, संसाधनों के प्रबंधन और बाजार की पहुंच के लिए तकनीक और नवाचार पर बल दिया जा रहा है। कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ उसे टिकाऊ, लाभदायक व्यवसाय बनाना ही हमारा मुख्य विजन है।
मुख्यमंत्री ने किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फसल बेचने के साथ-साथ खाद, बीज, ऋण और कृषि उपकरणों के लिए ’मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू किया है। किसानों को अपनी उपज को एम.एस.पी. पर बेचने और ’ई-खरीद’ पोर्टल के माध्यम से समय पर भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। जल संरक्षण और भूमिगत जल स्तर में सुधार के लिए भी अनेक कदम उठाए गए हैं। धान के स्थान पर अन्य फसलों को उगाने के लिए 8000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा धान की सीधी बिजाई करने के लिए 10 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई पहल की है। मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जा रहा है। कृषि कार्यों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढावा देना और सौर पम्पों की स्थापना अक्षय ऊर्जा की दिषा में अहम कदम है। डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सीधे किसानों को बाजार से जोड़ने हेतु 108 मंडियों को ई—नेम से जोड़ा गया है। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य जल संरक्षण और जलवायु स्मार्ट खेती के मुख्य बिन्दुओं से मेल खा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा उद्यमियों के लिए खाद्य प्रसंस्करण नीति अनुसार ईकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इनसे युवा नेतृत्व वाली उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश में युवाओं के लिए 9500 स्टार्टअप शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी 50 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने मंच के माध्यम सभी भागीदारों से कहा कि हम मिलकर काम करें और अपने अनुभवों को सांझा करें और सर्वोत्तम पद्धतियों का आदान-प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने सीआईआई द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

भारत-अफ्रीका बिजनेस कान्क्लेव में मॉरिशस गणराज्य के वाणिज्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री जॉन माइकल येन सिक युन, साउथ अफ्रीका गणराज्य के वाणिज्य उद्योग एवं प्रतिस्पर्धा मंत्री श्री पार्क्स म्फो ताओ, गिनी बिसाऊ गणराज्य के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री क्वेटा बेल्डे, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा, सीसीआई के नामित अध्यक्ष श्री आर. के मुकुंदन, हरियाणा सीसीआई के अध्यक्ष श्री अभिमन्यु सराफ सहित सभी ने अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर हरियाणा विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
August 29, 2025

प्रदेश सरकार का विजन खेलों में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारकर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना - खेल मंत्री गौरव गौतम

प्रदेश सरकार का विजन खेलों में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारकर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना - खेल मंत्री गौरव गौतम

प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध - गौरव गौतम
चण्डीगढ़- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का विजन है कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य खेल नर्सरियों की संख्या को बढ़ाकर तीन हजार करना है,ताकि प्रत्येक गांव से युवा प्रतिभाओं को खोजा जा सके।
श्री गौरव गौतम आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला करनाल के हैंडबॉल खेल नर्सरी बड़ौता में आयोजित कार्यकम में बोल रहे थे। इस अवसर पर अर्जुन अवॉर्डी बबीता फोगाट भी उपस्थित रहीं। खेल मंत्री गौरव व बबीता फोगाट ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

खेल मंत्री ने कहा कि आज हम राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहे हैं, आज के दिन हम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते है जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। आज हमारे खिलाड़ी भी यही काम कर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
 *आज बेटियां देश-विदेश में लहरा रही हरियाणा का परचम*

 खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज बेटियां भी हरियाणा प्रदेश का नाम देश व विदेश में रोशन कर हरियाणा का परचम लहरा रही है। ‘खेल मतलब हरियाणा और हरियाणा मतलब खेल’ प्रदेश सरकार इसी विजन को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने व प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके तहत खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार व ग्रुप ए से डी तक की नौकरियां दी जाती हैं।
August 29, 2025

प्रदेश सरकार के प्रयास से सरकारी स्कूलों के नतीजे हैं सुधरे; शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

प्रदेश सरकार के प्रयास से सरकारी स्कूलों के नतीजे हैं सुधरेशिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

 जन समस्याओं का मौके पर समाधान करना राज्य सरकार की है प्राथमिकता

चंडीगढ़- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पानीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जन सुनवाई में आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया।

मंत्री ने कहा कि हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसी के लिए हर सप्ताह विभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। मंत्री श्री ढांडा ने कहा कि सरकार का मकसद जनता को राहत देना और शासन-प्रशासन को जनता की पहुंच तक लाना है।

जन सुनवाई के दौरान शिक्षा मंत्री ने बिजलीपानीपुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना ंऔर अधिकारियों को शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

 जनसुवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए  उन्होंनेे कहा कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। सरकारी स्कूलों में अब आधारभूत ढांचेअध्यापकों की उपलब्धता और स्मार्ट क्लासेज जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते विद्यार्थियों के परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि पहले सरकारी स्कूलों में नतीजे कमजोर होने की वजह से लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की ओर भेजने को मजबूर होते थेलेकिन अब सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर हुआ है कि कई स्थानों पर विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल छोडक़र सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। मंत्री ढांडा ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं ताकि बच्चों को बेहतर और किफायती शिक्षा मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

August 29, 2025

‘सशक्त नारी – सशक्त समाज – सशक्त हरियाणा’ की दिशा में ऐतिहासिक पहल: कृष्ण लाल पंवार

‘सशक्त नारी – सशक्त समाज – सशक्त हरियाणा’ की दिशा में ऐतिहासिक पहल: कृष्ण लाल पंवार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 25 सितम्बर को होगी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत
चंडीगढ़-- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ प्रदेश की नारी शक्ति को नई मजबूती देने वाली ठोस पहल है। यह योजना न केवल घर की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में भी एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार स्तम्भ बताए हैं जिनमें महिलाओं की अहम भागीदारी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार नित्य नई योजनाएं लागू कर रही है। प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब नारी सशक्त होगी, तभी समाज और राज्य वास्तव में सशक्त बन पाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितम्बर, 2025 को इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी और उन्हें प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह राशि महिलाओं की आर्थिक मजबूती का आधार बनेगी और परिवार की खुशहाली के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार बहन-बेटियों की खुशहाली, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रयासरत है। बेटियों और बहनों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही हमारी सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
August 29, 2025

मंत्री विपुल गोयल ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

August 29, 2025

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिला अग्रवाल समाज का शिष्टमंडल

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिला अग्रवाल समाज का शिष्टमंडल
परिचय सम्मेलन में आने का दिया न्यौता
जींद : आगामी 07 सितम्बर को जींद स्थित अग्रसेन स्कूल में आयोजित होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा का एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से फरीदाबाद में मिला और उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर परिचय सम्मेलन में आने का न्योता दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रमुख उद्योगपति संत गोपाल गुप्ता, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग, महासचिव रामधन जैन, कोषाध्यक्ष पवन बंसल, प्रेस सचिव सोनू जैन, कार्यकारी सदस्य नरेश अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने मंत्री विपुल गोयल को बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक पारदर्शी एवं सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल वैवाहिक परिचय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, विश्वास और एकता की भावना को और प्रबल करेगा। उन्होंने अवगत कराया कि अब तक सैकड़ों पंजीकरण हो चुके हैं और संस्था का लक्ष्य है कि हजार से अधिक युवाओं को इस मंच से जोड़ा जाए। सम्मेलन में प्रकाशित होने वाली परिचय पुस्तिका समाज के लिए एक स्थायी दस्तावेज सिद्ध होगी।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समाज की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज सदैव शिक्षा, सेवा और संगठन में अग्रणी रहा है। इस प्रकार का आयोजन न केवल युवाओं को नई दिशा देगा बल्कि पूरे समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा। उन्होंने सम्मेलन में आने का निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय नेता संत गोपाल गुप्ता ने कहा कि जींद के अग्रवाल समाज द्वारा यह जो बड़े स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इसके लिए प्रधान राजकुमार गोयल व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है
August 29, 2025

गणपति महोत्सव में 11 फुट का लाइव पेंटिंग बना आकर्षण

पांच कलाकारों ने 90 मिनट में बनाया गणपति
जींद : रिद्धि सिद्धि क्लब द्वारा आयोजित पाँचवें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन कला और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी के पांच कलाकारों ने इस अवसर पर दूसरी बार 11 फुट ऊँची भगवान गणपति की भव्य लाइव पेंटिंग तैयार कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चमकदार रंगों से सजी यह कृति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी रही।इस रचना को प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रदीप कुमार, नवीन मरीचि, सुमित आर्य, दीपक कौशिक और मोहित बब्बर ने सामूहिक रूप से तैयार किया। मंच पर उनकी सामूहिक कला साधना को देखकर दर्शक बार-बार तालियाँ बजाते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने किया। उन्होंने कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि जींद नगर के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रतिभा से सामाजिक आयोजनों को नई ऊँचाई दे रहे हैं।
भजन संध्या में अमृतसर से आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक मणि लाडला ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस दौरान चित्रकारों ने मंच पर ही मणि लाडला का लाइव चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया, जिसे देखकर पंडाल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम संयोजक दीपक कौशिक ने कहा यह इस पेंटिंग का दूसरा संस्करण है और हमें खुशी है कि कलाकारों ने फिर से अपनी प्रतिभा से भगवान गणपति का भव्य स्वरूप पेश किया। रिद्धि सिद्धि क्लब द्वारा आयोजित पांचवे गणपति महोत्सव में जनता की उपस्थिति और उत्साह देख कर यह स्पष्ट होता है कि इस आयोजन ने नगर में कला और भक्ति के बीच अनूठा संगम स्थापित किया है।”
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राजन चिल्लाना, नीरज मिगलानी, एडवोकेट सुभाष अनेजा सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देर रात तक दर्शक गणपति महोत्सव की कला और भक्ति से ओतप्रोत इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लेते रहे।