Breaking

Wednesday, March 17, 2021

जींद में सगे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, मिली 8 माह की गर्भवती

जींद में सगे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, मिली 8 माह की गर्भवती

जींद : हरियाणा के जींद शहर में भाई-बहन को रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सगा भाई ही अपनी 12 वर्षीय बहन से शारीरिक संबंध बनाता रहता। भाई की गंदी करतूत की वजह से बहन गर्भवती हो गई। किशोरी लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया
पटियाला चौक क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि लॉकडाउन के दौरान वह अपने मायके गई थी। पीछे से उसका पति काम पर जाता था। इस दौरान उसके 14 वर्षीय बेटे ने अपनी 12 वर्षीय सगी बहन के साथ दुराचार किया। इसका पता तब चला जब उसकी बेटी 7-8 माह की गर्भवती हुई। मां ने इसकी शिकायत महिला थाना में दी।
पुलिस ने आराेपी बेटे के खिलाफ दुराचार करने व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ गीता देवी ने बताया कि गर्भवती नाबालिग लड़की को पीजीआई में दाखिल कराया है। प्रशासन की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। समय पूरा होने पर डिलीवरी कराई जाएगी। वहीं आराेपी काे जल्द काबू किया जाएगा।
महिला पुलिस व सीडब्ल्यूसी की टीम ने बालिका को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया है। लड़की के परिजन भी उसके साथ हैं। लड़की व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी जा रही है। पीजीआई प्रशासन को भी लड़की व उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर निर्देश दिए गए हैं। डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर सुजाता ने इस मामले में डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर रोहतक और सीडब्ल्यूसी रोहतक को पत्र लिखा है और उसकी काउंसिलिंग करने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment