Breaking

Saturday, June 26, 2021

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने चढुनी और टिकैत पर लगाए कई आरोप

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने चढुनी और टिकैत पर लगाए कई आरोप
कैथल : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने किसान नेता गुरनाम चढुनी व राकेश टिकैत पर लगाए राजनीतिक महत्वाकांक्षा पुरी करने के आरोप। गुणी प्रकाश ने कहा कि किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत से लेकर, शरद जोशी और उन्होंने वर्षों तक ये कृषि कानून बनाए जाने के लिए आंदोलन किया। अब जब किसानों के लिए कोई कानून बना और किसानों को कृषि फसल पूरे देश के किसी भी कोन में बेचने और आढ़तियों से आजादी मिली तो ये राजनीति से प्रेरित होकर किसानों को गुमराह करने के लिए खड़े हो गए। गुणी प्रकाश ने कहा कि गुरनाम सिंह चढुनी दो-दो चुनाव विधानसभा और लोकसभा का लड़ चुके हैं, दोनों बार जमानत जप्त हुई और राकेश टिकैत भी चुनाव लड़कर अपनी जमानत जप्त करवा चुके हैं। इन्हें किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। कृषि कानूनों से नुकसान आढ़तियों को हुआ और लड़ाई किसानों के कंधों पर रखकर ये लोग लड़ रहे है। प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री का हिंसात्मक तरीके से विरोध करना कदाचित गलत है। कृषि कानूनों का उनका संगठन स्वागत करता है और जल्द ही गांव मथाना में मुख्यमंत्री का किसानों की समस्याएं सुनने के लिए खुला दरबार लगाया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री से बात करके तारीख निश्चित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment