Breaking

Thursday, April 21, 2022

भाजपा गठबंधन सरकार खिलाडिय़ों से जबरन वसूली के औच्छे धंधे पर उतर आई है: अभय चौैटाला

भाजपा गठबंधन सरकार खिलाडिय़ों से जबरन वसूली के औच्छे धंधे पर उतर आई है:अभय चौैटाला

खिलाडिय़ों को स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए 100 रूपए और आम नागरिकों से 1000 रूपए फीस देने का निर्णय जजिया टैक्स लगाना है
आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण युुवाओं में खेलों के प्रति रूचि खत्म हो गई है

चंडीगढ़ : इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए 100 रूपए और आम नागरिकों से 1000 रूपए फीस देने के निर्णय पर इसे जजिया टैक्स करार देते हुए कहा कि यह भाजपा गठबंधन सराकार का खिलाडिय़ों के प्रति बेहद नकारात्मक रवैया है। भाजपा गठबंधन सरकार नहीं चाहती के खेलों में जो वर्चस्व हरियाणा के खिलाडिय़ों का है वो बरकरार रहे। सरकार लगातार खिलाडिय़ों के प्रति बेरूखी अपनाए हुए है। सरकार ने पहले सरकारी नौकरियों में ए और बी कैटेगरी में खिलाडिय़ों का कोटा खत्म किया, फिर कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों की सूची से बाहर करने का निर्णय लिया, जिससे खेलों में पदक लाने की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों का मनोबल टूट गया है।
इनेलो ने कहा कि गठबंधन सरकार के इस फैसले से यह साबित हो गया है कि वह खिलाडिय़ों की संरक्षक नहीं बल्कि दुश्मन है। सरकार का फर्ज खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए लेकिन ऐसा करने के बजाय यह सरकार खिलाडिय़ों से जबरन वसूली के औच्छे धंधे पर पर उतर आई है।
प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार का नैतिक पतन हो चुका है।आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण युुवाओं में खेलों के प्रति रूचि खत्म हो गई है। ऐसे में प्रदेश के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी जो देश एवं प्रदेश के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, उन्हें मूलभूत सुविधा देकर खेलों के प्रति आकर्षित करने के बजाय ऐसे खेल विरोधी निर्णय लेकर खिलाडिय़ों को खेलों से दूर कर रही है। भाजपा सरकार के इस निर्णय का इनेलो पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि तुरंत इस फैसले को वापिस ले।

No comments:

Post a Comment