Breaking

Sunday, April 10, 2022

करनाल के जश हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी:चाची अंजली को कोर्ट में किया पेश; 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला, क्यों मारा अभी खुलासा नहीं

करनाल के जश हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी:चाची अंजली को कोर्ट में किया पेश; 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला, क्यों मारा अभी खुलासा नहीं

First arrest in Karnal's Jash murder case: Aunt Anjali presented in court; Got 3 days police remand, why killed is not yet disclosed
इंद्री कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
करनाल :हरियाणा के करनाल जश हत्याकांड मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने मृतक जश की चाची अंजली को गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस ने अंजली को इंद्री के कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


सीआईए पुलिस इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि हत्या मामले में अंजली को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक सूचना मिली कि अंजली ने हत्या की है। जो रिश्ते में जश की चाची लगती है। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। कैसे मारा, कौन-कौन शामिल है पूछताछ की जाएगी।

अंजली ने खुद को गर्भवती बताया है। इसकी मेडिकल जांच करवाई जाएगी। हत्या में प्रयोग सामग्री को बरामद किया जाएगा। अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पूरे मामले का पुलिस पटाक्षेप करेगी। कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे तक अंजली रही।
3 दिन का मिला पुलिस रिमांड।

जश के चाचा अमन ने अपने ताऊ के बेटे राजेश व उसके परिवार पर हत्या का शक जताया था। जिस आधार पर पुलिस ने राजेश व उसके परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। रविवार सुबह लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शहर में प्रदर्शन के बाद जाम लगा दिया था।

इसी दौरान एसपी गंगाराम पुनिया ने अपने निवास पर जश के परिजनों से अकेले में वार्ता की थी। इसके बाद अब जश के पिता के चाचा की पुत्रवधु अंजली को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
इंद्री की कोर्ट में किया आरोपी को पेश।

No comments:

Post a Comment