Breaking

Thursday, August 13, 2020

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वामी ज्ञानानंद से लिया आशीर्वाद

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वामी ज्ञानानंद से लिया आशीर्वाद

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा उनकी टीम के सदस्यों को श्रीगीता व ठाकुर जी की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संस्थानम परिसर में वृक्षारोपण किया तथा कृष्ण कृपा गौशाला में गौपूजन करने के साथ लड्डू भगवान की पूजा भी की।

कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद पूर्व मुख्यमंत्री भपेंद्र सिंह को गीता भेंट करते हुए।

 कुरुक्षेत्र : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा  अपनी टीम के साथ बुधवार अचानक गीता ज्ञान संस्थानम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे। संस्थानम की ओर से कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान हंसराज सिंगला, सरंक्षक मंगत राम जिंदल, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य विजय नरूला, पवन शर्मा व विजय बवेजा ने हुड्डा व उनके साथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, प्रो. विरेंद्र, इंपु्रवमैंट ट्रस्ट के पर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, तीन बार पार्षद रह चुके नरेंद्र शर्मा निंदी, हरियाणा पंजाबी सभा के प्रधान अशोक मैहता, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली व कांग्रेस नेता जगदीश राठी संधौला सहित अनेक स्थानीय कांग्रेसी नेता मौजूद थे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा उनकी टीम के सदस्यों को श्रीगीता व ठाकुर जी की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संस्थानम परिसर में वृक्षारोपण किया तथा कृष्ण कृपा गौशाला में गौपूजन करने के साथ लड्डू भगवान की पूजा भी की।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि वे चंडीगढ से दिल्ली की ओर जा रहे थे कि अचानक उनके मन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आशीर्वाद लेने का विचार आया। हुड्डा ने कहा कि श्रीगीता जी उनको अति प्रिय है और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने गीता ज्ञान संस्थानम स्थापित कर बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। संस्थानम में गीता पर शोध होगा जिससे काफी लाभ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment