मंडप में पहुंच गई दूल्हे की गर्लफ्रैंड, पुलिस भी थी साथ, जानिए फिर क्या हुआ
हिसार : दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना चुके थे। दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों के लोग शादी की खुशियों में मशगूल थे। वर-वधू दोनों अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने के लिए मंडप में पहुंचे ही थे कि एक फिल्मी स्टाइल में दूल्हे की गर्लफ्रेंड पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वहां ड्रामा शुरू हो गया।
मामला हरियाणा के हांसी शहर के एक मैरिज पैलेस का है। यहां गुरुग्राम से आई दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया कि 7 सालों से वह लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे और लड़के ने शादी का वादा कर रखा था। लड़के की करतूत सामने आते ही वर व वधू पक्ष के बीच हंगामा हो गया।
गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया कि वह दोनों गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करते हैं। पिछले 7 सालों से लड़का उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था और शादी का वादा कर रखा था। लेकिन पिछले दिनों उसे कहीं से पता चला कि लड़का शादी करने वाला है।
लड़की को पता चला कि नेशनल हाइवे पर स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह हो रहा। इसी दौरान लड़की ने हांसी पुलिस ने फोन करके शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस के साथ लड़की मैरिज पैलेस में पहुंची और लड़की करतूत को सबके सामने बताया।
इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। वधू के पिता ने खुद अपने हाथों से अपनी बेटी के गले से मंगलसूत्र व वर माला तोड़ डाला। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।
सब इंस्पक्टेर कर्मबीर ने बताया की उनके पास फोन से की एक मैरिज पैलेस में शादी हो रही है। जिस लड़के की शादी है उसके पहले किसी दूसरी लड़की से संबंध थे। अब लड़की की बात सुनकर वधू पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है।
No comments:
Post a Comment