Breaking

Monday, September 28, 2020

क्राइम:अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपये ठगे और थमा दिया ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा

क्राइम:अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपये ठगे और थमा दिया ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र की शहर थानेसर पुलिस ने दिल्ली के आजाद नगर के एक आरोपी को इमीग्रेशन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर कुरुक्षेत्र के एक शख्स ने 23 लाख रुपये हड़प लिए और बाद में उसे ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा थमा दिया, जब उसने बात करनी चाही तो धमकी दी कि दोबारा फोन किया तो फर्जी केस में फंसवा देगा। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार बिंदे पुत्र होंडाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
इस तरह ठगे पैसे

एसपी राजेश दुग्गल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में रहने वाले प्रदीप सिंह पुत्र जय सिंह ने शिकायत दी थी कि वह विदेश घूमने के लिए अपने भाई के पास जाना चाहता था। इसके लिए उसकी मुलाकात अशोक कुमार बिन्दे व सुभाष सहगल से हुई जो दिल्ली में रहते है।

उन्होंने बताया कि वह लोगो को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसका भी अमेरिका का वीजा लगवा देंगे, जिसके लिए 25 लाख रूपये देने होगें। उसके पश्चात उन्होंने कहा कि वीजा लगने से पहले आपको आधी रकम नकद देनी होगी व आधी रकम वीजा लगने के पश्चात देनी होगी।

प्रदीप ने अपना पासपोर्ट व अन्य जरूरी कागजात उनको दे दिए व 1लाख रूपये अपने बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया से सुभाष सहगल के खाता मे तथा दो दिन बाद उसने अपने एक रिश्तेदार के खाता से 50,000 रूपये व दूसरे रिश्तेदार के खाता से 50,000 रूपये ट्रांसफर किए।

इसके बाद अशोक कुमार ने उसे कहा कि सुभाष आपके काम से दुबई गया है। उसने जून 2019 मे अशोक कुमार को 5,00,000 रूपये नकद व कुछ दिनो के बाद 3,00,000 रूपये रोहणी दिल्ली मे दिए। उसके बाद उसे अशोक कुमार का फोन आया कि आपके काम के लिए और पैसो की जरूरत है। उसने 4,00,000 रूपये अपने रिश्तेदारों से इकट्ठे करके अशोक कुमार को दिल्ली रोहणी मे दिए।

इसके एक माह के बाद सुभाष का फोन आया कि आपका काम हो गया है। आप बकाया पैसे लेकर दिल्ली आ जाओ वह 8 अगस्त को दिल्ली पहुंचा तो सुभाष ने उससे 3,00,000 रूपये ले लिये और कहा कि एक सप्ताह के अन्दर आपकी फ्लाइट करवा दूंगा। उसके बाद 10 अगस्त को सुभाष कुरूक्षेत्र आया था और पिपली पैराकिट मे उससे बात करके फिर उससे 3,00,000 रूपये और लेकर गया।

उसके कुछ दिन बाद सुभाष का फोन आया कि अमेरिका का वीजा लगवाने में दिक्कत हो रही है। आपका ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देते है। उन्होने उसे कुछ दिन बाद ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा कर दिया। उन्होंने उससे और पैसों की मांग की। इसके लिए अशोक ने उससे 3,00,000 रूपये और लिये जिसके पश्चात उसे पता चला कि यह तो ऑस्ट्रेलिया का डुप्लीकेट वीजा है। उन्होंने प्रदीप को धमकी देते है कि हमारे पास कोई पैसा नही है। आगे फोन मत करना वरना झूठे मुकदमे मे फंसवा देंगे।

ऐसे करके आरोपियों ने 23 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जिस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी।

No comments:

Post a Comment