Breaking

Tuesday, April 19, 2022

कोर्ट में बजा महिला का फोन, रोकने पर जज को ही दे डाली नसीहत, पुलिस ने ली हिरासत में

कोर्ट में बजा महिला का फोन, रोकने पर जज को ही दे डाली नसीहत, पुलिस ने ली हिरासत में

जींद : फैमिली कोर्ट में तारिख पर आई महिला का फोन बजने पर जज ने बंद करने को कहा तो महिला ने उल्टे जज को नसीहत दे डाली। जिस पर जज ने महिला के रवैये को देखते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कुछ इस प्रकार सामने आया कि एक महिला ने पुलिसकर्मी के साथ लव मैरिज की हुई है। दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। सोमवार को महिला की फैमिली कोर्ट में तारिख थी। महिला हॉफ पेंट पहन कर अदालत में पहुंच गई। महिला की ड्रेस को देख कर पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह उनके साथ बहस पर उतर आई और फिर कोर्ट में भी चली गई। जिस पर जज ने ऐतराज जताया तो वह बाहर निकल आई और बैग से लोअर निकालकर अदालत में पहुंच गई। उसी दौरान महिला का फोन बज उठा तो जज ने अदालत ने फोन अलाउड न होने की बात कही। जिस पर महिला भड़क गई और उल्टे जज को ही नसीहत देने लगी। महिला के रवैये को देखते हुए जज ने उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए तो महिला वहां से भाग खड़ी हुई। उसी दौरान महिला पीसीआर मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में ले महिला थाना ले गई। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला अदालत में तारिख पर गई थी। महिला का अदालत में रवैया ठीक नहीं था। जज के आदेश पर महिला को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment