Breaking

Monday, November 8, 2021

भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा

देश की जनता त्राहि--त्राहि कर रही है भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा
पंचकूला : हमारे देश और प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आज हर आमजन चाहे वह किसी वर्ग का है भाजपा को कोसता नजर आ रहा है। यह कहना महिला कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश महासचिव दीपा शर्मा का है।दीपा शर्मा ने संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि जहां एक  तरफ भाजपा सरकार कृषि कानून के जरिए किसान और किसानी को खत्म करने पर तुले है। जबरदस्ती अमल में लाए गए इन कानूनों को लेकर लगभग 10 महीने से किसान आंदोलनरत हैं। लेकिन इस देश के संवेदनहीन प्रधानमंत्री देश विदेशों में जाकर वाहवाही बटोरने में लगे हैं। देश की जनता गर्त में जा रही है और हमारे प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी छवि बनाने में लगे हैं।बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। भोजन वस्तु से जुड़ी चीजों के मूल्य आसमान को छूने लगे हैं आम आदमी लाचार नजर आ रहा है। वही दूसरी तरफ यदि कमाई की बात करें तो इन सरकारों ने  रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का काम किया है। दीपा शर्मा ने कहा कि पूंजीवादी इस सरकार ने पूरे देश को कारपोरेट के हाथों बेच दिया है। देश की हालत इस समय बेहद गंभीर है उन्होंने कहा कि हम अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं।  शर्मा ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और भाजपा की निकम्मी सरकार कागजी योजनाओं में उलझी हुई है।

No comments:

Post a Comment