Breaking

Monday, February 28, 2022

तीन दिन चलेगा पॉलियो अभियान : देवी राम कौशिक

तीन दिन चलेगा पॉलियो अभियान : देवी राम कौशिक
जींद : ( संजय कुमार) -27 फरवरी रविवार को राष्ट्रीय पोलियो अभियान के पहले दिन गावँ रुपगढ़ की बाल्मीकि चौपाल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवीराम कौशिक द्वारा पोलियो बूथ लगाया गया। जिसमें  कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चो को बिना हाथ लगाए ही पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मी ने जनता से अपील की की सभी मां बाप अपने 5 साल तक के सभी बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक पिलाएं ताकि भारत  पोलियो मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले यह प्रोग्राम जनवरी में होना था, लेकिन कोरोना काल को देखते हुए  केंद्र सरकार ने 27 फरवरी से इस अभियान की शुरुआत की। पोलियो अभियान तीन दिन चलेगा । 27 फरवरी को बूथ पर बैठ कर पांच साल तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी और 28 फरवरी व एक मार्च को घर घर जाकर सर्वे करते हुए बच्चे हुए बच्चो को पोलियो की दो बूंद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पिलाई जाएगी। पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान को लेकर काफी जागरूक हैं और इस अभियान को पूर्ण करने में पूरा योगदान दे रहे हैं। इस अभियान में आशा वर्कर ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी हैल्पर, NGO भी लगे हुए हैं। कौशिक ने बताया कि हम अपने बूथ पर बच्चो को बुलाने के लिए टीम मेम्बर घर घर जाकर अभिभावकों को जागरूक भी कर रहे हैं ताकि पांच साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पिये बिना न रहे। आज रुपगढ़ बूथ पर 220 बच्चो को पोलियो खुराक पिलाई गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशवंती, भूपन, कमला,राजकला,आशा वर्कर सुमन, रेखा,कलावती,अनिता, NGO अजय कुमार व चौकीदार पोटा राम मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment