Breaking

Friday, July 17, 2020

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में देशभर के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों में शामिल यशेन्द्र सिंह

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में देशभर के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों में शामिल यशेन्द्र सिंह आगे कदम बढाएं, सफलता अवश्य मिलेगी:डीसी



रेवाड़ी, 17 जुलाई। हरियाणा में रेवाड़ी के उपायुक्त यशेन्द्र सिंह अपने उत्कृष्टï प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते है। प्रशासन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में उन्हें महारत हासिल है। उनकी नजर में कर्म ही सर्वाधिक प्रधान है।

देशभर के 724 जिलों में फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे 2020 में विभिन्न स्त्रोतों, प्रबुद्घ लोगों की राय और ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अपनी लोकप्रियता, सक्रियता, शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, कार्यशैली, छवि, फैसले लेने की क्षमता, जनता से संवाद व व्यवहार कुशलता जैसे मुख्य बिंदुओं पर किए गए आंकलन के आधार पर डीसी यशेन्द्र सिंह शख्सियत श्रेणी में प्रमुख स्थान मिला। फेम इंडिया द्वारा जिलाधीशों को स्टेकहोल्डर सर्वे के आधार पर 50 केटेगरी में बांटा गया और हर कटैगरी से एक प्रमुख लोकप्रिय कलेक्टर को फेम इंडिया के अंक में कटैगरी और वरियता के आधार पर प्रकाशित किया गया है।

2011 बैच के आईएएस यशेन्द्र सिंह हरियाणा में जींद के रहने वाले है। यशेन्द्र सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। उन्हें सेवा में आने पर शुरूआत में गुरूग्राम के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में पोस्टिंग मिली, वहां उन्होंने अनुकरणीय सुधार किया और पहली बार गुरूग्राम नगर में ऑर्गनाईज्ड सिटी बस सर्विस शुरू की। प्रशासनिक सुधार को उन्होंने सार्वजनिक सेवा से जोडक़र अपनी प्रतिबद्घता दिखाई।

  यशेन्द्र सिंह ने हरियाणा के रेवाड़ी में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्टï कार्य किया है, जिससे रेवाड़ी के प्रशासन को लोकप्रिय और अत्यधिक कुशल बनाया जा सका। फरवरी-2020 में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित सक्षम परीक्षा में रेवाड़ी को रैंक एक हासिल हुआ। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में हरियाणा के सार्वजनिक सेवाएं देने में अंत्योदय सरल में भी रेवाड़ी पहले नंबर पर रहा।

No comments:

Post a Comment