Breaking

Wednesday, June 23, 2021

इनेलो किसान आंदोलन के साथ : कुंडू

इनेलो किसान आंदोलन के साथ : कुंडू
जींद : ( संजय कुमार ) महाराजा अग्रसेन मंदिर उचाना में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हलकाध्यक्ष बलराज नगूरां ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू ने हिस्सा लिया। अनिल कुमार जैन को शहरी प्रधान मनोनित करने की घोषणा इनेलो व्यापार सेल के प्रदेशाध्यक्ष सतीश जैन ने की। 28 जून को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की जींद मीटिंग को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। हलके के गांव को 6 जोनों में बांटा गया। एक जोन में 11 गांवों को शामिल किया गया। सत्ता डूमरखां, सुरेश सुरबरा, अनुरूद्ध खटकड़, बलवंत छातर, वेद, पूर्व सरपंच प्रेम नगूरां को अलग-अलग जोन के प्रभारी मनोनित किया गया।    
रामफल कुंडू ने कहा कि इनेलो किसान आंदोलन के साथ है। अभय सिंह चौटाला पूरे देश में पहले ऐसे विधायक है जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। वो जो कहते है वो करते है। आज गठबंधन सरकार से हर वर्ग के लोग तंग है। सात महीने से अधिक समय किसानों को अपनी मांगों के लिए धरना देते हो गया है। जो किसानों की मांगे है उन मांगों को केंद्र सरकार माने। इस मौके पर वेद मुंडे, सूबे सिंह लोहान, कर्ण सिंह चहल, बलवंत छातर, वीरभान झील, वकील करसिंधु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment