Breaking

Thursday, May 14, 2020

रेवाड़ी हर 6 दिन में एक बच्चा होता है गायब

(विनय)रेवाड़ी - आरटीआई (RTI) में खुलासा हुआ कि रेवाड़ी (Rewari) के पॉश इलाका मॉडल टाउन से लेकर ओद्योगिक नगरी धारूहेड़ा से वर्ष 2013 से फरवरी 2020 के बीच कई बच्चे गायब हो गए। पुलिस एफआईआर तक सीमित है 40 मामले अब भी अनट्रेस है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 से फरवरी 2020 तक जिले के 12 थानों में 441 मामले 18 साल से कम उम्र के बच्चों के गायब होने के दर्ज हुए। औसतन हर छठें दिन एक बच्चा लापता हुआ है। लापता हुए बच्चों की तलाश में पुलिस ने शुरूआत में तो काफी भागदौड़ की और कुछ को इसी भागदौड़ में बरामद भी कर लिया, लेकिन पुलिस की भागदौड़ में कमी आने के बाद कुछ ऐसे भी बच्चें को जो आज भी अपनों से दूर ही है और उनके परिवार के लोगों की आस आज भी उनके लौटने के साथ है।

जरुर पढ़े-प्रदेश के सरकारी कर्मचारियो के लिए अच्छी खबर, अब 30 जून तक बिना OPD पर्ची के हो सकेगे दवाइयों के बिल पास #haryana bulletin news

वर्ष 2013 से फरवरी 2020 तक 18 से कम उम्र के गायब हुए बच्चे थाना मामले 

धारूहेड़ा                    85 
सेक्टर-6                     08 
मॉडल टाउन               27 
सिटी                          81 
कसौला                      29 
कोसली                      29 
कोसली                      44 
रोहड़ाई                      15 
जाटूसाना                    25 
बावल                         18 
रामपुरा                       40
महिला थाना                00 
खोल                           51

साढ़े 3 सौ से अधिक सुलझाए 

नाबालिग उम्र के 441 बच्चों के गायब होने के ज्यादा तर मामले को पुलिस ने सुलझा भी लिया है। रिकार्ड के अनुसार 40 से अधिक मामले ही अनट्रेस है। अपहरण व गायब होने के ज्यादातर मामलों में आपसी रजामंदी भी देखने को मिली है। हालांकि नाबालिग होने के कारण गायब करने वाला व्यक्ति कानून के शिकंजे में भी आया। 

बच्चों का गायब होना चिंताजनक 

मामले में आरटीआई लगाकर जानकारी जुटाने वाले शहर निवासी साकेत धींगड़ा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में नाबालिग उम्र में बच्चों के गायब होने के मामले बढ़े है। यह चिंताजनक है। हालांकि पुलिस ने मामलों को सुलझाया है, लेकिन फिर भी पुलिस को ऐसे मामलों की रोकथाम को लेकर कदम उठाने चाहिए।

No comments:

Post a Comment