Breaking

Monday, February 28, 2022

पार्टी चिन्ह पर लड़ेगी निकाय चुनाव आप पार्टी : लाभ सिंह सिद्धु

पार्टी चिन्ह पर लड़ेगी निकाय चुनाव आप पार्टी : लाभ सिंह सिद्धु
टोहाना :  एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी टोहाना विधानसभा क्षेत्र का एक पार्टी जॉइनिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य व वेस्ट जोन प्रभारी  लाभ सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए थे। इस प्रोग्राम में जिला प्रधान अजय सिंह एडवोकेट तथा पार्टी प्रवक्ता व टोहाना विधानसभा निका य चुनाव प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने भी शिरकत की       
गौरतलब है कि प्रोग्राम में टोहाना के युवा नेता व लोकदल कार्यकर्ता समाजसेवी योगेश गर्ग तथा दीपक जैन पूर्व संयुक्त सचिव अग्रसेन संस्था स्कूल अपने अनेक साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुख्य अतिथि लाभ सिंह सिद्धू ने सभी शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की कैप व पटका पहनाकर सम्मानित किया व पार्टी में शामिल किया।                                     

शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए लाभ सिंह सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी जन हितेषी जनहितकारी पार्टी है। पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पंजाब में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का काम करेगी तथा दिनोंदिन हरियाणा में भी पार्टी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दूसरी पार्टियों के अनेकों कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में भी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका आम आदमी पार्टी निभा रही है। उन्होंने शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत  किया।      
प्रवक्ता व पार्टी प्रभारी टोहाना निकाय चुनाव डॉ गणेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लगेगी। टोहाना में  चेयरमैन व पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। पार्टी टोहाना नगर परिषद के 23 के 23  तथा चेयरमैन उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।           
फतेहाबाद जिला प्रधान अजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी का जनाधार जिला स्तर पर बढ़ रहा है व लोगों में पार्टी के उत्साह व  जोश बढ़ता जा रहा है।

No comments:

Post a Comment