Breaking

Tuesday, October 5, 2021

सीएम के आदेश के बाद भी नरवाना की मंडियों में शुरू नहीं हुई धान की खरीद

सीएम के आदेश के बाद भी नरवाना की मंडियों में शुरू नहीं हुई धान की खरीद   
नरवाना/ जींद : ( संजय कुमार )÷शनिवार को किसानों के प्रदर्शन के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 3 अक्तुबर यानी रविवार को धान की खरीद शुरू करने के आदेश दिए थे। लेकिन नरवाना क्षेत्र की किसी भी मंडी में रविवार को धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी। रविवार को कस्बे की नई अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार को भी धान खरीद का कार्य शुरू नहीं किया गया तो मार्किट कमेटी कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को अपनी धान लेकर नरवाना की नई अनाज मंडी में पहुंचे किसानो ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने शनिवार को धान खरीद के आदेश दिए थे तो उन्हे खुशी हुई कि अब फसल बेचने में लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन जैसे ही उनकी फसल से भरी ट्राली मंडी में पहुंची और पता चला कि रविवार को खरीद नहीं की जा रही है तो वे मायुष हुए। किसान सत्यवान, अशोक नैन, धर्मबीर, किताब ङ्क्षसह, बलकार ने बताया कि नरवाना में सीएम के पहले आदेश की ही धज्जियां उड़ाई जा रही है तो सीजन के दौरान क्या हालत होगी। किसानों ने यह भी चेतावनी प्रशासन को दी है कि अगर सोमवार सुबह उनकी धान को खरीदने का काम शुरू नहीं किया गया तो वे मार्कि ट कमेटी कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन करेगें। मार्किट प्रशासस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक नरवाना क्षेत्र की विभिन्न अनाज मंडियों में लगभग 9250 किवंटल धान की आवक हो चुकी है और धान की आवक लगातार बढती जा रही है।
वर्जन
जो खरीद एजेंसियां है उनके व मीलरों के बीच होने वाले एग्रीमेंट को लेकर कुछ समस्या थी। मील अलॉट हो गए हैं। सोमवार सुबह की धान खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर मार्किट कमेटी प्रशासन हमेशा तत्पर है। किसान व मजदूरों के लिए अन्य सभी व्यवस्थाओं भी दुरूस्त किया गया है।
रोशन लाल, सचिव मार्किट कमेटी नरवाना।

No comments:

Post a Comment