Breaking

Sunday, December 14, 2025

December 14, 2025

चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था, हार का ठीकरा फोड़ कांग्रेस खीझ मिटा रही है : प्रो. रामबिलास शर्मा

चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था, हार का ठीकरा फोड़ कांग्रेस खीझ मिटा रही है : प्रो. रामबिलास शर्मा
महेंद्रगढ़ : हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उस पर हार का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी अपनी खीझ मिटाने का काम कर रही है। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।
प्रो. शर्मा ने प्रेस के नाम जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में लगातार घट रहे अपने जनाधार से हताश होकर इस तरह के आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई, जिसमें लोगों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह वोट चोरी जैसे निराधार आरोप लगा रही है। जनता कांग्रेस के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर रही है। प्रो. शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा वोट चुराती तो हरियाणा में कांग्रेस को इतनी सीटें कैसे मिलतीं।
उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस को यह स्वीकार करना चाहिए कि अपने लंबे शासनकाल में उसने देश को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और अनेक समस्याएं दीं, जिसके कारण जनता उससे नाराज है।
प्रो. शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा केंद्र और प्रदेश में लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता भाजपा की नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है और चुनावों में जीत दिला रही है।
December 14, 2025

जींद पुलिस कि बङी कार्यवाही , 25 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार ।

जींद पुलिस कि बङी कार्यवाही  ।
 
25 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार ।
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में  अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन हॉटस्पोट डोमिनेशन के तहत चौकी मण्डी उचाना ने 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है । 
चौकी मण्डी उचाना के इचांर्ज स.उप.निरीक्षक अनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना उचाना में मुकदमा न. 314 दिनांक 30.08.1997, धारा 188, 332, 333, 353, 409, 506, 427 आईपीसी में  वांछित आरोपी मिथा वासी उचाना खुर्द को माननीय अदालत जीन्द द्वारा वर्ष 2001 में आरोपी को 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी । सजा के उपरांत आरोपी माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ से जमानत प्राप्त कर अपने गांव उचाना खुर्द से फरार हो गया । तथा फरारी के दौरान आरोपी ने अपना नाम बदलकर ‘कर्मबीर’ रख लिया तथा विभिन्न स्थानों पर संस्कृत, रामायण, महाभारत एवं वेदों के प्रचार-प्रसार की आड़ में अपनी पहचान छुपाकर जीवन व्यतीत कर रहा था । माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के पश्चात आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान चौकी मण्डी उचाना पुलिस ने तकनीकि  सूचना के आधार पर आरोपी मिथा वासी उचाना को गांव चनालहेड़ी (कुरुक्षेत्र) से आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया । आरोपी मिथा वासी उचाना को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है  ।
एसपी जींद का संदेश-

“अपराध चाहे जितना पुराना हो जाए, कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी हमेशा के लिए बच नहीं सकता। समय लग सकता है, लेकिन न्याय तक पहुँच अवश्य होती है। 25 वर्षों से फरार आरोपी की गिरफ्तारी जींद पुलिस की निरंतर मेहनत, सतर्कता और मजबूत संकल्प का परिणाम है।”
December 14, 2025

जींद पुलिस कि बङी कार्यवाही , 25 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार ।

जींद पुलिस कि बङी कार्यवाही  ।
 
25 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार ।
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में  अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन हॉटस्पोट डोमिनेशन के तहत चौकी मण्डी उचाना ने 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है । 
चौकी मण्डी उचाना के इचांर्ज स.उप.निरीक्षक अनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना उचाना में मुकदमा न. 314 दिनांक 30.08.1997, धारा 188, 332, 333, 353, 409, 506, 427 आईपीसी में  वांछित आरोपी मिथा वासी उचाना खुर्द को माननीय अदालत जीन्द द्वारा वर्ष 2001 में आरोपी को 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी । सजा के उपरांत आरोपी माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ से जमानत प्राप्त कर अपने गांव उचाना खुर्द से फरार हो गया । तथा फरारी के दौरान आरोपी ने अपना नाम बदलकर ‘कर्मबीर’ रख लिया तथा विभिन्न स्थानों पर संस्कृत, रामायण, महाभारत एवं वेदों के प्रचार-प्रसार की आड़ में अपनी पहचान छुपाकर जीवन व्यतीत कर रहा था । माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के पश्चात आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान चौकी मण्डी उचाना पुलिस ने तकनीकि  सूचना के आधार पर आरोपी मिथा वासी उचाना को गांव चनालहेड़ी (कुरुक्षेत्र) से आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया । आरोपी मिथा वासी उचाना को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है  ।
एसपी जींद का संदेश-

“अपराध चाहे जितना पुराना हो जाए, कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी हमेशा के लिए बच नहीं सकता। समय लग सकता है, लेकिन न्याय तक पहुँच अवश्य होती है। 25 वर्षों से फरार आरोपी की गिरफ्तारी जींद पुलिस की निरंतर मेहनत, सतर्कता और मजबूत संकल्प का परिणाम है।”
December 14, 2025

नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ, व्यापारी की दुकान पर चलाई गोली, व्यापारी व ग्राहक बाल-बाल बचे

नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ
व्यापारी की दुकान पर चलाई गोली, व्यापारी व ग्राहक बाल-बाल बचे
जींद : नरवाना में रविवार को जैन गारमेंट्स मालिक से बाइक सवार ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पर्ची फैंक कर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश द्वारा लिखी गई पर्ची में लिखा था कि तीन दिन में 50 लाख नही दिए तो छाती में गोली मार देंगे। जाते समय बदमाश दुकान पर गोली भी चला गया। जिसके बाद दुकान का शीशा टूट गया ग्राहक व व्यपारी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर मंत्री कृष्ण बेदी तथा नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
नरवाना निवासी व्यपारी नरेश जैन दुकान पर बैठे थे। तभी एक बदमाश बाइक पर आया और खुद पर्ची देकर 50 लाख की चौथ मांगी। चौथ राशि नही दी तो तीन दिन में जान से मार देने की धमकी दी। इससे पहले भी व्यपारी नरेश जैन से फिरौती मांगी गई थी। गोली चलाने के बाद बदमाश डा. सिंगला वाली गली की तरफ  से मॉडल टाउन की तरफ  भाग गया। घटना सीसी टीवी में कैद हो गई है। बदामयश शनिवार रात से रेकी कर रहा था। वारदात की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,  पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली ओर व्यपारी को आश्वासन दिया कि उसे घबराने की जरूरत नही है। बदमाश को जल्द गिरफ्तार लर लिया जाएगा ।
एसएचओ आत्मा राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद है। जल्द ही आरोपित सलाखों के पीछे होंगे।
December 14, 2025

कोहरे, धुंध में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन कर अपने व दूसरों के जीवन को बनाए सुगम एवं सुरक्षित : एसपी कुलदीप सिंह

कोहरे, धुंध में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन कर अपने व दूसरों के जीवन को बनाए सुगम एवं सुरक्षित : एसपी कुलदीप सिंह 

कोहरे में सावधानी ही सुरक्षा, सड़क हादसों से बचने के लिए जींद पुलिस अलर्ट
जींद : जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सर्दी के मौसम को मध्यनजर रखते हुए कोहरे व धुंध के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और थाना प्रबंधक ट्रैफिक को अपने-अपने क्षेत्रों में सावधानी के साथ वाहन चालकों को ट्रैफिक के नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में सुरक्षित यातयात के प्रति सावधानी बरतनी जरूरी है। सुबह और रात में कोहरे के दौरान वाहन चालकों को अधिक सावधानी के साथ ट्रैफिक के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रख कर वाहन चलाने की आवश्यकता है ताकि नागरिक सुरक्षित सफर कर सके और सड़क पर कोई दुर्घटना न हो। नागरिको को धुंध के मौसम में कम दृश्यता के कारण किसी प्रकार का कोई नुक़सान व दुर्घटना ना होने पाए। इसके लिए जिला ट्रैफिक पुलिस छोटे-बड़े, निजी और कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का भी लगातार काम कर रही है। एसपी कुलदीप सिंह ने वाहन चालकों को धुंध के मौसम में वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने के सुझाव दिए हैं।
1. अपने जाने की जगह निर्धारित करने से पहले जाने वाले रास्ते की योजना बनाएं और समय से  निकले।
2. अपने वाहन को अच्छी स्थिति में रखें। सुनिश्चित करें कि सब कुछ सही तरह काम कर रहे हैं। विशेष रूप से रो, ब्रेक, विंडस्क्रीन वाइपर, लाइट आदि।
3. अपने सामने और साइड में  चलने वाले के वाहनों से उचित दूरी बनाएं रखें।
4. यदि धुंध में दृश्यता 100 मीटर या कम से कम रह जाती है, तो लाइट जला कर रखें। अपने  वाहन की गति सीमा कम रखें, स्पीडोमीटर देखें।
5. अधिक धुंध, कोहरा पडऩे के दौरान सड़क पर फिसलन हो सकती है। इस  प्रकार की सड़क पर सावधनी से वाहन चलाएं।
6. किसी अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश न करें।
7. व्यस्त सड़कों के किनारे गाड़ी पार्क ना करें। यदि धुंध बहुत अधिक है तो यात्रा करने से बचें  तथा धुंध कम होने का इंतजार करना ही सबसे अच्छा है। 
8. अपनी लेन में ड्राइव करें और धैर्य रखें।
9. अपने वाहन पर फॉग लाइट अवश्य लगवाएं।
10. अपने वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं।
11. कभी भी शराब पीकर वाहन ना चलाएं।
December 14, 2025

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
जींद : नरवाना में दिनदहाड़े व्यापारी पर हुई फायरिंग व फिरौती की वारदात को लेकर अग्रवाल समाज के प्रधान एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से मांग की है कि इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जिले के व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है और वे पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
December 14, 2025

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का आरोप, देवीलाल चौक अंडरपास के दोनो तरफ बिना बैरियर लगाए पैदल यात्री भारी परेशान

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का आरोप, देवीलाल चौक अंडरपास के दोनो तरफ बिना बैरियर लगाए पैदल यात्री भारी परेशान, जब अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो फिर किसकी इंतजार कर रहा है रेलवे विभाग
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने आरोप लगाया है कि देवीलाल चौक के पास बनाए गए छोटे अंडरपास के दोनो तरफ अभी तक बैरियर न लगने से पैदल यात्री परेशान हो कर रह गए है। गोयल का कहना है कि जब इस छोटे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो फिर रेलवे विभाग बैरियर लगाने में किसकी इंतजार कर रहा है। रेलवे विभाग की ढील से हर रोज सैकड़ों पैदल यात्री परेशान हो रहे है। रेलवे विभाग को इन पैदल यात्रियों की परेशानी को समझना चाहिए और जल्द से जल्द अंडरपास के दोनो तरफ बैरियर लगाने चाहिए।
गोयल का कहना है कि यह अंडरपास केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए बनाया गया था लेकिन बड़े वाहनों के प्रवेश से इसकी उपयोगिता और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि अंडरपास के दोनों सिरों पर मजबूत और स्थाई लोहे के बैरियर लगाए जाएं ताकि केवल निर्धारित लोग ही इस मार्ग का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए रेलवे विभाग को बिना किसी देरी के आवश्यक सुधार कार्य कराते हुए बैरियर लगाने चाहिए। पैदल यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित रास्ता देना रेलवे विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, तो फिर अवरोधक लगाने में रेलवे विभाग किस बात का इंतजार कर रहा है। रेलवे की इस ढिलाई से आम लोग परेशान हैं और हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग की।
December 14, 2025

किसान नेता रवि आजाद ने माँगी CBI जाँच और नार्को टेस्ट, बोले: "सत्य सामने आना चाहिए"

किसान नेता रवि आजाद ने माँगी CBI जाँच और नार्को टेस्ट, बोले: "सत्य सामने आना चाहिए"
भिवानी -किसान नेता रवि आजाद ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों के संदर्भ में एक साहसिक कदम उठाते हुए तत्काल और निष्पक्ष जाँच की माँग की है। उन्होंने आरोपों को 'फर्जी और निराधार' बताते हुए घोषणा की है कि सत्य को सामने लाने के लिए वह हर जाँच के लिए तैयार हैं।
*मुख्य माँगें और घोषणाएँ:*

नार्को टेस्ट की अनिवार्यता: रवि आजाद ने जाँच की पारदर्शिता और सच्चाई सुनिश्चित करने के लिए उनका (रवि आजाद का) और पीड़ित पक्ष का नार्को टेस्ट कराए जाने की माँग की है।
CBI जाँच की माँग: मामले की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने माँग की है कि इस पूरे प्रकरण की जाँच केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) को तुरंत सौंपी जाए।
*गिरफ्तारी पर भूख हड़ताल का ऐलान: रवि*

आजाद ने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें इस 'फर्जी मामले' में गिरफ्तार किया जाता है, तो वह न्याय मिलने तक जेल में और हिरासत में भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे।
जनता से अपील: न्याय की लड़ाई में एकजुटता प्रदर्शित करने और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करने हेतु 15 दिसंबर को सतगामा कन्नी के गोपालवास चबूतरे पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया है। रवि आजाद ने सभी समर्थकों और न्यायप्रिय जनता से महापंचायत में पहुँचने की अपील की है।
रवि आजाद ने कहा: "मेरे ऊपर लगे आरोपों में सच सामने आना चाहिए। इस गंभीर आरोप की निष्पक्ष जाँच के लिए मैं और पीड़ित पक्ष का नार्को टेस्ट आवश्यक है। हम इस मामले की तुरंत CBI जाँच की माँग करते हैं। न्याय सुनिश्चित हो!"

जारीकर्ता -  रवि आजाद

Saturday, December 13, 2025

December 13, 2025

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चमका सीआरएसयू बॉक्सिंग में पूजा ने दिलाया ब्रॉज मेडल

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चमका सीआरएसयू 
बॉक्सिंग में पूजा ने दिलाया ब्रॉज मेडल
जींद : राजस्थान के भरतपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 (पाचवें एडिशन) में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भरतपुर राजस्थान में आयोजित की गई। कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की 29 सदस्यीय खिलाड़ी टीम ने कुश्ती, फेंसिंग, आर्चरी, बॉक्सिंग, रग्बी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया। सीआरएसयू की बॉक्सर कुमारी पूजा ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉज मेडल सुनिश्चित किया। बॉक्सिंग स्पर्धाएं एक से पांच दिसंबर 2025 तक भरतपुर में संपन्न हुईं। पूजा के कौशल, समर्पण और निरंतर मेहनत ने उन्हें इस सम्मानजनक उपलब्धि तक पहुंचाया। जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। पांच सालों से लगातार हरियाणा में तीसरे स्थान पर सीआरएसयू विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डा. नरेश देशवाल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से आयोजित सभी पांच खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स संस्करणों में सीआरएसयू जींद ने हरियाणा की विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों में अपना लगातार तीसरा स्थान बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि यह निरंतरता विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति, खिलाडिय़ों के अनुशासन और प्रशिक्षण तंत्र की गुणवत्ता का प्रतीक है। डा. नरेश देशवाल ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2022 में सीआरएसयू ने देशभर में मेडल टैली के आधार पर 14वां स्थान प्राप्त किया। जो विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने पूजा को मिठाई खिला कर उनका सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीआरएसयू के खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निश्चित ही नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
December 13, 2025

जेसीआई का मोक्ष वाहिनी समर्पण कार्यक्रम कल, इस मौके पर भजन संध्या का भी होगा आयोजन

जेसीआई का मोक्ष वाहिनी समर्पण कार्यक्रम कल, इस मौके पर भजन संध्या का भी होगा आयोजन
जींद : जेसीआई जींद एवं जेसीआई जींद इण्डस के संयुक्त तत्वावधान में जींद वासियों के लिए एक मोक्ष वाहिनी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मोक्ष वाहिनी का समर्पण समारोह 14 दिसंबर रविवार को सायं 4 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में आयोजित होगा। इस अवसर पर एक भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें मुख्य भजन गायक के रूप में प्रसिद्ध भजन गायक श्री दिनेश पथिक अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के शहर में निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे है। इसी कड़ी में आज अग्रवाल समाज के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल को भी कार्यक्रम का न्योता दिया गया।
जेसीआई जींद के अध्यक्ष नवीन गोस्वामी व कोषाध्यक्ष आशु सिंगला ने बताया कि यह पहल समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढढा मुख्य अतिथि होंगे वही साथ ही एचपीएससी सदस्य आनन्द शर्मा, नगर परिषद की चैयरमेन अनुराधा सैनी, जेसीआई इंडिया के मंडल अध्यक्ष अमित गोड़ विशिष्ट अतिथि होंगे।
December 13, 2025

*सैनी सभा अर्बन एस्टेट जींद का चुनाव कैन्सल*

*सैनी सभा अर्बन एस्टेट जींद का चुनाव कैन्सल*

*अब नहीं होगा 14 दिसम्बर 2025 को चुनाव*
जींद : सैनी सभा अर्बन एस्टेट जींद की कार्यकारिणी ने 14 दिसम्बर 2025 के लिए चुनाव की घोषणा कर दी थी जो की सरकार के नियमानुसार वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो जाने के कारण जिला रजिस्टर फॉर्म एवं समितियां जींद के द्वारा एक आर्डर पास करके इस चुनाव को कैंसिल कर दिया है। 
दिनेश सैनी ने एक अपनी दरखास्त सैनी सभा अर्बन स्टेट जींद का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद एडमिनिस्ट्रेटर लगाने के लिए दिनांक 14 /10/ 2025 को जिला रजिस्टर कार्यालय में फार्म एवं समितियां में जमा करवाई थी जिसके तहत चल शाम को सुनवाई की गई और जिला रजिस्टर महोदय ने वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा बताई गई बातों को निराधार मानकर आवेदन करता दिनेश सैनी के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णय लिया जिसके तहत अब 12 दिसंबर 2025 को होने वाला चुनाव रद्द कर दिया गया है तथा आगामी 3 महीने के लिए एक्शन पंचायती राज जींद को एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है। शिकायतकर्ता दिनेश ने अपनी शिकायत में लिखा था कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2024 को लगभग 1 साल 1 महीना और 28 दिन पहले ही समाप्त हो चुका है परंतु वर्तमान कार्यकालिनी इस पर चुनाव नहीं करवा रही थी। जिला रजिस्टर द्वारा दोनों पक्षों की हियरिंग सुनकर यह निर्णय लिया गया है। अब आगामी तीन माह के लिए एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त कर दिया गया है जो की सभा के दिन प्रतिदिन के कार्यों को संचालित करेगा तथा शिकायतकर्ता दिनेश सैनी ने बताया कि जो आजीवन सदस्य वर्ष 2018 में बनाए गए थे । पिछली दो योजनाओं के तहत भी उनको पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया जिस बात को लेकर सभी आजीवन सदस्यों में रोष था तथा गलत तथ्य प्रस्तुत करके आजीवन सदस्यता शुल्क 2100 से 21000 कर जाने पर भी आपत्ति दी थी। इस बात को लेकर सम्पूर्ण सैनी समाज मे भारी रोष है ओर आजीवन लाइफ मेम्बर्शिप फीस 2100/- रुपए दोबारा करवाने बारे शिकायतकर्ता दिनेश सैनी आसवासन दिलाया।
December 13, 2025

इंडिगो की फ्लाइट हुई कैंसल… पिता बन गए हीरो !

इंडिगो की फ्लाइट हुई कैंसल… पिता बन गए हीरो ! 
चंडीगढ़ : रातभर 800 किमी दौड़ाई कार, बेटे को पहुंचाया इंदौर. असल में कुछ दिनों से इंडिगो की उड़ाने रद्द हो रही हैं। जिसकी वजह से देशभर में हाहाकार मचा हुई है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को पेरशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं हरियाणा के रोहतक के एक परिवार को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उसके बाद पिता ने कार से बेटे को इंदौर पहुंचाया। 
बता दें कि रोहतक के मायना गांव की पंघाल परिवार को भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने की वजह से परेशानी उठानी पड़ी। पेशे से वकील राजनारायण पंघाल ने एक ही रात में 800 किमी का सफर तय किया, ताकि उनके बेटे का इंदौर में पेपर दे पाए। राजनारायण के बेटे के प्री बोर्ड एग्जाम थे। राजनारायण ने बताया कि उनके 17 साल का बेटा आशीष इंदोर में 12वीं में पढ़ता है। वह छुट्टी पर घर आया था। उनका बेटा शूटिंग का खिलाड़ी भी है और 8 दिसंबर को उसका एग्जाम था। ऐसे में वह छह दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि इंदौर की फ्लाइट कैंसल हो गई है. फिर उन्होंने सोचा कि अब तो बेटा इंदौर पहुंच नहीं पाएगी और उसके जो अवार्ड मिलना था वो भी नहीं मिल पाएगा। उसके बाद राजनारायण ने तय किया कि बेटे को किसी भी तरह इंदौर पहुंचाना है। उन्होंने कार से इंदौर का सफर करने का फैसला लिया. दिल्ली से इंदौर का फासला करीब 800 किमी था। उन्होंने सारी रात कार चलाई और फिर अगली सुबह समय पर इंदौर पहुंचे।
#IndiGoCrisis #FlightCancelled #Indore

Friday, December 12, 2025

December 12, 2025

एसआईआर के लिए सरकार को अध्यापकों के अलावा और भी विकल्प ढूंढ कर बीएलओ की ड्यूटी लगानी चाहिए : चौधरी अभय सिंह चौटाला

एसआईआर के लिए सरकार को अध्यापकों के अलावा और भी विकल्प ढूंढ कर बीएलओ की ड्यूटी लगानी चाहिए: चौधरी अभय सिंह चौटाला

इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं

साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है
चंडीगढ़ : बीजेपी सरकार द्वारा एसआईआर के लिए सरकारी स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी लगाने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और अगर समय पर पढ़ाई में बाधा आएगी तो इससे उन बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी। सरकार द्वारा मतदाता सूची के परीक्षण से लेकर नए मत बनाने और संशोधन के कार्य व चुनाव में मतदान करवाने का काम अध्यापकों को बीएलओ बना कर सौंपा गया है। इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं। एसआईआर की प्रक्रिया बहुत लंबी है और ऐसे में स्कूलों से अध्यापकों की गैरमौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई पर बेहद गलत असर पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि अध्यापकों के अलावा भी अन्य विभागों में जहां सरकारी कर्मचारियों की तादाद ज्यादा है उनके सरकारी कर्मचारियों को इसका जिम्मा दिया जाना चाहिए। खासकर जिन स्कूलों में अध्यापकों की संख्या 2 या 3 है उन अध्यापकों की जगह कोई और विकल्प ढूंढना चाहिए ताकि उन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की शिक्षा पर कोई बुरा असर न पड़े। आज के दिन हालात यह हैं कि ज्यादातर स्कूल बिना अध्यापकों के खाली पड़े हैं और उन बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। बीजेपी सरकार बिना कोई योजना के काम कर रही है। बीजेपी की इस दोषपूर्ण कार्यशैली के कारण ही पूरे प्रदेश का बुरा हाल हो गया है। साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है।
December 12, 2025

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के प्रेयर मीट पर काफी इमोशनल बातें कहीं

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के प्रेयर मीट पर काफी इमोशनल बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'जिस शख्स के साथ मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया। वही मेरे जीवनसाथी बन गए।'
हेमा मालिनी ने कहा, 'हमारा प्यार सच्चा था, हममें किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत थी और हम दोनों ने शादी की। वो मेरे लिए एक बहुत ही समर्पित जीवनसाथी बने। वो मेरे लिए एक प्रेरणादायक मजबूत स्तंभ बनकर हर क्षण, हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे।'
'अब वो बस यादें बनकर रह जाएंगी। मेरे लिए तो मैं धरमजी को मैं हमेशा मिस करूंगी। उनकी ताकत, उनका सपोर्ट, उनका बेयर हग (गले लगना) मैं मिस करूंगी। और मैं सीख रही हूं, इस दुनिया से निपटने की। ये बहुत मुश्किल है लेकिन हमें इस लाइफ से गुजरना ही होगा।'
'मेरे बच्चे, मेरी दोनों बेटियां हमेशा पूछती थीं कि हम कब उनसे मिलने जाएंगे मम्मा...तो ये बहुत बड़ा सवाल है, जो ये पूछती थीं...इस कदर हम उनसे प्यार करते थे। और हम वाकई नहीं जानते कि इसे कैसे एक्सप्रेस करें इस समय। मैं और अधिक बात नहीं करना चाहती।'