November 13, 2026
*युवा शोधार्थियों का जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समागम*
*युवा शोधार्थियों का जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समागम*
जींद : राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (IRADA) द्वारा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से जीन्द जिले में 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में आयोजन किया गया। DPC पुष्पा मोर जी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में नवाचार के नए विचारों के साथ 42 टीमों ने उत्कृष्ट भागीदारी की। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जुलाई एवं अगस्त माह में पंजीकरण हुए थे। जिला समन्वयक तथा जिला एकेडमिक ने जुलाई माह से ही कार्यक्रम संबंधित सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से गाइड शिक्षकों एवं छात्रों तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया।
बच्चों ने "सततता के लिए विज्ञान में नवाचार" विषय के अंतर्गत अपने शोध-आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
बिजेंद्र सिंह प्राचार्य, पवन मालिक प्रवक्ता , संजय कुमार विज्ञान अध्यापक व श्रीमती सरोज बाला मौलिक मुख्याध्यापिका
ने निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई।
चयनित टीमें 27-28 नवंबर 2026 को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में APC रणबीर ढिल्लो तथा स्कूल प्राचार्या सुनीता सांगवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला समन्वयक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा शोधार्थियों के लिए आरंभिक चरण की भूमिका निभाने वाला सिद्ध होगा। जिला शैक्षिक समन्वयक आशीष गर्ग ने राज्य सत्तर पर भाग लेने वाली 6 टीमों को अपने प्रोजेक्ट में और अधिक सुधार लेने के बारे में मार्गदर्शन दिया ।