पुलिस ने सजी हुई दुल्हन का काटा चालान, वजह जान कर हंसी नही रुकेगी
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की तरफ से रामनवमी के मौके पर लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान बिना वजह और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती गई। वहीं, बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर 8 और 9 की लाइटों पर गाड़ी में जा रही एक ब्यूटी पार्लर से सज कर जा रही दुल्हन को भी पुलिस ने रोक दिया। दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी, जो कि सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारे में शादी के लिए जा रही थी।
रेड लाइट होने के चलते जैसे ही गाड़ी रुकी तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की नजर कार में बैठी दुल्हन पर पड़ी, जिसने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस जवानों ने दुल्हन से मास्क नहीं लगाए जाने का कारण पूछा, जिस पर दुल्हन का भाई जो कि गाड़ी चला रहा था उसने बताया कि सेक्टर-8 के गुरुद्वारे में बहन की शादी है। मेकअप के कारण मास्क नहीं लगाया है, क्योंकि मास्क से दुल्हन का मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए बिना मेकअप के ही दुल्हन चंडीगढ़ पहुंची है।
दुल्हन बिना मास्क के गाड़ी में सवार थी। वो ड्राइवर सीट के साथ आगे वाली सीट पर बैठी थी। वहीं पीछे वाली सीट पर भी दो बच्चे भी सवार थे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों के अनुसार नियम सभी के लिए बराबर हैं, इसमें किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। दुल्हन होने के कारण मेकअप का बहाना लगाकर मास्क लगाने से छूट नहीं मिल सकती। कोरोना किसी को भी हो सकता है, इसलिए सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन का चालान काट दिया।
No comments:
Post a Comment