Breaking

Wednesday, March 17, 2021

गौशाला में 150 क्विंटल चारा गायों को खिलाया

गौशाला में 150 क्विंटल चारा गायों को खिलाया

जींद : गौसेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है। इसी उद्देश्य को लेकर श्री राधे कृष्णा गऊ सेवा समिति के सेवादार गौवंश की सेवा में जुटे हैं। बुधवार को समिति सदस्यों ने आशीष गुप्ता के पिता हरीश कुमार के जन्मदिन पर ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर के सामने गौशाला में 150 क्विंटल चारा गायों को खिलाया। इस दौरान समिति के बलजिंदर सिंगला, साधुराम, रवि सैनी, सतवीर, सुरेश टिंडकन, राधेश्याम सैनी, बुधराम सैनी, राजेश मेवलीवाल, प्रेम सागर मौजूद रहे।
समिति के बलजिंदर सिंगला व सुरेश ने कहा कि हम उस देश में रहते हैं  जिस देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इस लिए गोवंश की सेवा से बढ़कर पुण्य कार्य कोई नहीं है। संस्था सदस्य गोसेवा के पुण्य सेवा कार्य के लिए वे हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि उपयोगिता के आधार पर यदि गोसेवा है तो बिना दूध देने वाली गायों को स्वभाविक ही सड़कों पर खुला छोडऩे का भाव बन जाएगा। फिर तो लोग बुजुर्ग माता-पिता का भी त्याग कर सकते हैं। ऐसे में संस्था का प्रयास है कि लोगों में गौसेवा के प्रति सच्ची भावना जागृत की जाए। क्योंकि जिनको गाय की सेवा का मौका मिलता है वो अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। गाय की सेवा एक प्रकार से अप्रत्यक्ष रूप से ईश्वर की सेवा ही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि विशेष अवसरों पर गायों के लिए चारे या अन्य चीजों की व्यवस्थाओं में अपना योगदान अवश्य दें। 

No comments:

Post a Comment